एक्सप्लोरर

Delhi: सरकारी अस्पतालों में मशीनों की कमी दूर करेंगे प्राइवेट हॉस्पिटल, सरकार उठाएगी इस पर आने वाला खर्च 

Government Hospital News: दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जिन आवश्यक जांच मशीनों की कमी है, उसकी भरपाई प्राइवेट अस्पतालों से किया जाएगा. दिल्ली सरकार उन मशीनों के खर्च का निर्वहन करेगी.

Delhi News: भारत दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाला देश बन चुका है. ऐसे में सभी लोगों के लिए चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर करने के लिए केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारों की भी एक बड़ी जिम्मेदारी है. देश की राजधानी दिल्ली में दूरदराज से लोग यहां पर अपने कामकाज व व्यवसाय के लिए आकर रहते हैं. इसके अलावा, दिल्ली का राष्ट्रीय राजधानी होने के कारण यहां पर सर्वोच्च स्वास्थ्य सुविधाओं का होना सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण है. इन चुनौतियों से पार पाने के लिए दिल्ली सरकार विशेष रणनीति पर काम कर रही है. स्वास्थ्य मंत्री व विभागीय अधिकारियों द्वारा सरकारी अस्पतालों की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. अब इसी कड़ी में स्वास्थ्य विभाग के करीबी सूत्रों का कहना है कि दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जिन आवश्यक जांच मशीनों की कमी है, उसकी भरपाई प्राइवेट अस्पतालों से किया जाएगा और उन मशीनों के खर्च का निर्वहन दिल्ली सरकार करेगी.

दिल्ली के साथ-साथ देश के अन्य प्रदेशों में गिने-चुने सरकारी अस्पतालों को छोड़ दिया जाए तो अधिकांश सरकारी अस्पतालों में मरीजों की जांच के लिए आवश्यक नए तकनीक वाली जांच मशीनों की कमी देखी जाती है, लेकिन अब दिल्ली सरकार की तरफ से एक योजना तैयार की जा रही है. दिल्ली स्वास्थ्य विभाग के करीबियों से मिली जानकारी के अनुसार अब दिल्ली के सरकारी अस्पतालों में जिन जांच मशीनों की कमी होगी, उसके लिए प्राइवेट अस्पतालों से संपर्क किया जाएगा. यानि प्राइवेट अस्पतालों में प्रयोग की जाने वाली आधुनिक जांच मशीनों का प्रयोग अब सरकारी अस्पतालों में भी होगा लेकिन खर्च का निर्वहन दिल्ली सरकार की तरफ से किया जाएगा.

जांच के लिए मिलता है लंबा डेट

मरीजों के बेहतर उपचार के लिए जरूरी ​है कि सही समय पर मरीज की बीमारी का का पता चले. इसके लिए आवश्यक है कि सभी सरकारी अस्पतालों में पर्याप्त संख्या में जांच मशीनें हों. मशीन उपलब्ध न होने की वजह से मरीजों को जांच के लिए लंबा डेट दिया जाता है. जिसकी वजह से न केवल मरीजों का समय पर उपचार नहीं हो पाता है बल्कि रोग का प्रभाव भी दिनों दिन बढ़ता जाता है. ऐसी स्थिति में दिल्ली के ज्यादातर सरकारी अस्पतालों में अगर जांच मशीनें उपलब्ध होंगी तो मरीजों को निर्धारित तारीख तक इंतजार नहीं करना पड़ेगा और उनका समय पर इलाज शुरू हो सकेगा.

स्वास्थ्य मंत्री ने किया था एलएनजेपी का दौरा 

हाल ही में दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने राजधानी के नामचीन अस्पताल एलएनजेपी का निरीक्षण किया था. उन्होंने अधिकारियों व चिकित्सकों की टीम के साथ निरीक्षण के दौरान जांच मशीनों के संबंध में दिशा निर्देश दिया था कि मरीजों के इलाज में इन मशीनों का बेहतर उपयोग किया जाए. इसके अभाव में किसी भी मरीज का इलाज प्रभावित ना हो.

यह भी पढ़ें: Mughal Masjid Namaz Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने एएसआई और केंद्र से मांगा जवाब, बोर्ड की इस मांग पर जताई सहमति

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से हाल होगा बेहाल
दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से हाल होगा बेहाल
दिल्ली BJP ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क
दिल्ली BJP ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क
Delhi News: पहले खाते देता था किराए पर, फिर बना साइबर सरगना, APK फाइल से बैंक खाली करने वाला गिरफ्तार
दिल्ली: पहले खाते देता था किराए पर, फिर बना साइबर सरगना, APK फाइल से बैंक खाली करने वाला गिरफ्तार
Delhi News: दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल, छत-पंखे गिरने की घटनाओं पर भड़की NSUI
दिल्ली विश्वविद्यालय में छात्रों की सुरक्षा पर सवाल, छत-पंखे गिरने की घटनाओं पर भड़की NSUI

वीडियोज

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: विजय इन अहम फैसलों पर रहेगा फोकस | Breaking News
Thalapathy Vijay Oath Ceremony: शपथ के बाद विजय सरकार के पहले फैसलों पर सबकी नजर | Breaking
UP Cabinet Expansion News: UP राजनीति में बड़ा संकेत | BJP | CM Yogi
Crime News : शैतान पिता के जाल में मासूम बेटा | Sansani
Sandeep Chaudhary:बिखर रहा है INDIA गठबंधन! सबसे सटीक विश्लेषण! | Bengal | Vijay | Rahul Gandhi

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Tamil Nadu CM Vijay Oath: 'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
'राजनीति में आने का कोई प्लान नहीं', जब राहुल गांधी से मीटिंग के बाद विजय ने खारिज की थीं अफवाहें
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
बीजेपी सांसद गुलाम अली खटाना बोले- 'कांग्रेस की राजनीति लटकाना, अटकाना और मटकाना वाली रही'
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
कौन हैं 29 साल की एस कीर्तना, जो बनीं 'विजय' सरकार की सबसे कम उम्र की मंत्री? जानें
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
IPL 2026 में सबसे अच्छा स्पेल डालने वाले Top-5 गेंदबाज, एक ने वैभव सूर्यवंशी के सामने डाला मेडन ओवर
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
थलपति विजय की पहली सैलरी थी 500 रुपये, आज एक फिल्म के लिए चार्ज करते हैं इतने करोड़
Tamil Nadu CM Vijay Oath: राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
राहुल गांधी से लेकर अन्नामलाई तक... विजय के शपथग्रहण समारोह में विपक्ष के कौन बड़े नेता हुए शामिल?
WFH Jobs News: 62 लाख वाले की गूगल जॉब, 36 लाख वाले शख्स का है वर्क फ्रॉम होम, दोनों में से कौन करता है ज्यादा बचत?
62 लाख वाले की गूगल जॉब, 36 लाख वाले शख्स का है वर्क फ्रॉम होम, दोनों में से कौन करता है ज्यादा बचत?
Hantavirus: नॉर्मल बुखार को मेडिकल इमरजेंसी बना सकता है हंतावायरस, रूह कंपा देगी डॉक्टर की यह चेतावनी
नॉर्मल बुखार को मेडिकल इमरजेंसी बना सकता है हंतावायरस, रूह कंपा देगी डॉक्टर की यह चेतावनी
Embed widget