✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

गोवा अग्निकांड से दिल्ली में सबक, सीएम रेखा गुप्ता ने उठाया ये खास कदम

बलराम पांडेय   |  ज़हीन तकवी  |  09 Dec 2025 09:12 PM (IST)

Delhi News: गोवा में रेस्टोरेंट में आग लगने की घटना के बाद दिल्ली सरकार ने फायर सेफ्टी पर कड़ा रुख अपनाया है. CM रेखा गुप्ता ने आपात बैठक बुलाई और फायर विभाग के सिस्टम की समीक्षा करने का फैसला किया.

गोवा अग्निकांड से दिल्ली में सबक, सीएम रेखा गुप्ता ने उठाया ये खास कदम

CM रेखा गुप्ता (फाइल फोटो)

गोवा के रोमियो लेन रेस्टोरेंट में हाल ही में हुए दर्दनाक हादसे के बाद दिल्ली सरकार ने शहर में फायर सेफ्टी को लेकर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है. इसी क्रम में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार (9 दिसंबर) को फायर विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ आपात बैठक बुलाई. बैठक का मकसद यह सुनिश्चित करना था कि राजधानी में ऐसी कोई लापरवाही न हो, जिससे गोवा जैसे हादसे की स्थिति दोबारा पैदा हो सके.

बैठक के बाद दिल्ली के गृहमंत्री आशीष सूद ने बताया कि गोवा की घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है. वहां आग लगने से भारी नुकसान हुआ और कई लोगों की जान भी गई. इसलिए दिल्ली सरकार ने तुरंत कदम उठाते हुए फायर विभाग की पूरे सिस्टम की समीक्षा करने का फैसला किया है.

लाइसेंस सिस्टम की गहराई से कर रही हैजांच

उन्होंने कहा कि सरकार अब फायर सेफ्टी से जुड़े लाइसेंस सिस्टम की गहराई से जांच कर रही है और इसे पूरी तरह पारदर्शी और आसान बनाने पर काम कर रही है, ताकि लोग खुद आगे बढ़कर नियमों का पालन कर सकें. अब किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. अगर लोग नियमों का पालन नहीं करेंगे तो उन पर सख्त कार्रवाई होगी.

बैठक में मुख्यमंत्री सहित वरिष्ठ अधिकारी रहे मौजूद

उन्होंने बताया कि फायर विभाग की टीमें अब ग्राउंड पर जाकर वास्तविक स्थिति की जांच करेगी, कि रेस्तरां, बार, कैफे, होटल, दुकानों और अन्य कमर्शियल बिल्डिंग में फायर सेफ्टी से जुड़े जरूरी उपकरण-जैसे फायर एक्सटिंग्विशर, इमरजेंसी गेट, पानी की व्यवस्था, अलार्म सिस्टम-मौजूद हैं या नहीं.इसके साथ ही यह भी देखा जाएगा कि जिन संस्थानों को लाइसेंस दिया गया है, क्या वे उन शर्तों का पालन कर रहे हैं.बैठक में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, गृहमंत्री आशीष सूद और फायर विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

फायर नियमों की समीक्षा कर दी है शुरू

गोवा के रोमियो लेन रेस्टोरेंट में कुछ दिन पहले बड़ा हादसा हुआ था. बताया जाता है कि वहां आग फैलने के बाद हालात बेकाबू हो गई थी और कई लोग मौत भी हुई इसके अलावा कई लोग आग में झुलसे भी . इस घटना ने रेस्टोरेंट और पब्स में सुरक्षा नियमों के पालन को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए. देशभर में इस दुर्घटना के बाद कई राज्यों ने अपने-अपने शहरों में फायर नियमों की समीक्षा शुरू भी कर दी है.

दिल्ली में भी हाल के वर्षों में कई बार शॉर्ट सर्किट, गैस लीक या ओवरलोडिंग के कारण बड़े हादसे हुए हैं-चांदनी चौक, मुंडका और किराड़ी जैसे इलाकों में आग लगने की घटनाएं शहर के लोगों के मन में आज भी ताज़ा हैं. इसी को देखते हुए सरकार ने घोषणा की है कि दिल्ली में अब फायर सुरक्षा से जुड़ी प्रणाली को पूरी तरह कड़ा किया जाएगा, ताकि किसी भी कीमत पर लोगों की जान को खतरा न हो.

Published at: 09 Dec 2025 09:12 PM (IST)
Tags:DELHI NEWSREKHA GUPTA
  • हिंदी न्यूज़
  • राज्य
  • दिल्ली ncr
  • गोवा अग्निकांड से दिल्ली में सबक, सीएम रेखा गुप्ता ने उठाया ये खास कदम
About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.