एक्सप्लोरर

अरविंद केजरीवाल ने पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी के किए दर्शन, क्या कामना की?

Arvind Kejriwal News: दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल अपनी पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने के लिए पहुंचे हैं. यहां उन्होंने सबकी सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगा.

Arvind Kejriwal Latest News: आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आंध्र प्रदेश के तिरुपति बालाजी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे हैं. अरविंद केजरीवाल के साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल भी हैं. उन्होंने बालाजी से सबकी सुख शांति के लिए आशीर्वाद मांगा है. केजरीवाल अपनी शादी की सालगिरह के अवसर पर बालाजी के दर्शन के लिए पहुंचे हैं. वे बुधवार को परिवार के साथ दिल्ली से आंध्र प्रदेश पहुंचे थे, जहां आप के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया.

गुरुवार की सुबह उन्होंने पत्नी सुनीता केजरीवाल के साथ तिरुपति बालाजी मंदिर में विधिवत पूजा की. मंदिर में दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, "मैं और मेरी पत्नी भगवान तिरुपति बालाजी के दर्शन करने आए थे और हमने सबकी भलाई, सुख-स्वास्थ्य के लिए प्रार्थना की. साथ ही देश और दिल्ली की तरक्की हो, इसके लिए भी प्रार्थना की." हाल ही में आप सुप्रीमो केजरीवाल ने पत्नी के साथ वैष्णो देवी का दर्शन किया था. इस दौरान उनके साथ अन्य सहयोगी मौजूद रहे थे.

बाल दिवस पर क्या बोले अरविंद केजरीवाल?
वहीं अरविंद केजरीवाल नें 14 नवंबर को बाल दिवस के मौके पर कहा, "भगवान ने हर बच्चे को एक अनोखी प्रतिभा देकर भेजा है. हमने दिल्ली में एक ऐसा सिस्टम तैयार किया है, जहां हर बच्चा अपनी प्रतिभा को संवारकर अपना उज्ज्वल भविष्य बना सकता है. हमारे पूर्व प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू भी बच्चों के बीच समय बिताना पसंद करते थे. उनकी जयंती को हम बाल दिवस के रूप में मनाते हैं. पंडित नेहरू को सादर नमन."

भारत में बाल दिवस 14 नवंबर को मनाया जाता हैस जो कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू की जयंती भी है. जवाहरलाल नेहरू बच्चों से बहुत प्यार करते थे और उन्हें 'चाचा नेहरू' के नाम से जाना जाता था. उन्होंने बच्चों के विकास के लिए कई कदम उठाए. उनकी मौत के बाद, उनकी स्मृति में 14 नवंबर को 'बाल दिवस' मनाने का फैसला लिया गया. हालांकि, इससे पहले इसे 'बाल कल्याण दिवस' के नाम से मनाया जाता था.

यह भी पढ़ें: दिल्ली के प्रगति मैदान में अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेला 14 नवंबर से, ट्रैफिक को लेकर एडवाजरी जारी

मेरा नाम दीपक सिंह रावत, उत्तराखंड के पौडी ज़िले से आता हूं. एबीपी न्यूज़ के साथ वरिष्ठ संवाददाता के तौर पर जुड़ा हूँ. पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है.  एबीपी न्यूज़ से पहले न्यूज़ 18 इंडिया और न्यूज़ नेशन चैनल से भी जुड़ चुका हूँ. भारतीय विधा भवन से रेडियो एवं टीवी जर्नलिज़्म में डिप्लोमा किया है. अपने 10 साल के काम के दौरान दिल्ली की सभी राजनीतिक पार्टियों से जुड़ी खबरें की है. दो लोकसभा चुनाव और दिल्ली के तीन विधानसभा चुनाव कवर कर चुका हूँ.  फ़िलहाल मुख्य तौर पर दिल्ली सरकार और आम आदमी पार्टी कवर कर रहा हूं. उत्तराखंड में 2021 में आयी आपदा के दौरान भी रिपोर्टिंग का विशेष अनुभव रहा. इसके अलावा पर्यावरण से जुड़ी खबरों पर विशेष रुचि रहती है, पर्यावरण के क्षेत्र में की गयी ‘गंगा- गोमुख‘ से जुडी एक स्टोरी के लिये साल 2019 का ‘young professional of the year’ ENBA अवार्ड मिल चुका है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए

वीडियोज

Sansani:Crime News : पटना में एक और छात्रा की 'डेथ मिस्ट्री' ! | Crime News
दहेज मांगा तो चौराहे पर लगेगी फोटो! गांव वालों ने लालची दूल्हों को ऐसे सिखाया सबक
'शंकराचार्य' के स्नान पर राजनीति के पीछे का असली खेल क्या?
Bharat Ki Baat: Akhilesh-Rahul की जोड़ी का नया दांव, 27 में यूपी और 29 में दिल्ली फतह की तैयारी! | UP
Sandeep Chaudhary: SIR अभियान या टारगेटेड स्ट्राइक? वरिष्ठ पत्रकार का सटीक विश्लेषण |SIR Controversy

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
सरबजीत कौर को भारत वापस क्यों नहीं भेज रहा पाकिस्तान? एक चिट्ठी से खुल गई शहबाज सरकार की पोल
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
Greater Noida सेक्टर 150 मामले में गिरफ्तारी के बीच युवराज मेहता के पिता राजकुमार ने कर दी बड़ी मांग, क्या मानेगी सरकार?
MBZ ने पीएम मोदी से अकेले में क्या बात की? UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
UAE प्रेजीडेंट के भारत दौरे से तिलमिलाए PAK एक्सपर्ट, बोले- गारंटी है, दोनों मुल्क पाकिस्तान को...
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
Fact Check: क्या कीरोन पोलार्ड का बेटा खेल रहा है अंडर-19 वर्ल्ड कप? सच्चाई जानिए
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
राजश्री पान मसाला केस: सलमान खान नहीं हुए कोटा कंज्यूमर कोर्ट में पेश, 5 फरवरी को अगली सुनवाई
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, abp न्यूज के मंच से ममता बनर्जी पर बोला हमला
'एजेंसियां तो अपना काम करेंगी', I-PAC दफ्तर में ED रेड पर बोले धर्मेंद्र प्रधान, ममता बनर्जी पर बोला हमला
"लेकिन हमारे बॉस तो आप ही हैं" PM मोदी ने नितिन नबीन को बोला अपना बॉस तो सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
क्या पुलिस की तरह आर्मी का भी होता है फुल फॉर्म? जान लीजिए जवाब
Embed widget