एक्सप्लोरर

दिल्ली में दिवाली पर पटाखा छोड़ने वालों की खैर नहीं, मंत्री ने LG को चिट्टी लिख की ये मांग

Diwali 2024: दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एलजी विनय सक्सेना से अपील की है कि पटाखों की अवैध बिक्री पर रोक लगवाएं. दिल्ली पुलिस से कहें कि वो इस दिशा में प्रभावी कदम उठाए.

Delhi Firecrackers Ban: दिवाली को प्रकाश और पटाखों का पर्व माना जाता है, लेकिन पिछले कुछ सालों से जानलेवा वायु प्रदूषण की वजह से पटाखे जलाने की इजाजत नहीं होती है. इसके बावजूद कोई पटाखा जलाता है उसे गैर कानूनी माना जाता है. इसके बावजूद बड़ी संख्या में पटाखे दिल्ली के लोग हर साल दीवाल पर जलाते हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए दिल्ली सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने एलजी विनय सक्सेना को एक पत्र लिखा है. 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने उपराज्यपाल विनय सक्सेना को लिखे पत्र में पटाखों की अवैध बिक्री और वितरण में शामिल लोगों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई कराने की मांग की है. उन्होंने एलजी से अपील की है कि पटाखों की अवैध बिक्री और पड़ोसी राज्यों से उसके आवक रोक लगवाएं. उन्होंने अपने पत्र में दिल्ली पुलिस द्वारा पटाखा विक्रेताओं का नियमित निरीक्षण करने और दिल्ली की सीमाओं पर सतर्कता बढ़ाने का भी अनुराध एलजी से किया है. 

अगले 15 दिन अहम 

दिल्ली के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय के मुताबिक, "इस समय प्रदूषण के स्तर को देखते हुए अगले 15 दिन पूरे उत्तर भारत के लिए काफी अहम साबित होने वाले हैं. अगले 15 दिनों में सरकार की तरफ से हमारी कोशिश है कि प्रदूषण नियंत्रण की सभी गतिविधियों में तेजी लाई जाए. कल केंद्रीय कृषि एवं पर्यावरण मंत्रियों और पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश के मंत्रियों के साथ हुई संयुक्त बैठक में हमने अनुरोध किया कि ये सभी सरकारें अगले 15 दिनों तक निगरानी करें. इस काम में लोगों को भी सहभागी बनाएं."

उन्होंने आगे कहा, "पराली जलाने की घटनाएं कम हो रही हैं, लेकिन अगले 15 दिनों में इस पर कड़ी निगरानी के साथ नियंत्रण करने की जरूरत है. दिवाली आने वाली है और पटाखों से होने वाले धुएं पर नियंत्रण करने की जरूरत है. सभी को कम से कम अगले 15 दिनों तक लाल बत्ती पर अपने वाहन बंद करने होंगे. जितना हो सके सार्वजनिक परिवहन का इस्तेमाल करना होगा. मैं सभी दिल्लीवासियों से अनुरोध करता हूं कि अगर आपको कहीं भी आग लगती दिखे तो 'ग्रीन दिल्ली' ऐप डाउनलोड करें और उसकी फोटो पोस्ट करें ताकि कार्रवाई की जा सके."

NDLS पर भीड़ को कंट्रोल करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था सख्त, यात्रियों की सुविधा का ऐसे रखा जा रहा ख्याल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: दिल्ली के प्रदूषण को लेकर राज्यसभा में जोरदार बहस, स्वाती मालीवाल ने उठाई कार्रवाई की मांग
दिल्ली के प्रदूषण को लेकर राज्यसभा में जोरदार बहस, स्वाती मालीवाल ने उठाई कार्रवाई की मांग
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
Delhi News: दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड तोड़ वसूली, MCD ने किया 2950 करोड़ का आंकड़ा पार
दिल्ली में प्रॉपर्टी टैक्स की रिकॉर्ड तोड़ वसूली, MCD ने किया 2950 करोड़ का आंकड़ा पार
Delhi news: 2047 तक विकसित दिल्ली का सपना, मंत्री आशीष सूद ने CII कॉन्फ्रेंस में उद्योग जगत को दिया भरोसा
2047 तक विकसित दिल्ली का सपना, मंत्री आशीष सूद ने CII कॉन्फ्रेंस में उद्योग जगत को दिया भरोसा

वीडियोज

Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP
Global Oil Crisis: भारत में गैस की किल्लत का असली सच ! | Gas Crisis In India | Israel Iran War
Global Oil Crisis: जंग की आग में स्वाहा हुई पाकिस्तानी Economy! | Pakistan | Israel Iran War | Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
'भारत की बदौलत तेल की कीमतें...', अमेरिकी एंबेसडर सर्जियो गोर ने क्रेडिट देते हुए इंडिया को बताया 'बिग पार्टनर'
LPG Crisis: 'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
'PM मोदी ने सबसे बड़ी गलती है कि...', अरविंद केजरीवाल ने किया 1 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का दावा
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
कौन हैं हरीश राणा, जिन्हें सुप्रीम कोर्ट ने दी इच्छामृत्यु की इजाजत? भारत में ऐसा पहला मामला
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद ट्रेन से मुंबई पहुंचे शिवम दुबे, 3rd AC में छुपकर किया सफर! जानिए वजह
Thaai Kizhavi BO Day 12: मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने हिला डाला बॉक्स ऑफिस, छप्परफाड़ है 12 दिनों की कमाई
मामूली बजट, ना कोई बड़ा स्टार, फिर भी इस फिल्म ने 12 दिनों में लूट लिया बॉक्स ऑफिस
दिल्ली से चेन्नई तक देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाइनें; पाइप गैस वाले भी परेशान
देशभर में गहरा रहा LPG संकट, सिलेंडर भरवाने के लिए लग रही लंबी लाइनें; जानें मुंबई से दिल्ली तक हालात
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
UP Police SI भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, जानें कैसे कर सकते हैं हॉल टिकट डाउनलोड
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
फूड डिलीवरी के बहाने भी ठग रहे फ्रॉड? तुरंत हो जाएं अलर्ट, वरना हो जाएंगे शिकार
Embed widget