एक्सप्लोरर

Delhi Electricity Rate: दिल्ली में बढ़ गई बिजली की कीमत? मंत्री आतिशी ने बताई सच्चाई

Delhi Electricity Bill Rate: आतिशी ने कहा कि बीजेपी भ्रम फैला रही है कि दिल्ली सरकार ने बिजली के दाम, PPAC बढ़ा दिए गए हैं. बल्कि जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां सबसे महंगी बिजली मिलती है.

Delhi Electricity Bill News: दिल्ली में पिछले 10 सालों से कम दाम में बिजली ले रहे दिल्लीवासियों को इस बार का बिल देखकर जोर का झटका लगा है. इस बार बिजली के बिल दो-तीन गुना आए हैं. ऐसे में दिल्ली में बिजली के बिलों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो इस बार बिजली के बिल इतना ज्यादा आए. वहीं इस बीच अरविंद केजरीवाल सरकार में मंत्री आतिशी का कहना है कि राजधानी में बिजली के बिल नहीं बढ़े हैं, बल्कि भारतीय जनता पार्टी इस बारे में भ्रम फैला रही है.

दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी ने कहा कि "बीजेपी पिछले कई दिनों से भ्रम फैला रही है कि दिल्ली सरकार ने बिजली के दाम, PPAC बढ़ा दिए गए हैं. बीजेपी की समस्या यह है कि जहां-जहां उनकी सरकारें हैं, वहां सबसे महंगी बिजली मिलती है. वह खुद अपने राज्य की समस्याओं का समाधान नहीं कर पा रहे हैं और दिल्ली सरकार पर झूठे आरोप लगा रहे हैं."

यह कोई नया प्रावधान नहीं है- आतिशी
उन्होंने कहा कि DERC के निर्देश में साफ कहा गया है कि सितंबर तक PPAC चार्ज नहीं बढ़ाए जाएंगे. डिस्कॉम के पास यह प्रावधान है कि अगर गर्मियों में बिजली की पीक डिमांड होती है और खासकर जब उन्हें ज्यादा कीमत पर बिजली खरीदनी पड़ती है, तो उस दौरान वो शॉर्ट टर्म बेसिस पर PPAC में 7.5% तक की बढ़ोतरी कर सकते हैं. यह कोई नया प्रावधान नहीं है, यह 10 साल से भी ज्यादा समय से है.

आतिशी ने आगे कहा कि अक्सर गर्मियों में, क्योंकि हम बिना कनेक्शन काटे बिजली देते हैं, डिस्कॉम 1-2 महीने के लिए अपने PPAC चार्ज में 7% तक की बढ़ोतरी कर देते हैं, लेकिन दिल्ली सरकार या DERC की तरफ से बिजली के दाम नहीं बढ़ाए गए हैं, इसलिए बीजेपी को भ्रम नहीं फैलाना चाहिए.

बीजेपी ने लगाया ये आरोप
दरअसल, बीजेपी के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने दिल्ली सरकार पर गरीबों की जेब काटने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि यूनिट की दर भले ही कम की हुई हों, लेकिन दूसरे तरीके से पैसे वसूला जा रहा है. पूर्व मंत्री और दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेता अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि उनके घर का 25 दिन का बिजली बिल 19,000 रुपये आया है.

अरविंदर सिंह लवली ने कहा कि गर्मी में ज्यादा कंज्यूम करने से बिजली बिल नहीं बढ़े, बल्कि यह PPAC के कारण यह बिल बढ़ रहे हैं. 10 साल के बाद भी बिजली कंपनी का ऑडिट नहीं किया गया है. लवली ने कहा कि दिल्ली सरकार लोगों को जेल से ही लूट रही है.

Delhi Flood: दिल्ली सरकार बाढ़ को लेकर अलर्ट, आतिशी ने यमुना नदी के किनारे तैयारियों का लिया जायजा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: गर्मी के बीच 18 फरवरी को होगी बारिश! 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
दिल्ली: गर्मी के बीच 18 फरवरी को होगी बारिश! 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है हवा
MCD का बड़ा फैसला, अब CNG और इलेक्ट्रिक दाह संस्कार पूरी तरह मुफ्त, 2 साल तक नहीं लगेगा चार्ज
MCD का बड़ा फैसला, अब CNG और इलेक्ट्रिक दाह संस्कार पूरी तरह मुफ्त, 2 साल तक नहीं लगेगा चार्ज
​डॉ. भीमराव अम्बेडकर कॉलेज का 35वां वार्षिकोत्सव, विधानसभा अध्यक्ष ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
​डॉ. भीमराव अम्बेडकर कॉलेज का 35वां वार्षिकोत्सव, विधानसभा अध्यक्ष ने मेधावी छात्रों को किया सम्मानित
दिल्ली: BJP विधायक हरीश खुराना ने AAP पर कसा तंज, कहा- सौरभ भारद्वाज खुद ही कर रहे 'सेल्फ गोल'
दिल्ली: BJP विधायक हरीश खुराना ने AAP पर कसा तंज, कहा- सौरभ भारद्वाज खुद ही कर रहे 'सेल्फ गोल'

वीडियोज

Bharat Ki Baat: साहिल की बाइक और सफेद टैक्सी, थाने में खड़ी गाड़ियां बनीं सबूत | Sahil Dhanesra
Kerala News: Idukki में सड़क किनारे था गड्ढा, बाइक समेत युवक गिरा, मौत का जिम्मेदार कौन?
Bollywood News: वायरल हुआ Vijay Deverakonda-Rashmika Mandanna की शादी का कार्ड, डेट्स ने बढ़ाई फैंस की धड़कनें
'Mardaani 3’ को पिता के नजरिए से बनाया: Abhiraj Minawala
T20 World Cup: मैच के बाद मुनीर भड़के, फैंस का दर्द और गुस्सा वायरल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी अरब में दिखा रमजान का चांद, 18 फरवरी से पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
सऊदी अरब में दिखा चांद, 18 फरवरी से रमजान के पाक महीने की शुरुआत, जानें भारत में कब रखा जाएगा पहला रोजा
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
UP Board Exam 2026: कल से 10वीं-12वीं की परीक्षा, फर्जी पेपर वायरल, अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
साख बचाने उतरीं स्कॉटलैंड-नेपाल में जबरदस्त टक्कर, डेथ ओवरों में गेंदबाजों ने बरपाया कहर, NEP को 171 का लक्ष्य
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
Salim Khan Health Update: आज रात हॉस्पिटल में रहेंगे सलीम खान, तबीयत को लेकर अस्पताल ने जारी किया बयान
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री; युनूस सरकार में निभा चुके ये जिम्मेदारी
कौन हैं बांग्लादेश के नए विदेश मंत्री खलीलुर रहमान? जिन्हें टेक्नौक्रेट कोटा से कैबिनेट में मिली एंट्री
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
‘जब असली ही नहीं रही, तो ये...’, मुर्शिदाबाद में बन रही बाबरी मस्जिद पर असम के CM की तीखी टिप्पणी
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
ये 10 आदतें बताती है कि आप खुद को कम आंक रहे हैं, एक्सपर्ट्स ने बताएं Low Self-Respect के संकेत
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
11 महीने बाद फिर मां बनी सीमा हैदर! निजी अस्पताल में दिया छठे बच्चे को जन्म, यूजर्स ने ले लिए मजे
Embed widget