एक्सप्लोरर

Delhi का ये मुर्गा बना झगड़े की वजह, पड़ोसी बोले- एक तो रात को भौंकते हैं कुत्ते फिर सुबह-सुबह...

Dwarka Society News: द्वारका सोसाइटी के लोग दो गुटों में बंटे हैं. एक का कहना है कि उन्हें मुर्गे की बांग से परेशानी नहीं है. दूसरे गुट के लोग नींद में खलल पड़ने की शिकायत कर रहे हैं. 

Delhi News: देश की राजधानी दिल्ली के पॉश इलाके द्वारका से एक अजीबो-गरीब मामला सामने आया है, जिसमें एक मुर्गा रेजिडेंट्स के लिए आपसी कलह का कारण बन गया. जहां कुछ लोगों को मुर्ग से कोई परेशानी नहीं है, तो कुछ लोगों की नींदे मुर्गे ने उड़ा रखी है. मामला द्वारका सेक्टर 5 के जय हिंद अपार्टमेंट से जुड़ा है. 

जय हिंद अपार्टमेंट के रहने वाले एक रेजिडेंट कुछ दिनों पहले एक मुर्गे को पालने की नीयत से घर लेकर आ गए. यहां तक तो किसी को कोई परेशानी नहीं थी, लेकिन जब मुर्गे ने हर दिन सुबह 3 से 4 बजे बांग देना शुरू किया तो फिर लोगों की नींदें खराब होने लगी. फिर इसे लेकर जय हिंद अपार्टमेंट समेत आसपास की सोसाइटी वालों को भी परेशानी होने लगी.

मुर्गे की बांग पर विवाद, एडीआरएफ से शिकायत

मुर्गे की बांग को लेकर जिन लोगों को परेशानी हो रही है, उनका कहना है कि वे देर रात अपने काम से वापस आते हैं और जैसे ही वे सोते हैं मुर्गे की ऊंची बांग से उनकी नींद खुल जाती है और फिर वे सो नहीं पाते हैं. इस कारण कई लोगों ने इसकी शिकायत मुर्गे के मालिक से की और उनके बीच यह विवाद का कारण भी बन गया. हालांकि, काफी लोग ऐसे भी हैं जिन्हें मुर्गे को सोसाइटी में पालने या फिर उसके बांग को लेकर कोई दिक्कत नहीं है. बहरहाल, इस विवाद के समाधान के लिए मामले की ऑल द्वारका रेजिडेंट्स फेडरेशन (ADRF) में शिकायत की गई.

सोसायटी के लोगों की नींदें हो रही खराब

जेडीएम अपार्टमेंट की तरफ से सेक्रेटरी अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि सोसायटी के ग्रुप में पिछले कुछ समय से लोग यह शिकायत कर रहे हैं कि हिंद अपार्टमेंट के एक रेजिडेंट का पाला हुआ मुर्गा हर दिन सुबह तीन से चार बजे के बीच में जोर जोर से बांग देता है. ऐसे में हिंद अपार्टमेंट से लगती हुई सोसायटियों के लोगों की नींदे खराब होती है. लोग इसकी वजह से काफी परेशान हैं. वह ठीक से सो भी नहीं पा रहे है. हालांकि, वे इस मामले को आपसी सामंजस्य से सुलझाना चाहते हैं.

समस्या का शांतिपूर्ण समाधान ढूंढ़ने की कोशिश जारी

एबीपी लाइव की टीम को जानकारी देते हुए एडीआरएफ के अध्यक्ष अजीत स्वामी ने बताया है कि समस्या का समाधान मिलजुल करवाने की कोशिश की जा रही है. उन्होंने बताया कि पालतू जानवरों को लेकर समस्याएं काफी अधिक आ रही है. आमतौर पर डॉग्स को लेकर लोगों को ज्यादा परेशानी होती है, लेकिन यह पहला मौका और काफी अनोखा मामला भी है, जिसमें मुर्गे की बांग को लेकर लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. वजह साफ है कि सामन्यतः लोग सोसायटी में मुर्गा पालते भी नहीं हैं. वहीं, सोसायटियों के लोग भी इस पर अलग-अलग तर्क दे रहे है. कई लोगों को मुर्गे की बांग को लेकर कोई समस्या नहीं है. उनका कहना है कि स्ट्रीट डॉग्स तो रात भर भौंकते रहते हैं, उससे तो किसी को कोई समस्या नहीं होती है, फिर फिर मुर्गे की बांग से क्यों हो रही है?

दिल्ली 360 खाप ने राजा नाहर सिंह को दी श्रद्धांजलि, प्रेरणास्थल बने ढांसा स्टैंड, मुगलों के नाम वाले सड़कों के बदले जाएं नाम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली में अब जाम का झाम होगा खत्म! ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण पर कसा जाएगा शिकंजा
दिल्ली में अब जाम का झाम होगा खत्म! ई-रिक्शा स्टैंड और अतिक्रमण पर कसा जाएगा शिकंजा
Delhi News: दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर डिजिटल सर्वे से जुटेगा अहम डेटा
दिल्ली में जनगणना का पहला चरण शुरू, घर-घर डिजिटल सर्वे से जुटेगा अहम डेटा
CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने ट्रायल रोकने से किया इनकार
CM रेखा गुप्ता पर हमले के आरोपियों को बड़ा झटका, हाई कोर्ट ने ट्रायल रोकने से किया इनकार
दिल्ली पुलिस का जुए के किंगपिन जीतू पर शिकंजा, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त
दिल्ली पुलिस का जुए के किंगपिन जीतू पर शिकंजा, 5 करोड़ की अवैध संपत्ति को किया जब्त

वीडियोज

नासिक के कॉर्पोरेट 'किले' के शैतान !
युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी
Sandeep Chaudhary: युद्ध नहीं रुका तो मचेगी तबाही? एक्सपर्ट की चेतावनी | Iran US Conflict | Trump
US Iran Ceasefire : Trump के तेवर नरम पड़ने के पीछे क्या है बड़ी वजह? | Strait Of Hormuz | China
Chitra Tripathi : Iran-US...सीजफायर बढ़ने से किसे फायदा?| Hormuz Clash | Netanyahu | Trump | China

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Womens Reservation Bill: मुस्लिम महिलाओं को लेकर संसद में अखिलेश यादव से क्यों भिड़े अमित शाह ? 'हमें आपत्ति नहीं, आप सारी...'
मुस्लिम महिलाओं को लेकर संसद में अखिलेश यादव से क्यों भिड़े अमित शाह ? 'हमें आपत्ति नहीं, आप सारी...'
डिप्टी CM क्यों नहीं बने निशांत? सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार के बेटे ने कहा- 'पिताजी के…'
डिप्टी CM क्यों नहीं बने निशांत? सरकार बनने के बाद नीतीश कुमार के बेटे ने कहा- 'पिताजी के…'
Women’s Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिल पेश, क्या हैं ये, इससे देश में क्या बदल जाएगा, जानें
Women’s Reservation Bill: लोकसभा में महिला आरक्षण से जुड़े तीनों बिल पेश, क्या हैं ये, इससे देश में क्या बदल जाएगा, जानें
Raghav Chadha और Parineeti Chopra में कौन है ज्यादा अमीर? जानिए कपल की टोटल नेटवर्थ
राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा में कौन है ज्यादा अमीर? जानिए कपल की टोटल नेटवर्थ
अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?
अगर आयरलैंड दौरे पर हुआ वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू तो किसका कटेगा पत्ता, सूर्यकुमार होंगे बाहर?
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
रूस-ईरान से तेल नहीं खरीद पाएगा भारत, डेडलाइन खत्म, ट्रंप के करीबी बेसेंट ने कहा- 'अब और नहीं...'
CBSE 10th Second Board Exams 2026: सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का दूसरा विंडो आज से खुला, जानिए इसके नियम, डेट और फीस
सीबीएसई बोर्ड एग्जाम का दूसरा विंडो आज से खुला, जानिए इसके नियम, डेट और फीस
EV सेगमेंट में टक्कर: Vinfast, Mahindra या Clavis, किसकी परफॉर्मेंस है सबसे दमदार?
EV सेगमेंट में टक्कर: Vinfast, Mahindra या Clavis, किसकी परफॉर्मेंस है सबसे दमदार?
Embed widget