एक्सप्लोरर

दिल्ली में शातिर चोर 12 घंटे में गिरफ्तार, 250 यूरो और दस्तावेज बरामद, CCTV फुटेज से खुला राज

Delhi Crime News: राजधानी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में हुई रात की चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया है. आरोपी को 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने से पकड़ा गया है.

Delhi Crime News: राजधानी में बढ़ते अपराधों के बीच दिल्ली पुलिस ने एक बड़ी कामयाबी हासिल की है. तिमारपुर इलाके में हुई रात की चोरी की वारदात को पुलिस ने महज 12 घंटे में सुलझा लिया. नशे की लत में डूबे अपराधी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम ने 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गुप्त सूत्रों की मदद से उसे धर-दबोचा. आरोपी के पास से चोरी की गई 250 यूरो नकद, आधार कार्ड और वोटर कार्ड बरामद किए गए हैं.

शिकायतकर्ता श्री न्गावांग चोडक निवासी न्यू अरुणा नगर, मजनू का टिल्ला ने 23 मार्च को ई-एफआईआर दर्ज कराई. उन्होंने पुलिस को बताया कि 22 मार्च की रात करीब 12:30 बजे जब वह गहरी नींद में थे, तभी किसी ने उनके घर की दूसरी मंजिल का दरवाज़ा तोड़ दिया और हैंडबैग चुरा लिया, जिसमें 250 यूरो की नकदी और कुछ अहम दस्तावेज रखे थे.

आरोपी तक ऐसे पहुंची टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए हेड कांस्टेबल मुला राम की अगुवाई में एक विशेष टीम बनाई गई पुलिस ने इलाके में लगे 45 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली ..कई घंटे की रिकॉर्डिंग देखने के बाद एक संदिग्ध शख्स नजर आया, जो रात के अंधेरे में भागता दिखा. जब फुटेज को ज़ूम करके देखा गया तो उसके हावभाव और कपड़ों से उसकी पहचान हो गई.

सिग्नेचर ब्रिज के नीचे दबोचा गया आरोपी
CCTV फुटेज और गुप्त सूत्रों की मदद से पुलिस को पता चला कि आरोपी का नाम हरचरण सिंह उर्फ हर्ष है..जो पंजाबी बस्ती, मजनू का टिल्ला का रहने वाला है. पुलिस ने तुरंत टीम गठित कर उसकी तलाश शुरू कर दी..पुलिस के मुताबिक हरचरण सिंह लगातार जगह बदल रहा था ताकि गिरफ्तारी से बच सके, लेकिन पुलिस की पैनी नज़र से बच नहीं पाया. आखिरकार 23 मार्च को तड़के सिग्नेचर ब्रिज के पास एक पार्क में उसे पकड़ लिया गया.

पूछताछ में हुआ चौंकाने वाला खुलासा
पुलिस हिरासत में आने के बाद हरचरण सिंह ने कबूल किया कि वह नशे का आदी है. उसने बताया कि नशे के लिए पैसे जुटाने के इरादे से उसने इस चोरी की साजिश रची. उसने यह भी बताया कि घर में घुसने के बाद उसने पीड़ित का बैग उठाया, उसमें से 250 यूरो और दस्तावेज निकाल लिए और फिर बैग को यमुना नदी में फेंक दिया ताकि सबूत न मिल सके..

छोटी उम्र में अपराध की दुनिया में कदम
पुलिस की जांच में यह भी पता चला कि हरचरण सिंह सिर्फ 9वीं कक्षा तक पढ़ा है और गलत संगत में पड़कर नशे का आदी हो गया..अपनी लत को पूरा करने के लिए वह छोटे-मोटे अपराध करने लगा.

पुलिस की सतर्कता ने टाला बड़ा अपराध
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अगर आरोपी को वक्त रहते नहीं पकड़ा जाता तो वह चोरी की गई नकदी को नशे में उड़ाकर और भी अपराध करता.. फिलहाल पुलिस आरोपी के पुराने आपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है और उसके नेटवर्क की जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Delhi: जुआरियों पर शाहदरा पुलिस का शिकंजा, सीमापुरी और विवेक विहार में 13 को दबोचा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली से कश्मीर तक चला ऑपरेशन, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश, लूट को दिया था अंजाम
दिल्ली से कश्मीर तक चला ऑपरेशन, दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े तीन बदमाश, लूट को दिया था अंजाम
Delhi News: मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी, गिरोह का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार
दिल्ली: मोटे मुनाफे का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी, गिरोह का पर्दाफाश, 14 गिरफ्तार
तमिलनाडु-बंगाल चुनाव पर प्रशांत किशोर से सवाल, जन सुराज के मुखिया ने दिया ऐसा रिएक्शन
तमिलनाडु-बंगाल चुनाव पर प्रशांत किशोर से सवाल, जन सुराज के मुखिया ने दिया ऐसा रिएक्शन
Summer Vacation: दिल्ली में गर्मी की छुट्टी का ऐलान, कब से बंद होंगे सरकारी स्कूल?
दिल्ली में गर्मी की छुट्टी का ऐलान, कब से बंद होंगे सरकारी स्कूल?

वीडियोज

Sansani: Gurugram में मनचले की छेडछाड़ से परेशान छात्रा ने की खुदकुशी! | Crime News | Haryana
Breaking News | Governor Dissolves Bengal Assembly: Suvendu सरकार बनते ही TMC के उड़े होश! | BJP
Bharat Ki Baat | Vijay: Tamil Nadu में बड़ा ऐतिहासिक उलटफेर, विजय बनने जा रहे हैं नए CM!
Sandeep Chaudhary: Bihar Student Protest पर पत्रकारों का सटीक विश्लेषण | Samrat Choudhary | Patna
UP News: अफसरों की अब खैर नहीं! Yogi Government का नया 'प्रोटोकॉल'! | CM Yogi Adityanath

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
‘नफरत के माहौल में मोहब्बत की दुकान का नारा मेरा नहीं’, ऐसा क्यों बोले राहुल गांधी
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
नासिक TCS केस: निदा खान की गिरफ्तारी का जिक्र कर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'क्या मुसलमान...'
Dhurandhar 2 OTT Release: 1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
1700 करोड़ कमाने के बाद ओटीटी पर दिखेगा 'धुंरधर 2' का 'अनदेखा अवतार'
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
IPL के इतिहास में ऐसा करने वाले पहले खिलाड़ी बने केएल राहुल, KKR के खिलाफ मैच में रचा इतिहास
West Bengal NEW CM: 'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
'मैं नहीं चलाऊंगा नई सरकार...', CM पद फाइनल होने के बाद क्यों ऐसा बोले शुभेंदु अधिकारी?
Explained: सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या, इसके बिना कैसे कमजोर होता CM
सम्राट चौधरी ने गृह मंत्रालय अपने पास क्यों रखा? बिहार में कर्पूरी से लेकर नीतीश तक ट्रेंड क्या
WHO Hantavirus Alert: कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
कोरोना से कितना खतरनाक हंता वायरस, क्या छूने से फैलता है इंफेक्शन? WHO ने जारी किया अलर्ट
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
क्या असली में होते हैं एलियंस? ट्रंप सरकार ने जारी की फाइल्स; फिल्ममेकर लुईगी ने उठाए सवाल
Embed widget