दिल्ली पर्यटन दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान चित्तरंजन पार्क (CR Park) में विशेष 'स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज वॉक' की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है. इसका उद्देश्य पर्यटकों और श्रद्धालुओं को समृद्ध बंगाली विरासत, परंपराओं, अध्यात्म, भोजन, संगीत, कला और सामुदायिक जीवन का अनुभव कराना है, जो दिल्ली की विविध पहचान का एक अभिन्न अंग हैं.
यह पहल माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के 'दिल्ली सबकी है' के दृष्टिकोण और माननीय पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के नेतृत्व को दर्शाती है, जिसका मकसद दिल्ली को एक जीवंत, समावेशी और वैश्विक स्तर पर मान्यता प्राप्त पर्यटन स्थल के रूप में बढ़ावा देना है.
सीआर पार्क में देखने को मिलेगी अगल ही रौनक
दिल्ली का 'मिनी बंगाल' कहे जाने वाले सीआर पार्क में दुर्गा पूजा के दौरान एक अलग ही रौनक देखने को मिलती है. खूबसूरत दुर्गा प्रतिमाएं, थीम आधारित पंडाल, पारंपरिक अनुष्ठान, आरती, ढाक की थाप, भक्ति संगीत, भोग की तैयारी, बंगाली व्यंजन, हस्तशिल्प और सामुदायिक उत्सव इस माहौल को खास बनाते हैं.
इस पहल के तहत, 7 अक्टूबर 2026 को सीआर पार्क में इन्फ्लुएंसर्स के लिए एक विशेष स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया था. इसमें डिजिटल क्रिएटर्स को इस क्षेत्र की अनूठी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विशेषताओं को करीब से देखने और उन्हें कवर करने का अवसर मिला.
अभिजीत, सौरव, आशुतोष हिरासत में, कहां लेकर गई पुलिस, कब तक रखेगी साथ? आया अपडेट
हेरिटेज वॉक पर्यटकों को बंगाली समुदाय की विरासत से जोड़ेगी
दिल्ली पर्यटन की यह हेरिटेज वॉक पर्यटकों और इन्फ्लुएंसर्स को कहानी सुनाने (स्टोरीटेलिंग) और स्थानीय निवासियों के साथ संवाद के जरिए बंगाली समुदाय की जीवंत विरासत से जोड़ेगी. इसमें सीआर पार्क और काली मंदिर सोसाइटी का इतिहास, कुम्हारटोली से जुड़ी मूर्तिकला, पारंपरिक पूजा पद्धतियां, भोग की तैयारी, पर्यावरण-अनुकूल विसर्जन, प्रमुख पंडाल, बंगाली बाजार और पारंपरिक भोजन व संगीत शामिल होंगे.
स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज वॉक का शेड्यूल
11 अक्टूबर 2026 – प्री-पूजा मॉर्निंग वॉक
सुबह 08:00 बजे से 10:30 बजे तक – सीआर पार्क का इतिहास, मूर्ति निर्माण, सामुदायिक परंपराएं और पूजा की तैयारियां.
12 अक्टूबर 2026 – प्री-पूजा इवनिंग वॉक
शाम 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक – पंडाल की तैयारियां, बंगाली व्यंजन, बाजार, संगीत और हेरिटेज स्टोरीटेलिंग.
14 अक्टूबर 2026 – प्री-पूजा इवनिंग वॉक
शाम 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक – कला, शिल्प कौशल, पंडाल थीम और सामुदायिक तैयारियां.
15 अक्टूबर 2026 – पूजा-ईव इवनिंग वॉक
शाम 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक – पूजा की अंतिम तैयारियां और बंगाली आध्यात्मिक परंपराओं का अनुभव.
16 अक्टूबर 2026 – षष्ठी इवनिंग वॉक
शाम 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक – पूजा अनुष्ठान, प्रमुख पंडाल, ढाक, संगीत और बंगाली परंपराएं.
18 अक्टूबर 2026 – अष्टमी मॉर्निंग वॉक
सुबह 08:00 बजे से 11:00 बजे तक – पारंपरिक अनुष्ठान, आरती, पंडाल भ्रमण और स्थानीय समुदाय के साथ संवाद.
19 अक्टूबर 2026 – नवमी इवनिंग वॉक
शाम 05:00 बजे से रात 08:00 बजे तक – पंडाल हॉपिंग, ढाक, सांस्कृतिक गतिविधियां, संगीत और बंगाली व्यंजन.
इस स्पिरिचुअल एंड हेरिटेज वॉक का शुल्क ₹500 + GST प्रति व्यक्ति रखा गया है.
पंजीकरण (Registration)-
पर्यटक और नागरिक दिल्ली पर्यटन की आधिकारिक वेबसाइट www.delhitourism.gov.in पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं.
अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें- 011-23363607 / 011-23365358
