एक्सप्लोरर

Delhi: महिला ने पहले पति का कुछ इस तरह किया उत्पीड़न, कोर्ट ने पत्नी पर लगाया 15 लाख का जुर्माना

Delhi News: महिला के पति का कहना था कि उसने 2010 के बाद से उसके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए ई-मेल और संदेश भेजे थे, जिससे उसका उत्पीड़न हुआ.

Delhi Latest News: दिल्ली की एक अदालत ने एक महिला पर उसके पूर्व पति की ओर से दायर दीवानी मानहानि के मामले में 15 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. अदालत ने कहा कि उसके कृत्यों से याचिकाकर्ता को ठेस पहुंची है और पेशेवर विकास में बाधा आई है. जिला जज सुनील बेनीवाल वादी (पूर्व पति) की ओर से दायर मुकदमे की सुनवाई कर रहे थे.

महिला के पति का कहना था कि महिला ने 2010 के बाद से उसके परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और मित्रों के लिए अपमानजनक भाषा का प्रयोग करते हुए ई-मेल और संदेश भेजे थे, जिससे उसे उत्पीड़न, स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं, काम और प्रतिष्ठा की हानि और वित्तीय नुकसान हुआ. इसके कारण उसने 25 लाख रुपये का हर्जाना मांगा था.

कोर्ट ने लगाया 15 लाख रुपये का हर्जाना
अदालत ने 29 जुलाई के अपने आदेश में कहा कि प्रतिवादी को मानहानि के आधार पर वादी को 15 लाख रुपये का हर्जाना देने का निर्देश दिया जाता है. अदालत शिकायतकर्ता की ओर से अपनी पूर्व पत्नी के खिलाफ दायर मुकदमे पर विचार कर रही थी, जिसमें उसे बदनाम करने और उसके खिलाफ दुर्भावनापूर्ण और झूठे मुकदमे चलाने के लिए हर्जाने की मांग की गई थी.

इन दोनों की शादी 2001 में हुई थी. पति ने आरोप लगाया कि पत्नी 2009 में अपनी नाबालिग बेटी के साथ ससुराल का घर छोड़कर चली गई. इसके बाद कई अदालतों और अधिकारियों के सामने उसके और उसके परिवार के सदस्यों के खिलाफ अपमानजनक आरोप लगाकर झूठे मुकदमे दायर करना शुरू कर दिया.

उसने यह भी दावा किया कि पत्नी ने उसे अपनी बेटी से भी मिलने नहीं दिया और बेटी को अपने पिता के प्यार और स्नेह से वंचित कर दिया. इसके अलावा यह भी तर्क दिया गया कि पत्नी ने अपने ईमेल अकाउंट के माध्यम से अपने दोस्तों के साथ चैट करते समय उसके और उसकी मां के खिलाफ घटिया और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल किया.

ये भी पढ़ें- DU के मिरांडा हाउस कॉलेज ने हॉस्टल फी में की छह हजार की बढ़ोतरी, प्रिंसिपल ने बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Delhi News: प्रॉपर्टी विवाद में रिवॉल्वर तानने वाले बिल्डर को HC से झटका, FIR रद्द करने से इनकार
प्रॉपर्टी विवाद में रिवॉल्वर तानने वाले बिल्डर को दिल्ली HC से झटका, FIR रद्द करने से इनकार
'उन्होंने बीजेपी में जाने के बजाय...', पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल
'उन्होंने बीजेपी में जाने के बजाय...', पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा की गिरफ्तारी पर बोले केजरीवाल
दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से हाल होगा बेहाल
दिल्ली-NCR में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, गर्म हवाएं और भीषण गर्मी से हाल होगा बेहाल
दिल्ली BJP ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क
दिल्ली BJP ऑफिस पर आतंकी हमले का अलर्ट, कड़ी की गई सुरक्षा व्यवस्था, जांच एजेंसियां सतर्क

वीडियोज

Janhit: 2027 के लिए अखिलेश के PDA का तोड़ मिल गया? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi | CM Yogi
Mahadangal: योगी का '27 का मास्टरप्लान' या अखिलेश का PDA डर? | UP Eleciton 2027 | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: क्यों याद आए पिछड़े और दलित? | Akhilesh Yadav | UP Politics | Congress | BJP
“Shah Rukh Khan के नाम ने बढ़ाई Excitement, Mannat पहुंचकर निकला Funny Twist”
Elvish Yadav को मिली जान से मारने की धमकी, साथ की 10 Crore की Demand

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
मिडल ईस्ट में फिर बढ़ा तनाव: कुवैत की हवाई सीमा में घुसे कई ड्रोन, UAE ने की अटैक की निंदा
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
CM योगी का बड़ा फैसला, UP में टैक्स फ्री हुई कृष्णावतारम्, कई मंत्रियों ने देखी फिल्म
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
तृषा कृष्णन ने क्यों नहीं की शादी? सगाई टूटी, राणा दग्गुबाती से लिंकअप! अब थलापति विजय संग जुड़ा नाम
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
IPL 2026 में भुवनेश्वर कुमार का तूफान, 19 साल में फिर दोहराया इतिहास; बना डाला महारिकॉर्ड
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
CM की कुर्सी संभालते ही एक्शन में विजय, 200 यूनिट तक बिजली फ्री; राज्य पर कितना बढ़ेगा बोझ?
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
'एक मामूली आदमी को PM मोदी ने उठाकर...', प्रधानमंत्री ने बंगाल में जिन माखनलाल सरकार के छुए थे पैर, उन्होंने क्या कहा
Summer Travel Tips: गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
गर्मी में दोस्तों के साथ घूमने का है प्लान तो भूलकर भी न करें ये गलतियां, सेफ्टी किट में जरूर होनी चाहिए ये चीजें
Goat Farming Scheme: मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
मात्र 6 हजार लगाकर शुरू करें बकरी पालन, 54 हजार देगी सरकार; यूपी के बकरी पालकों के लिए आई तगड़ी स्कीम
Embed widget