एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के पांच नए मामले, एक की मौत, सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुलाई इमरजेंसी मीटिंग

दिल्ली में कोरोना वायरस के नये मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सामने आये कुल मामले बढ़कर 2,007,102 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 26,520 पहुंच गई.

Coronavirus In Delhi: दिल्ली में कोरोना वायरस के पांच नये मामले सामने आए हैं जबकि संक्रमण दर 0.19 प्रतिशत दर्ज की गई है. यह जानकारी स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को साझा किए गए आंकड़े से मिली. साथ ही संक्रमण से एक मरीज की मृत्यु भी हुई है.

कोरोना वायरस के इन नये मामलों के साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में सामने आये कुल मामले बढ़कर 2,007,102 हो गए हैं, जबकि मृतकों की संख्या 26,520 पहुंच गयी है. एक दिन पहले कुल 2,642 नमूनों की जांच की गई थी. सत्रह मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं जबकि 19 घरों में आइसोलेट हैं.

अधिकारियों ने कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल कई देशों में संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आने के बीच बृहस्पतिवार को एक आपात बैठक बुलाएंगे. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोरोना वायरस स्थिति पर नजर रखे हुए है और मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को नमूनों की जीनोम अनुक्रमण सुनिश्चित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अन्य कदम उठाने का निर्देश दिया है.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कोविड पर आपात बैठक बुलाई
उधर कई देशों में कोविड के मामलों में अचानक हो रही वृद्धि के बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को आपात बैठक बुलाई है. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार कोविड-19 की स्थिति पर नजर रख रही है और मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य विभाग को नमूनों का जीनोम अनुक्रमण सुनिश्चित करने और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक अन्य कदम उठाने का निर्देश दिया है. एक अधिकारी ने बुधवार को कहा, ‘‘दिल्ली सरकार सतर्क है. मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कल कोरोना वायरस को लेकर आपात बैठक बुलाई है.’’

जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, चीन और अमेरिका में कोविड-19 के मामलों में अचानक आई तेजी के बीच केंद्र सरकार ने मंगलवार को सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से आग्रह किया था कि वायरस के उभरते हुए स्वरूप पर नजर रखने के लिए संक्रमित नमूनों के पूरे जीनोम अनुक्रमण को तैयार किया जाए.

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को लिखे एक पत्र में कहा है कि इस तरह की कवायद से देश में नए स्वरूप का समय पर पता लगाने में मदद मिलेगी और आवश्यक सार्वजनिक स्वास्थ्य उपाय करना सुविधाजनक होगा. कोविड-19 की सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती अब भी दुनिया भर में बनी हुई है, जिसके लगभग 35 लाख मामले साप्ताहिक रूप से दर्ज किए गए हैं.

Delhi Weather Update: दिल्ली में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, जानिए-आज कैसा रहेगा मौसम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter
Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की बड़ी डिमांड... ईरान में विरोध प्रदर्शन पर बड़े अपडेट
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की डिमांड... ईरान में प्रदर्शन पर अपडेट
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget