एक्सप्लोरर

Delhi Corona Update: दिल्ली में कोरोना के मामले बढ़े,लेकिन अस्पताल में भर्ती होने वालों की संख्या कम

Corona In Delhi: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब तक कम है.

Delhi Corona News: राष्ट्रीय राजधानी में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अस्पताल में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या अब तक कम है. यह कुल एक्टिव मामलों के तीन प्रतिशत से कम है. सरकारी आंकड़ों से यह जानकारी मिली है. दिल्ली में 10 अप्रैल को संक्रमण के 608 एक्टिव केस थे, जिनमें से केवल 17 (2.80 प्रतिशत) मरीजों को अस्पताल में भर्ती होने की जरूरत थी.

राष्ट्रीय राजधानी में 16 अप्रैल को एक्टिव केस दोगुने होकर 1,262 पर पहुंच गए लेकिन अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या सिर्फ 29 (2.3 प्रतिशत) थी. इसके दो दिन बाद दिल्ली में एक्टिव केस बढ़कर 1,729 हो गए , जिनमें से 40 (2.31 प्रतिशत) मरीज अस्पतालों में भर्ती हुए.

1578  मरीज होम आइसोलेशन में
अस्पतालों में ऑक्सीजन की जरूरत वाले मरीजों की संख्या नंबर के आधार पर बढ़ी है,लेकिन इनका प्रतिशत कम हुआ है. आंकडों के अनुसार दस अप्रैल को छह मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जो एक्टिव केस का 0.99 प्रतिशत है,वहीं 18 अप्रैल को 12 मरीज ऑक्सीजन ऑक्सीजन सपोर्ट पर थे जो कुल एक्टिव केस का 0.69 प्रतिशत है.

इसके अलावा 20 अप्रैल के आंकड़ों की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी में कुल 1009 नए मामले आए जिसके बाद कुल एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 2641 हो गई जिसमें से 1578  मरीज होम आइसोलेशन में हैं. दिल्ली के अस्पतालों में इस समय कोरोना के 54 मरीज भर्ती हैं.अस्पतालों में कोरोना के मरीजों के लिए उपलब्ध 9,737 बिस्तरों में से सिर्फ 91 पर ही कोरोना के मरीज हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश

वीडियोज

Chitra Tripathi: धर्म का अपमान या kashi का उत्थान..चीन मूर्तियों के विध्वंस का सच क्या? |Manikarnika
Indore News: 24 मौतों के बाद एक्शन मोड में विपक्ष, Mohan सरकार की बढ़ेगी मुश्किलें? | Rahul Gandhi
PM Modi Mission India: 'BJP सरकार बनाइए हम इनको देश से बाहर निकालेंगे'- पीएम मोदी | Mamata Banerjee
PM Modi Mission India: PM मोदी की बंगाल को बड़ी सौगात, Vande Bharat Sleeper का किया शुभारंभ ABP
Patna के Caramli Chak में प्लास्टिक गोदाम में भीषण आग | Fire News | ABP News | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
इंडिगो सिस्टम फेलियर मामले में DGCA की अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई, लगाया करोड़ों का जुर्माना
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
CM योगी की सख्ती के बाद हरकत में वाराणसी पुलिस, मणिकर्णिका घाट के AI वीडियो मामले में केस दर्ज
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
धनुष और कृति की 'तेरे इश्क में' फिर आई विवादों में, 'रांझणा का' स्पिरिचुअल सीक्वल चोरी का लगा आरोप
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
अब RCB को बाहर नहीं भटकना पड़ेगा, चिन्नास्वामी स्टेडियम पर नया अपडेट फैंस को कर देगा खुश
'भ्रष्टाचार की पार्टी है TMC, घुसपैठियों को वोटर...', प्रधानमंत्री मोदी ने मालदा से ममता बनर्जी पर साधा निशाना
'भ्रष्टाचार की पार्टी TMC, घुसपैठियों को वोट...', PM मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
Telangana: सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को बनाया हनीट्रैप का शिकार, धमकी देकर वसूले लाखों रुपए
सोशल मीडिया की ‘क्वीन’ और पति का खौफनाक खेल, 1500 लोगों को जाल में फंसाकर किया गंदा काम!
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है, वीडियो वायरल
ईरान से लौटे भारतीय शख्स ने की सरकार की तारीफ, बोला- मोदी है तो मुमकिन है
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
बच्चे के नाम पर इस योजना में हर महीने डालें 1000 रुपये, 60 साल बाद मिलेंगे 11.57 करोड़
Embed widget