Delhi BJP CM: दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम को लेकर चर्चाएं तेज होती जा रही हैं. बीजेपी की तरफ से सीएम पद को लेकर नई दिल्ली सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा का नाम सबसे आगे चल रहा है. हालांकि अभी उनके नाम का अभी पार्टी की तरफ से कोई आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है, लेकिन इससे पहले बीजेपी विधायक दल की बैठक लेकर जानकारी सामने आई है.

सूत्रों के मुताबिक 15 या 16 फरवरी को दिल्ली में विधायक दल की बैठक आयोजित की जा सकती है, जिसमें विधायक दल के नेता का ऐलान किया जाएगा. दरअसल, 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश दौरे से लौटेंगे, इसके बाद ही दिल्ली में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान किया जाएगा.

'निर्वाचित विधायकों में से ही हो सीएम'वहीं बीजेपी नेताओं के एक वर्ग ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद के दावेदारों को लेकर लगाई जा रही अटकलों के बीच सोमवार (10 फरवरी) को कहा कि इस शीर्ष पद के लिए चयन पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से किया जाना चाहिए. उत्तर-पश्चिमी दिल्ली से बीजेपी सांसद योगेंद्र चंदोलिया ने संवाददाताओं से कहा कि नए मुख्यमंत्री का चयन पार्टी के नवनिर्वाचित विधायकों में से किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि नवनिर्वाचित विधायकों में कई सक्षम नेता हैं, जिनमें प्रदेश बीजेपी के दो पूर्व अध्यक्ष, पार्टी के एक राष्ट्रीय सचिव और कई पूर्व प्रदेश पदाधिकारी शामिल हैं, जिन्हें लंबा राजनीतिक अनुभव है.

'पहले भी है ऐसी मिसाल'बीजेपी की दिल्ली इकाई के एक अन्य वरिष्ठ नेता ने भी नवनिर्वाचित विधायकों में से ही किसी को मुख्यमंत्री बनाने की वकालत करते हुए कहा कि इससे पार्टी को मिले जनादेश का सम्मान होगा. उन्होंने बीजेपी के वरिष्ठ नेता विजय कुमार मल्होत्रा ​​का उदाहरण देते हुए कहा कि अतीत में भी पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने ऐसी मिसाल कायम की हैं.

बीजेपी ने आप को हरायाबता दें कि पांच फरवरी को हुए विधानसभा चुनाव में जीत के बाद बीजेपी दिल्ली में अपनी सरकार बनाने जा रही है. शनिवार को घोषित परिणामों में, पार्टी ने 70 में से 48 सीट जीतकर आम आदमी पार्टी (आप) को सत्ता से बाहर कर दिया.

ये भी पढ़ें

Delhi New CM: किसे बनाया जाए दिल्ली का मुख्यमंत्री? BJP नेताओं का सीएम पद को लेकर बड़ा बयान