एक्सप्लोरर

दिल्ली BJP ने की 204 मंडल अध्यक्षों की घोषणा, युवाओं और महिलाओं को ज्यादा संख्या में मिली जिम्मेदारी

Delhi News: दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि हमारी पार्टी सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत पर काम करती है. संगठनात्मक चुनाव में हर कार्यकर्ता को पार्टी का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है. 

Delhi BJP News: दिल्ली भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक चुनावों के प्रभारी और पूर्व विधायक डॉ. महेंद्र नागपाल ने शनिवार को संगठन पर्व के तहत 204 नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की. इस ऐलान को बीजेपी के संगठनात्मक ढांचे को और ज्यादा मजबूत और सक्रिय बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है.

दरअसल, दिल्ली में बीजेपी के कुल 256 मंडल हैं. अभी तक 204 मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति हो चुकी है, शेष बचे 52 मंडलों के लिए नियुक्ति की प्रक्रिया चल रही है. पार्टी ने स्पष्ट किया है कि इन पर भी जल्द ही आंतरिक चर्चा के बाद निर्णय लिया जाएगा. पार्टी ने नियुक्ति प्रक्रिया में युवाओं को प्राथमिकता दी है. 

दिल्ली के अलग-अलग मंडलों के ज्यादातर नवनियुक्त मंडल अध्यक्षों की आयु 35 से 45 वर्ष के बीच है. इससे साफ है कि बीजेपी युवा नेतृत्व को राजनीति में आगे आने का अवसर देना चाहती है. यह निर्णय आने वाले समय में पार्टी की नई पीढ़ी को तैयार करने और उन्हें जिम्मेदारियों से जोड़ने का प्रयास है.

33 महिलाओं को मिला मंडल अध्यक्ष बनने का मौका

महिलाओं की भागीदारी को भी पार्टी ने प्राथमिकता दी है. भाजपा ने 204 मंडल अध्यक्षों की सूची में 33 महिलाओं को शामिल किया है. यह संख्या यह दर्शाती है कि पार्टी अब महिलाओं को संगठन के हर स्तर पर प्रतिनिधित्व देने के लिए प्रतिबद्ध है. इससे महिला कार्यकर्ताओं को भी नेतृत्व की मुख्यधारा में आने का अवसर मिलेगा.

सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत पर काम करती है बीजेपी- वीरेंद्र सचदेवा 

दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने मंडल अध्यक्षों की नियुक्ति पर कहा, "बीजेपी सामूहिक नेतृत्व के सिद्धांत पर कार्य करती है, जिससे हर कार्यकर्ता को संगठनात्मक संरचना का हिस्सा बनने का अवसर मिलता है."

उन्होंने आगे कहा, "दिल्ली बीजेपी के संगठन का पुनर्गठन का मुख्य उद्देश्य पार्टी को आगामी विधानसभा और लोकसभा चुनावों के लिए और अधिक मजबूत बनाना है. इससे पार्टी को जमीनी स्तर तक संगठित करने में सहायता मिलेगी और कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा

वीडियोज

Charcha With Chitra: प्रियंका चतुर्वेदी ने घुसपैठ के लिए किसको जिम्मेदार बताया? | Vande Mataram
Charcha With Chitra: कौन बनाता है Priyanka Chaturvedi के मिलियन व्यूज वाले रील्स? | Interview
बीजेपी में शामिल होंगी प्रियंका चतुर्वेदी? | Charcha with Chitra | Shiv Sena (UBT)
शादी के 7 फेरों का शैतान बलमा
UP News: यूपी के फतेहपुर में डीजल टैंकर में टक्कर..सैकड़ों लीटर डीजल सड़क पर बह गया | Maharashtra

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
‘ये एकतरफा फैसला, हम अपने निर्यातकों के हितों...’, मेक्सिको के 50% टैरिफ पर भारत का पहला रिएक्शन
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
UP विधानसभा चुनाव को लेकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का बड़ा ऐलान, बोले- 'सभी 403 सीटों पर...'
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
ISI के निशाने पर केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान, खतरे को देखते हुए सुरक्षा बढ़ाई, Z+ सिक्योरिटी मिली हुई
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
IPL 2026 की नीलामी में इन 10 विदेशी खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें, 3 को मिल सकते हैं 10 करोड़ से ज्यादा
Year Ender 2025: इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
इन 6 फिल्मों की रिलीज से पहले बना था खूब बज, आते ही फुस्स हो गईं सभी
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
लालू की संपत्ति को लेकर सम्राट चौधरी के बयान से सियासी बवाल, RJD बोली- 'कानून हाथ में लेने की...'
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Video: सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
सालों बाद विदेश से लौटे बेटे ने एयरपोर्ट पर मां को दिया सरप्राइज, रुला देगा मां का रिएक्शन- वीडियो वायरल
Embed widget