एक्सप्लोरर

लोकलेखा समिति की बैठक अगले हफ्ते, केजरीवाल और मनीष सिसोदिया से पूछताछ संभव

Delhi Politics: लोकलेखा समिति अगले हफ्ते अपनी पहली बैठक कर सकती है. यह समिति AAP सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है.

Delhi News: दिल्ली विधानसभा की लोकलेखा समिति (PAC) अगले हफ्ते अपनी पहली बैठक कर सकती है. यह समिति आम आदमी पार्टी सरकार के कार्यकाल के दौरान हुई कथित वित्तीय अनियमितताओं की जांच कर रही है, जो कैग (CAG) की रिपोर्टों के जरिए विधानसभा में उजागर हुई थीं. इनमें दिल्ली की आबकारी नीति, प्रदूषण नियंत्रण उपायों और अन्य विभागों से जुड़ी वित्तीय गड़बड़ियों की बातें सामने आई थी.

PAC के अध्यक्ष और बीजेपी विधायक अजय महावर ने एबीपी न्यूज़ से एक्सक्लूसिव बातचीत में बताया कि समिति की योजना है कि शराब नीति, प्रदूषण समेत अन्य विषयों पर जांच करने वाली विधानसभा की लोकलेखा समिति अगले हफ़्ते पहली बैठक कर सकती है और  चूंकि समिति को तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट विधानसभा में पेश करनी है, इसलिए पहली बैठक के बाद PAC तेजी से काम करेगी.

महावर ने बताया कि PAC की पहली बैठक के बाद तीन महीने के भीतर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और आबकारी विभाग से जुड़े अधिकारियों को PAC के सामने पेश होने के लिए तलब किया जा सकता है ताकि विधिवत जांच करके विधानसभा में रिपोर्ट को सिफारिश रखी जाए.

बताते चलें पूर्ववर्ती आप सरकार की शराब नीति को लेकर पहले ही सीबीआई और ईडी जैसी एजेंसियों द्वारा जांच चल रही है, लेकिन अब विधानसभा स्तर पर PAC भी इस नीति से जुड़े फैसलों और वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा करेगी. शराब नीति में अनियमिताओं समेत अन्य CAG रिपोर्ट्स की जांच करने वाली विधानसभा की लोकलेखा समिति में पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आप विधायक कुलदीप कुमार, बीजेपी विधायक अरविंदर सिंह लवली, कैलाश गहलोत समेत कुल 9 सदस्य है.

इसके अलावा पिछली सरकार में की गई 177 मनोनीत नियुक्तियों को रद्द करने को लेकर दिल्ली सरकार के आदेश पर भी अजय महावर ने प्रतिक्रिया दी और कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार ने समितियों और बोर्डों में अपने नेताओं, विधायकों, प्रवक्ताओं और उनके रिश्तेदारों को बैठाया था. बीजेपी सरकार अब इस व्यवस्था में बदलाव कर केवल योग्य लोगों को जिम्मेदारी सौंपेगी. साथ ही सीआर पार्क विवाद को लेकर अजय महावर ने तृणमूल कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि TMC तीन हिस्सों में बंट चुकी है और माहौल बिगाड़ने के लिए अपने कार्यकर्ताओं को भेज रही है, जबकि आरोप बीजेपी पर मढ़े जा रहे हैं.

 

शिवांक मिश्रा साल 2020 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और इस वक्त एबीपी न्यूज़ में बतौर प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट कार्यरत हैं. उनकी विशेषज्ञता साइबर सुरक्षा, इन्वेस्टिगेटिव रिपोर्टिंग और जनहित से जुड़े मामलों की गहन पड़ताल में है. कनाडा में खालिस्तानी आतंकियों के शरण मॉड्यूल से लेकर भारत में दवा कंपनियों की अवैध वसूली जैसे विषयों पर कई महत्वपूर्ण खुलासे किए हैं. क्रिकेट और फुटबॉल देखना और खेलना पसंद है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी

वीडियोज

Trump के बयान से Market में तूफानी तेजी | Sensex +850, Nifty उछला | Gold-Silver Crash | Paisa Live
Top News: अभी की बड़ी खबरें | Greenland | Prayagraj | RSS | Delhi Weather Update | T20
Delhi News : दिल्ली के मंगोलपुरी में बदमाशों ने चाकू से गोदकर कर दी हत्या, लोग देखते रहे
Magh Mela 2026 : Swami Avimukteshwaranand से हो रही बदले की राजनीति ?। Pramod Krishnam
Andhra Pradesh में भीषण सड़क हादसा, बस और कंटेनर की जोरदार टक्कर | Fire News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
ठाणे: AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहुत ही...'
AIMIM की युवा पार्षद सहर शेख को असदुद्दीन ओवैसी ने किया मैसेज, 'आप बहादुर बाप की बेटी'
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB; जानें पूरा मामला
मैच फिक्सिंग में सने बांग्लादेश के हाथ, टी20 वर्ल्ड कप विवाद के बीच मुंह दिखाने लायक नहीं रहा BCB
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
नितिन नवीन बनाने लगे युवा टीम, उम्र सीमा तय, 35 और 32 से कम वालों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
धुरंधर को ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे? इस दिन से स्ट्रीम हो रही रणवीर सिंह की फिल्म
Hidden Signs Of Kidney Damage: सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
सिर्फ पुरुषों में दिखते हैं किडनी डैमेज के ये लक्षण, 99% लोग कर देते हैं इग्नोर
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
जोमैटो राइडर ने जीता दिल... डिलीवरी के बीच सड़क पर भटकते पिल्ले की बचाई जान, वीडियो वायरल
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
26 जनवरी की मुख्य परेड से कितनी अलग होती है फुल ड्रेस रिहर्सल? जानें हर बात
Embed widget