सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप, 'जहां AAP मजबूत वहां पुलिस खुल्लम खुल्ला लोगों को...'
Delhi Election 2025: आादमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि जिन सीटों पर हमारी पार्टी मजबूत है, उन इलाकों में दिल्ली पुलिस मतदाताओं (Voters) को बूथ तक जाने से खुल्लम खुल्ला रोक रही है.

Delhi Assembly Election 2025: दिल्ली में बुधवार की सुबह 7 बजे से जारी मतदान के बीच आादमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और मंत्री सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली पुलिस पर बड़ा आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि जिन सीटों पर आम आदमी पार्टी (AAP) मजबूत है, उन इलाकों में पुलिस मतदाताओं को बूथ तक जाने से खुल्लम खुल्ला रोक रही है. उन्होंने पुलिस के इस रवैये पर सख्त नाराजगी जाहिर की.
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने पोलिंग स्टेशन के पास दिल्ली पुलिस द्वारा वाहन को आगे ले जाने से रोकने के लिए बैरिकेडिंग पर सख्त आपत्ति जताई. मौके पर तैनात पुलिस अफसरों से कहा कि अगर पिछड़े इलाकों में लोगों को बूथ तक वाहन ले जाने से रोकते हो, तो फिर पॉश इलाकों में भी रोको. आम मतदाताओं से भेदभाव क्यों?
WATCH | AAP जिन जगहों को अपना गढ़ मानती है वहां दिल्ली पुलिस जनता को वोट देने से रोक रही है - सौरभ भारद्वाज का बड़ा आरोप @romanaisarkhan | @madihakhan002 | https://t.co/smwhXUROiK #SaurabhBharadwaj #DelhiElections2025 #Voting #Delhi #BJP #AAP #Congress pic.twitter.com/vRlZdxEaMf
— ABP News (@ABPNews) February 5, 2025
'पुलिस जान बूझकर कर रही ऐसा'
उन्होंने दिल्ली पुलिस पर आरोप लगाया कि वो बूथ तक मतदाताओं को जाने से रोक रही है. कुछ इलाकों में बाइक से वोटिंग करने के लिए जाने वालों मतदाताओं को बूथ से 200 मीटर दूर रोकने पर कहा, "ऐसा जान बूझकर किया जा रहा है. ऐसा जिस इलाके में आप मजबूत है, वहां पर किया जा रहा है. इसके पीछे साजिश है."
उन्होंने आगे कहा, "अगर बैरिकेडिंग कर वाहनों को आगे जो से रोकना है तो, पॉश इलाकों में भी ऐसा करो. वहां तो ऐशा नहीं करते. पॉश इलाकों में बड़ी गाड़ी में आने वालों को सलाम ठोकते हो, फिर यहां पर बैरिकेडिंग क्यों?"
सौरभ भारद्वाज सख्त नाराजगी जाहिर करने पर दिल्ली पुलिस ने मौके से बैरिकेंडिंग हटाने के आदेश दिए और मतदाताओं को वाहनों से बूथ तक जाने दिया.
Source: IOCL





















