एक्सप्लोरर

Delhi Election 2025: 'इंडिया गठबंधन में कई छेद थे', दिल्ली चुनाव के बीच मुख्तार अब्बास नकवी का बड़ा बयान

Delhi Assembly Election 2025 : दिल्ली चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी और कांग्रेस आपस में आरोप-प्रत्यारोप कर रही है. बीजेपी और उसके सहयोगी दल इन आरोपों को इंडिया गठबंधन में खाई का सबूत बता रहे हैं.

Delhi Vidhan Sabha Chunav 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस एक दूसरे पर लगातार हमलावर है. आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने तो कांग्रेस को बीजेपी का सहयोगी तक करार दे दिया. वहीं कांग्रेस आम आदमी पार्टी पर भी ऐसे ही आरोप लगा रही है.

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच चल रही तू-तू मैं-मैं पर बीजेपी नेता मुख्तार अब्बास नकवी ने कटाक्ष करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन में पहले से ही कई छेद थे और वह अब सामने आने लगे हैं. कांग्रेस की हालत यह है कि उसको उसके सहयोगी दल ही नहीं स्वीकार करने को तैयार है.

नकवी ने कहा कि कांग्रेस भले ही इंडिया गठबंधन का हिस्सा हो लेकिन हालात यह है कि वह अपने सहयोगियों को साथ लेकर नहीं चल सकती, इसी वजह से उसके सहयोगी उस पर भरोसा ही नहीं करते.

के सी त्यागी ने क्या कहा?

वहीं एनडीए में बीजेपी के सहयोगी नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के नेता के सी त्यागी ने कहा कि नीतीश कुमार जब तक इंडिया गठबंधन का हिस्सा थे इंडिया गठबंधन एकजुट था. लेकिन नीतीश कुमार के इंडिया गठबंधन से बाहर निकलते ही वह इंडिया गठबंधन बिखरने लगा है. के सी त्यागी ने कहा आने वाले दिनों में यह गठबंधन इसी तरह से समाप्त हो जाएगा.

'यह गठबंधन हो जाएगा समाप्त' 
बीजेपी और उसके सहयोगी दल लगातार कांग्रेस पर सबसे ज्यादा हमलावर है. बीजेपी और उसके सहयोगी दलों का कहना है कि इंडिया गठबंधन की कांग्रेस सबसे बड़ी पार्टी थी, लेकिन जिस तरह से दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान ममता बनर्जी, अखिलेश यादव, उद्धव ठाकरे, तेजस्वी यादव खुलकर आम आदमी पार्टी का समर्थन कर रहे हैं वह दिखाता है कि इस गठबंधन में दरार पड़ चुकी है. 

बीजेपी और उसके सहयोगियों का तो यह भी कहना है कि जिस तरह से कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों के नेता अब खुलकर बयान दे रहे हैं कि इंडिया गठबंधन सिर्फ लोकसभा चुनाव के लिए बनाया गया था वह साफ दिखाता है कि किस तरह से यह गठबंधन एक स्वार्थ की राजनीति से प्रेरित था और जल्द ही इस गठबंधन की सच्चाई पूरी तरह से जनता के सामने आ जाएगी और यह गठबंधन समाप्त हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: GRAP-3: दिल्ली-एनसीआर में इन चीजों पर फिर से लगा बैन, किसे मिलेगी छूट? काम शुरू करने से पहले जानें डिटेल्स

अंकित गुप्ता abp न्यूज़ में सीनियर स्पेशल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. इनका अनुभव 18 से अधिक सालों का है. abp न्यूज़ से पहले ये न्यूज 24 और सहारा समय जैसे बड़े संस्थानों में भी काम कर चुके हैं. अंकित लीगल और राजनीतिक बीट कवर करते हैं. इसके अलावा इन्होंने कई अन्य राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्टोरीज़ को भी को कवर किया है.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Indian Army: सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी

वीडियोज

Rajasthan के दौसा में लगी भीषण आग, फर्नीचर की दुकान जलकर खाक | Fire News | Breaking
Sansani:The लॉरेन्स बिश्नोई FEAR FILES! | Crime | Delhi News
Delhi : सावधान! कालिंदी कुंज में कुत्तों के हमले से गई नौजवान की जान | Breaking | ABP News
Chitra Tripathi: 2026 में मुस्लिम CM..बंगाल में बड़ा उलटफेर? वरिष्ठ पत्रकार का विश्लेषण | BJP Vs TMC
Bharat ki Baat: RJD में 'दही-चूड़ा' पॉलिटिक्स! Lalu Yadav के एक कदम ने सबको चौंकाया! | Tejpratap

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Indian Army: सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
सरप्राइज, स्पीड और शॉक! भारतीय सेना की नई भैरव कमांडो बटालियन दुश्मन के लिए बनेंगे काल
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
SRK के बाद अब सलमान खान को भी बताया 'देशद्रोही', अखिलेश यादव ने यूपी के मंत्री को सुनाई खरी-खरी
Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi: रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
रणविजय का भांडा फोड़ेगी तुलसी, नॉयना को मिहिर करेगा बेइज्जत
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
राजकोट वनडे में मिली भारत को हार, कौन सबसे बड़ा गुनाहगार, इस खिलाड़ी की एक गलती पड़ी टीम इंडिया पर भारी
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
सर्दियों में नाखून हो जाते हैं कमजोर? अपनाएं ये आसान नेल केयर टिप्स
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
अब मिसाइल और ड्रोन से लड़ी जाती है वॉर, फिर थल सेना की क्यों होती है जरूरत?
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
धूप न मिलने का सीधा असर हड्डियों पर, दिखें ये लक्षण तो रहें सावधान
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
I-PAC Raid Case: ईडी ने सुप्रीम कोर्ट में दाखिल की नई याचिका, बंगाल के डीजीपी को हटाने की मांग
Embed widget