Ukraine Russia War: कांग्रेस पार्टी ने एक बार फिर मोदी सरकार पर बड़ा हमला बोला है. पार्टी ने यूक्रेन में फंसे भारतीयों की घर वापसी का मुद्दा उठाते हुए कहा है कि संकट के समय मुंह फेर लेना केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की आदत बन गई है. कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘भारत सरकार का कहना है कि यूक्रेन में फंसे हमारे 20,000 भारतीय जहां हैं वहीं रहें क्योंकि सरकार अभी चुनाव लड़ने में व्यस्त है?’’

बदली विश्व व्यवस्था में भारत का मजबूत होना जरूरी- पीएम मोदी ने रूस-यूक्रेन को लेकर किया इशारा

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप सभी का ख़याल करने की बजाय चुनावी रैलियों में हवा भर रहे हैं. मगर हम देशवासी आप सभी की सकुशलता के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.’’ सुरजेवाला ने आरोप लगाया, ‘‘हर मुश्किल वक्त में मुंह फेर लेना और चुप्पी साध लेना ही मोदी सरकार की आदत बन गयी है.’’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने सवालिया लहजे में कहा, ‘‘हमारे 20,000 भारतीय युवा यूक्रेन में भय, आशंका और जीवन पर खतरे की स्थिति से जूझने को मजबूर हैं. समय रहते उन्हें सकुशल लाने का इंतजाम क्यों नहीं किया? क्या यही 'आत्मनिर्भर' मिशन है?’’

एयर इंडिया का भी मुद्दा उठाया 

यूक्रेन से भारत आने वाले भारतीय नागरिकों से एयर इंडिया द्वारा कथित तौर अधिक किराया वसूले जाने संबंधी खबर का हवाला देते हुए कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘यही तो है. फिर से आपदा में अवसर ?’’

रूस-यूक्रेन के बीच जंग हो गई है तेज 

गौरतलब है कि यूक्रेन में भारत के दूतावास ने भारतीय नागरिकों से कहा है कि वर्तमान हालात बेहद अनिश्चित, कृपया व्याकुल नहीं हों और आप जहां भी हैं सुरक्षित रहें. बता दें कि रूस-यूक्रेन के बीच जंग तेज हो गई है. रूस का दावा है कि यूक्रेन में उसके हमले में करीब 50 सेना के जवान मारे गए हैं. वहीं, यूक्रेन ने रूस के दो सैनिकों को पकड़ने का दावा किया है. दोनों देशों के बीच जारी युद्ध की वजह से यूक्रेन में हजारों भारतीय फंसे हुए हैं.

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन के बीच जंग तेज, पीएम मोदी आज करेंगे बैठक