एक्सप्लोरर

दिल्ली में आयुष्मान योजना लागू होने से जनता को मिलेगा लाभ, BJP सांसद कमलजीत सहरावत का दावा

Delhi News: बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना अब दिल्ली में भी लागू हो गई है, दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं.

Ayushman Bharat Yojana: बीजेपी सांसद कमलजीत सहरावत ने एबीपी न्यूज से खास बातचीत में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई आयुष्मान भारत योजना अब दिल्ली में भी लागू हो गई है. उन्होंने कहा,“प्रधानमंत्री ने इस योजना को 2015 में पूरे देश में लागू किया था, लेकिन दुर्भाग्य से दिल्ली और बंगाल में यह नहीं लागू हो पाई थी. आज 5 लाख रुपये आयुष्मान योजना और 5 लाख रुपये दिल्ली सरकार के टॉपअप के साथ कुल 10 लाख रुपये का स्वास्थ्य सुरक्षा कवच दिल्ली की जनता को समर्पित किया गया है. यह हमारा वादा था. दिल्लीवासियों को शुभकामनाएं.”

बंगाल में त्योहारों को लेकर सरकार की नीयत पर सवाल
बंगाल में हिंदुओं को त्योहार मनाने में आ रही दिक्कतों के सवाल पर कमलजीत सहरावत ने कहा, “सभी त्योहारों को बिना भेदभाव के सरकारों द्वारा शांतिपूर्ण ढंग से मनवाया जाना चाहिए. अगर सरकार किसी एक वर्ग का पक्ष लेती है तो उसकी मानसिकता पर सवाल उठते हैं. बंगाल में चुनावों के दौरान हिंसा और प्रदर्शन देखने को मिले, जिससे साफ दिखता है कि बंगाल सरकार की सोच धर्म के आधार पर समाज को बांटने की है.”

बिहार की राजनीति पर बीजेपी का स्पष्ट रुख
बिहार की राजनीति पर पूछे गए सवाल पर, जहां तेजस्वी यादव ने टिप्पणी की थी कि चुनाव तक बीजेपी नीतीश कुमार को साथ रखेगी, कमलजीत सहरावत ने जवाब दिया, “बीजेपी ने पिछली बार भी NDA के साथ मिलकर सरकार बनाई थी. हम राज्यों में उन्हीं दलों के साथ गठबंधन करते हैं जो हमारी विचारधारा से मेल खाते हैं. बीजेपी सुशासन देने वाली पार्टी है. NDA एक परिवार की तरह है और हम मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं तथा मिलकर सरकार बनाएंगे.”

नक्सलवाद पर अमित शाह और भूपेश बघेल के बयानों पर प्रतिक्रिया
गृह मंत्री अमित शाह द्वारा नक्सलियों को ‘भाई’ कहने पर भूपेश बघेल की आलोचना के जवाब में कमलजीत सहरावत ने कहा, “साढ़े 500 से ज्यादा जिलों में नक्सलियों का आतंक था. केंद्र सरकार और गृह मंत्री ने नक्सलवाद खत्म करने का टारगेट तय किया है. आत्मसमर्पण कराने की कोशिशें भी हो रही हैं और जो आत्मसमर्पण नहीं कर रहे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई भी हो रही है. नक्सली भी हमारे देश के ही नागरिक हैं लेकिन उनका मार्ग भटक गया है. भारत सरकार नक्सलियों को प्रमोट नहीं करती. अगर भूपेश बघेल की नीतियों से जनता सहमत होती तो उन्हें दोबारा मौका मिलता, लेकिन अब जनता ने बीजेपी को बहुमत देकर काम करने का अवसर दिया है.”

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज

वीडियोज

Janhit: Shankaracharya Avimukteshwaranand पर Yogi ने आज फिर उठाए सवाल! | Prayagraj
किम जोंग उन की बेटी..बनेगी नॉर्थ कोरिया की 'बेबी तानाशाह' ? | Janhit | ABP News
UP Police Fake Encounter Case: 'हाफ एनकाउंटर' का सच..जज के सामने कैदी ने खोल दी यूपी पुलिस की पोल!
Crime News : दिल्ली में ह़ॉरर कांड की LIVE पिक्चर | Sansani
Patna Neet Student Death: छात्रा छत से गिर गई या गिरा दी गई? परिजनों का गंभीर आरोप! | Bihar News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
कोलकाता एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, रोक लिया गया विमान, टॉयलेट से मिला लेटर
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
मुंबई: रोहित शेट्टी के घर फायरिंग के बाद भागने लगा था शूटर, सामने आया नया CCTV फुटेज
IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में कैसा है भारत और पाकिस्तान का टी20 रिकॉर्ड, जानिए
Friday OTT Release: 'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड पर OTT पर पार्टनर संग एजॉय करें ये नई रिलीज
'कोहरा 2' से 'द कॉन्ज्यूरिंग लास्ट राइट्स' तक, वैलेंटाइन वीकेंड के लिए वॉच लिस्ट में शामिल करें ये नई रिलीज
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, जानें क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
कौन हैं किम जू ऐ? नॉर्थ कोरिया की चौथी पीढ़ी की नेता बनने को तैयार, क्या है किम जोंग उन से रिश्ता
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
बांग्लादेश चुनाव में कितने हिंदू उम्मीदवारों ने हासिल की जीत? किस पार्टी से है नाता, जानें सब कुछ
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
सराय काले खां से कब चलने लगेगी रैपिड रेल, मेरठ जाने वालों को कब से मिलेगी राहत?
Seva Teerth Inauguration: संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
संसद भवन से लेकर राजपथ तक, जानें अब कौन-सा किस नाम से जाना जाएगा?
Embed widget