एक्सप्लोरर

कांग्रेस की तरह पूर्व CM के बेटे को टिकट, दिल्ली में BJP की पहली लिस्ट की 5 बड़ी बातें

Delhi Election 2025: बीजेपी ने इस बार उन नेताओं का भी ध्‍यान रखा है, जो दूसरे दलों से बीजेपी में आए हैं. आम आदमी पार्टी से आए राजकुमार आनंद, राजकुमार चौहान और कैलाश गहलोत को बीजेपी ने टिकट दिया है.

Delhi BJP Candidate List 2025: दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने पहली लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी की पहली लिस्‍ट में 29 उम्‍मीदवारों के नामों की घोषणा की गई है. साथ ही आम आदमी पार्टी और कांग्रेस से बगावत कर बीजेपी में शामिल होने वालों पर भी पार्टी ने भरोसा जताया है.

29 उम्मीदवारों की लिस्ट में बीजेपी ने आदर्श नगर सीट से राज कुमार भाटिया, बादली सीट से दीपक चौधरी, नई दिल्ली सीट से प्रवेश वर्मा, बिजवासन सीट से कैलाश गहलोत, कालकाजी सीट से रमेश बिधूड़ी, मालवीय नगर सीट से सतीश उपाध्याय को टिकट दिया है. 

जबकि, गांधीनगर सीट से अरविंदर सिंह लवली, रोहिणी सीट से विजेंद्र गुप्ता, करोल बाग सीट से दुष्यंत गौतम, मंगोलपुरी सीट से राजकुमार चौहान, राजौरी गार्डन सीट से मनजिंदर सिंह सिरसा, जनकपुरी सीट से आशीष सूद को प्रत्याशी बनाया है.

बीजेपी की पहली लिस्ट की पांच बड़ी बातें

1- बीजेपी ने इस बार उन नेताओं का भी ध्‍यान रखा है, जो दूसरे दलों से बीजेपी में आए हैं. आम आदमी पार्टी से आए राजकुमार आनंद, राजकुमार चौहान और कैलाश गहलोट को बीजेपी ने टिकट देकर सम्‍मान दिया है. वहीं कांग्रेस पार्टी से आए अरविंदर सिंह लवली को भी गांधी नगर सीट से उतारा गया है. 

2- बीजेपी इस चुनाव में आर-पार की लड़ाई लड़ने के मूड में है. 27 साल से दिल्ली की सत्ता से बाहर बीजेपी ने इस बार अपने सभी बड़े चेहरे को मैदान में उतार दिया है. पार्टी ने जहां दो पूर्व सांसद को टिकट दिया है. वहीं तीन पूर्व मंत्रियों को भी मैदान में उतारा गया है.

3- कालकाजी सीट से दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ बीजेपी ने पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को और नई दिल्‍ली सीट से अरविंद केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उम्मीदवार बनाया है.

4- कांग्रेस की तरह बीजेपी ने भी अरविंद केजरीवाल के खिलाफ पूर्व सीएम के बेटे को मैदान में उतारा है. बता दें नई दिल्‍ली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी संदीप दीक्षित पूर्व सीएम शीला दीक्षित के बेटे हैं. जबकि, बीजेपी उम्मीदवार प्रवेश वर्मा पूर्व सीएम साहिब सिंह वर्मा के बेटे हैं. ऐसे में केजरीवाल अब दो पूर्व मुख्यमंत्री के बेटे से चुनाव लड़ रहे हैं.

5- बीजेपी की इस लिस्ट में दो महिला उम्मीदवार को भी मौका दिया गया है. इनमें शालीमार बाग से रेखा गुप्ता को टिकट दिया गया है. जबकि सीमापुरी (एससी) से  कुमारी रिंकू को मैदान में उतारा गया है.

विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली में बढ़ा AAP का कुनबा, इन नेताओं को संजय सिंह ने दिलाई सदस्यता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...

वीडियोज

कच्ची उम्र के कातिल का 'परफेक्ट मर्डर प्लान' ! | Sansani | Crime News
MG Windsor Long Term Review | Auto Live #mg #mgwindsor #mgwindsorev
Jaipur News: पिता की छोटी सी भूल...मासूम की जान पर बन आई! देखिए रोंगटे खड़े करने वाला Video | ABP
India की पहली Gearbox वाली Electric Bike | Matter Aera 5000 Plus Explained | Auto Live #matter
Janhit With Chitra Tripathi: राम, सीता पर टिप्पणी..क्या है सपा का चुनावी प्लान? | Virendra Singh

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'अब पाकिस्तान को IMF लोन की जरूरत नहीं', JF-17 फाइटर जेट को लेकर ख्वाजा आसिफ के दावों में कितना दम?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'सपा के टच मे हैं केशव प्रसाद मौर्य', सांसद वीरेंद्र सिंह के बयान पर डिप्टी CM क्या बोले?
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पार काटकर...', राज ठाकरे की धमकी पर भड़के अन्नामलाई ने दिया ये जवाब
'मैं मुंबई आ रहा हूं और हिम्मत है तो मेरे पैर...', राज ठाकरे की धमकी पर अन्नामलाई ने दिया जवाब
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस है क्योंकि...
BCCI के पावर से पाकिस्तानी क्रिकेटर बौखलाया, बांग्लादेश विवाद के बीच कहा- ICC बेबस, क्योंकि...
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई 'हीरामंडी' एक्टर की फिल्म
'पारो' के नाम बड़ा खिताब, ऑस्कर 2026 की रेस में शामिल हुई ताहा शाह की फिल्म
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की बड़ी डिमांड... ईरान में विरोध प्रदर्शन पर बड़े अपडेट
अराघची ने ब्रिटेन घुमाया फोन, राजदूतों को दिखाए गए वीडियो, मैंक्रों की डिमांड... ईरान में प्रदर्शन पर अपडेट
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
​हरियाणा में पुलिस कांस्टेबल पदों पर निकली बंपर भर्ती, 5500 पदों के लिए आवेदन शुरू
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
दुनिया में कहां दौड़ती हैं सबसे ज्यादा दोपहिया? जानिए टॉप देशों की पूरी लिस्ट
Embed widget