एक्सप्लोरर

अब दिल्ली में भी लागू होगी आयुष्मान भारत योजना, इतने रुपये तक मिलेगा मुफ्त इलाज, सरकार की तैयारी

Ayushman Bharat Yojana: दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होगी, जिसमें गरीबों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा. स्वास्थ्य विभाग पायलट प्रोजेक्ट भी चला रहा है.

Ayushman Bharat Yojana in Delhi: दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार आयुष्मान भारत योजना को लागू करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रही है. 10 अप्रैल को दिल्ली सरकार और केंद्र सरकार के बीच इस योजना को लेकर MoU (समझौता ज्ञापन) साइन किया जाएगा. इसके बाद एक महीने के अंदर एक लाख लोगों का इस योजना के तहत एनरोलमेंट किया जाएगा.

दिल्ली सरकार के स्वास्थ्य विभाग ने इस योजना को प्रभावी रूप से लागू करने के लिए पायलट प्रोजेक्ट भी शुरू कर दिए हैं, ताकि इसकी सफलता को सुनिश्चित किया जा सके.

मोहल्ला क्लीनिक पर सरकार का नया प्लान
दिल्ली में चल रहे मोहल्ला क्लीनिक की स्थिति और उनके भविष्य को लेकर सरकार ने एक बड़ा निर्णय लिया है. जो मोहल्ला क्लीनिक किराए पर चल रहे हैं, उनके भविष्य पर पुनर्विचार किया जाएगा. वहीं, जिन क्लीनिक की जमीन का मालिकाना हक सरकार के पास है, उन्हें और बेहतर बनाया जाएगा. इसके अलावा, लगभग 159 मोहल्ला क्लीनिक जो ठीक से काम नहीं कर रहे, उन्हें बंद कर दिया जाएगा. 

सरकार अब मोहल्ला क्लीनिक के बजाय नई डे-केयर सुविधाओं पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जो मरीजों को बेहतर और व्यापक स्वास्थ्य सेवाएं देने में सक्षम होंगी.

मोहल्ला क्लीनिक बनाम डे-केयर सेंटर
दिल्ली सरकार जल्द ही जनता को मोहल्ला क्लीनिक और नई डे-केयर सुविधाओं के बीच का अंतर दिखाएगी. सरकार का मानना है कि मोहल्ला क्लीनिक की जगह डे-केयर सेंटर अधिक प्रभावी होंगे, क्योंकि इनमें बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी और ज्यादा मरीजों को कवर किया जा सकेगा. यहां नई तकनीक और आधुनिक उपकरणों से इलाज संभव होगा. आयुष्मान भारत योजना से दिल्ली के लोगों को बड़ा लाभ मिलेगा.

5 लाख तक का मुफ्त इलाज
दिल्ली में आयुष्मान भारत योजना लागू होने से गरीब और जरूरतमंद लोगों को 5 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिल सकेगा. यह योजना उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी, जो महंगे अस्पतालों में इलाज कराने में सक्षम नहीं हैं. सरकार का लक्ष्य है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को इस योजना का लाभ मिले.

अब देखना यह होगा कि दिल्ली सरकार की नई स्वास्थ्य रणनीति किस तरह से स्वास्थ्य सेवाओं को और बेहतर बनाती है. हालांकि, इतना तय है कि आने वाले दिनों में दिल्ली में मोहल्ला क्लीनिक और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं.

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NEET Paper Leak: छात्रों-अभिभावकों की बढ़ी चिंता, इस संगठन ने की निष्पक्ष जांच की मांग
NEET Paper Leak: छात्रों-अभिभावकों की बढ़ी चिंता, इस संगठन ने की निष्पक्ष जांच की मांग
NEET पेपर लीक के बीच IMA अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसा एक्शन होना चाहिए जो...'
NEET पेपर लीक के बीच IMA अध्यक्ष का बड़ा बयान, बोले- 'ऐसा एक्शन होना चाहिए जो...'
‘जो कठिनाइयां आएंगी हम झेलेंगे लेकिन...’, PM मोदी की अपील पर अरविंद केजरीवाल ने रख दीं 3 डिमांड
‘जो कठिनाइयां आएंगी हम झेलेंगे लेकिन...’, PM मोदी की अपील पर अरविंद केजरीवाल ने रख दीं 3 डिमांड
Delhi News: दिल्ली में असम और बिहार की महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, नस्लभेदी टिप्पणियों से बढ़ा विवाद
दिल्ली में असम और बिहार की महिलाओं से छेड़छाड़ और मारपीट, नस्लभेदी टिप्पणियों से बढ़ा विवाद

वीडियोज

PM Modi Gold Appeal: सोना न खरीदने से डॉलर में आएगी गिरावट? | Middle East Crisis
Big Breaking: America के रुख से पाकिस्तान में मची हलचल | US Iran War | Pakistan | Middle East
MG Cyberster and BMW M440i | India’s Best Convertibles? | #mg #mgcyberster #bmw #autolive
Vijay के शपथ समारोह में Trisha Krishnan बनीं सुर्खियों की वजह | Breaking | ABP News
Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें | PM Modi Appeal | Himanta Biswa Oath Ceremony | Assam CM | Kerala

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान, 'जब से PM मोदी ने देशवासियों से अपील की है, पूरा...'
शिंदे गुट के नेता का बड़ा बयान, 'जब से PM मोदी ने देशवासियों से अपील की है, पूरा...'
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
ऑपरेशन ‘एपिक फ्यूरी’ के बाद अमेरिका का बड़ा एक्शन, ईरान की मदद के आरोप में चीनी कंपनियों पर प्रतिबंध
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
'युवाओं के भविष्य के साथ अपराध...', NEET पेपर लीक को लेकर गुस्से में राहुल गांधी, पीएम मोदी से कहा ये
BAN vs PAK: बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही
बांग्लादेश से बुरी तरह हारा पाकिस्तान, लगातार तीसरी हार से करवा ली फजीहत, साढ़े 6 फुट के गेंदबाज ने मचाई तबाही
Project Hail Mary OTT Release: भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ, जानें- कब और कहां देखें?
भारत में ओटीटी पर रिलीज हो रही 'प्रोजेक्ट हेल मैरी', लेकिन एक ट्वि्स्ट के साथ
Explained: तेल-गैस की किल्लत और मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का विदेश दौरा क्यों, किन पांच देशों से भारत के लिए क्या लाएंगे?
मिडिल ईस्ट तनाव के बीच PM मोदी का विदेश दौरा क्यों, किन पांच देशों से भारत के लिए क्या लाएंगे?
जिन ज्योतिषाचार्य ने की थी विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, उन्हें अब सरकार में मिला बहुत बड़ा पद
जिन ज्योतिषाचार्य ने की थी विजय के CM बनने की भविष्यवाणी, उन्हें अब सरकार में मिला बहुत बड़ा पद
Pasta Cooking Tips: रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
रेस्तरां जैसा पास्ता घर में नहीं बनता तो सुधारें ये 7 गलतियां, चाटते रह जाएंगे उंगलियां
Embed widget