दिल्ली में सरकार बदलते ही लागू होगी PM मोदी की ये योजना? विजेंद्र गुप्ता ने LG को लिखी चिट्ठी
Ayushman Bharat Yojana: आयुष्मान भारत योजना पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना है. बीजेपी ये आरोप लगाती रही है कि आप की सरकार ने इसे लागू नहीं किया.

दिल्ली में बीजेपी की सरकार आते ही पार्टी के नेता एक्टिव हो गए हैं. बीजेपी के सीनियर नेता और रोहिणी सीट से विधायक विजेंद्र गुप्ता ने दिल्ली के एलजी वीके सक्सेना को चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में उन्होंने दिल्ली में आयुष्मान भारत और हेल्थ मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम लागू करने की मांग की है. आयुष्मान भारत योजना के तहत लाभार्थी परिवारों को सालाना पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलता है. इसकी शुरुआत साल 2021 में की गई थी.
दिल्ली में हेल्थ फैसिलिटी होगी मजबूत- विजेंद्र गुप्ता
अपनी चिट्ठी में विजेंद्र गुप्ता ने कहा कि हाल के समय में दिल्ली में स्वास्थ्य सेवाओं की खराब स्थिति पर दिल्ली हाई कोर्ट ने कई बार बोला है. इन योजनाओं को दिल्ली में लागू करने से आम लोगों को राहत मिलेगी और पब्लिक हेल्थ फैसिलिटी मजबूत होगी.
आप की पूर्ववर्ती सरकार पर साधा निशाना
अपनी चिट्ठी में उन्होंने ये भी कहा, "पिछली आप सरकार ने इसे दिल्ली में लागू नहीं किया गया, क्योंकि उनकी मानसिकता केंद्र सरकार की तरफ से चलाए जा रहे योजनाओं के प्रति पूर्वाग्रह से भरी थी और वे भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, जिससे स्वास्थ्य व्यवस्था प्रभावित हुई. केंद्र सरकार ने दिल्ली में इन योजनाओं को लागू करने के लिए लगातार प्रयास किए लेकिन आप नेतृत्व ने इन्हें रोक दिया."
अपनी चिट्ठी में बीजेपी विधायक ने लिखा कि केंद्र सरकार पूरे देश में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और अन्य बुनियादी सेवाएं प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है. इसका लाभ दूसरे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लोग उठा रहे हैं लेकिन दिल्ली इससे वंचित रही है.
बता दें कि दिल्ली में प्रचंड बहुमत के बाद बीजेपी उन योजना पर फोकस करना चाहती है कि जिसका सीधा लाभ जनता तक पहुंचे. विधानसभा चुनाव में 70 में से 48 सीटें जीतने के बाद पार्टी का मनोबल ऊंचा है.
दिल्ली विधानसभा चुनाव के नतीजे के बाद BJP की समीक्षा बैठक, सभी कार्यकर्ताओं को दी गई बधाई
टॉप हेडलाइंस
Source: IOCL


























