एक्सप्लोरर

आशीष सूद का फीस बढ़ोतरी पर बड़ा ऐलान, '1600 स्कूलों की कराएंगे ऑडिट', इनके खिलाफ होगी कार्रवाई

Delhi School Fees Hike: आप नेता सौरभ भारद्वाज के मुताबिक अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है तो शिक्षा मंत्री मुकदमा दर्ज कराएं. दिल्ली का विजिलेंस डिपार्टमेंट हमेशा से BJP के पास रहा है. 

Delhi School Fees News: दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने प्राइवेट स्कूलों में फीस बढ़ोतरी के मसले को लेकर बीजेपी पर हावी आम आदमी पार्टी पर पलटवार किया है. उन्होंने पिछली AAP सरकार पर स्कूल फीस बढ़ोतरी के जरिए भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं. शिक्षा मंत्री का दावा है कि आप सरकार के कार्यकाल के दौरान कई स्कूलों ने इजाजत के बिना फीस में भारी बढ़ोतरी की थी. 

दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने मंगलवार को 1600 से ज्यादा स्कूलों में ऑडिट जांच का आश्वासन दिया. उन्होंने कहा है कि ऑडिट में दोषी पाए गए स्कूलों के खिलाफ बीजेपी सरकार सख्त कारवाई करेगी.

335 स्कूल सरकारी जमीन पर- शिक्षा मंत्री 

दिल्ली सरकार में शिक्षा मंत्री आशीष सूद के मुताबिक दिल्ली में 1,677 प्राइवेट स्कूलों में से 335 स्कूल सरकारी जमीन पर चल रहे हैं जो दिल्ली स्कूल एजुकेशन एक्ट 1973 के तहत आते हैं. इन स्कूलों में फीस बढ़ाने के लिए सरकार से अनुमति लेना जरूरी है. कुछ स्कूलों ने बिना मंजूरी के फीस में 30 से 38 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है.

भ्रष्टाचार हुआ तो दर्ज कराएं मुकदमा- सौरभ भारद्वाज

दिल्ली सरकार के शिक्षा मंत्री आशीष सूद के सभी आरोपों का जवाब देते हुए आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज ने पलटवार किया है. उन्होंने कहा कि डेढ़ महीने पहले भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है. किस पार्टी ने चुनाव में कितना पैसा खर्च किया, वह सबके सामने है. बीजेपी ने शराब और साड़ी बांटी थी, वो पैसे माफियाओं से आए थे. 

दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने आशीष सूद से पूछा है कि अब तक कितने स्कूलों के रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के लिए नोटिस दिए गए? कितने स्कूलों को टेकओवर करने के लिए नोटिस दिए गए? स्कूल की बस, यूनिफॉर्म के नाम पर बच्चों से मनमाने पैसे लिए जा रहे हैं. बच्चे को स्कूल में बैठने नहीं दिया जा रहा. 

उन्होंने कहा, "अगर किसी ने भ्रष्टाचार किया है और सूत्र मालूम है तो मुकदमा दर्ज कराएं. दिल्ली सरकार का विजिलेंस डिपार्टमेंट BJP के पास हमेशा से है. इधर-उधर की बात न कर शिक्षा मंत्री ये बताएं कि आज क्या कारवाई करेंगे?" 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह

वीडियोज

Vande Bharat Sleeper की एंट्री | Delhi से Patna का सफर सिर्फ 11 घंटे में होगा पूरा | Paisa Live
Uttarakhand News: तुषार हत्या मामले में पकड़ा गया मास्टरमाइंड, देखिए पूरी EXCLUSIVE रिपोर्ट
BJP New President: दिल्ली-NCR में प्रदूषण का कहर, लोगों का सांस लेना हुआ मुश्किल
IPO Alert: HRS Aluglaze ltd में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Bank Auction में Property खरीदना Safe है या Risky? Title, Possession और Resale Guide | Paisa Live

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
कांग्रेस की पूर्व विधायक डॉ. अंजलि ने फ्लाइट में अमेरिकी महिला की जान बचाई, कर्नाटक सीएम सिद्धारमैया ने कही यह बात
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
'इनके अभी भी समझ नहीं आ रहा है कि...', कांग्रेस की 'वोट चोर गद्दी छोड़' रैली पर बोले उपेंद्र कुशवाहा
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विराट-अनुष्का, क्रिकेटर ने दिया फैन को ऑटोग्राफ, पीछे खड़ी रहीं एक्ट्रेस
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
शतक पर शतक लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी 103 दिनों तक नहीं खेल सकते इंटरनेशनल क्रिकेट, ICC का नियम बना वजह
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, जानें क्या कहा?
'BJP के ऐतिहासिक प्रदर्शन को...', तिरुवनंतपुरम में फहराया भगवा तो शशि थरूर का आया पहला रिएक्शन, क्या कहा?
Skin Signs Of Heart Disease: स्किन पर नजर आएं ये 7 लक्षण तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, दिल की बीमारियों का देते हैं सिग्नल
स्किन पर नजर आएं ये 7 लक्षण तो तुरंत हो जाएं अलर्ट, दिल की बीमारियों का देते हैं सिग्नल
DDA ने ग्रुप A,B,C एग्जाम के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
DDA ने ग्रुप A,B,C एग्जाम के लिए जारी किया एडमिट कार्ड, इस डायरेक्ट लिंक से करें डाउनलोड
Video: बारिश के बीच छत पर रोमांस करने लगा कपल, दीवार पर चढ़कर किया किस- वायरल हुआ वीडियो
बारिश के बीच छत पर रोमांस करने लगा कपल, दीवार पर चढ़कर किया किस- वायरल हुआ वीडियो
Embed widget