एक्सप्लोरर

रांची छात्र आंदोलन पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा बयान, JMM सरकार से की ये अपील

Ranchi Students Protest: पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया है. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है. वहीं आप नेता अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है.

झारखंड की राजधानी रांची में पिछले 17 दिनों से जेपीएससी-जेएसएससी परीक्षाओं में धांधली को लेकर छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं. सोमवार को छात्रों ने अपनी मांगों को लेकर विधानसभा मार्च का ऐलान किया. इस दौरान पुलिस ने छात्रों पर आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया है. इस दौरान कई पुलिसकर्मियों के भी घायल होने की खबर है. 

वहीं आम आदमी पार्टी (आप) के संयोजक अरविंद केजरीवाल की प्रतिक्रिया सामने आई है. अरविंद केजरीवाल रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों के समर्थन में उतर आए हैं. केजरीवाल ने एक्स पोस्ट में लिखा, "मैं झारखंड में प्रदर्शन कर रहे छात्रों का समर्थन करता है. साथ ही सरकार से तुरंत उनकी मांगों को पूरा करने की अपील करता हूं." केजरीवाल ने लाठीचार्ज को लेकर कहा, "छात्रों के खिलाफ हिंसा कतई बर्दास्त नहीं है."

छात्रों के मार्च के दौरान लाठीचार्ज

झारखंड विधानसभा के पास सोमवार को पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में कई प्रदर्शनकारी और चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. भर्ती परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं के विरोध में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों पर पुलिस ने पानी की बौछारें कीं, आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया.

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई में महिलाओं सहित उनके कई साथी घायल हुए हैं, वहीं रांची के नगर पुलिस अधीक्षक (सिटी एसपी) पारस राणा ने कहा कि प्रदर्शनकारियों द्वारा किए गए पथराव में चार पुलिसकर्मी घायल हुए हैं.

पुलिस द्वारा दोबारा लाठीचार्ज किए जाने के बावजूद उन्होंने मांगें पूरी होने तक हटने से इनकार कर दिया.भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं को लेकर आंदोलन के 17वें दिन सुबह करीब साढ़े 10 बजे पुराने विधानसभा भवन के बाहर से मार्च शुरू हुआ. यह मार्च मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के 51वें जन्मदिन के दिन निकाला गया.

9 दिन से भूख हड़ताल पर हैं छात्र नेता देवेंद्र महतो

इस मुद्दे को लेकर नौ दिन से अनशन कर रहे झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा (जेएलकेएम) के नेता देवेंद्र नाथ महतो एंबुलेंस से मार्च में शामिल हुए. उनके हाथ में पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत शिबू सोरेन का चित्र था.

महतो ने कहा, "कोई भी सरकार लाठी, गोली और बंदूक के दम पर नहीं चलाई जा सकती. सरकार जनता को संतुष्ट रखकर चलाई जाती है. आज सत्याग्रह का 17वां दिन है और मैं नौ दिनों से भूख हड़ताल पर हूं. उन्होंने मुझे भी प्रताड़ित किया और जबरन एम्बुलेंस में बिठा दिया, लेकिन मैं यह लड़ाई जारी रखूंगा.

दिल्ली: WhatsApp ग्रुप से शेयर बाजार में निवेश के नाम पर 4.75 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

फियाज उल मुस्तफा उत्तर प्रदेश के रामपुर से ताल्लुक रखते हैं. उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया, नई दिल्ली से पीजी टीवी जर्नलिज्म किया है, जबकि रोहिलखंड विश्वविद्यालय, बरेली से राजनीति विज्ञान में स्नातक की डिग्री प्राप्त की है. फियाज उल मुस्तफा को राजनीतिक और एंटरटेनमेंट बीट्स पर काम करने का अनुभव है. वर्तमान में वे एबीपी न्यूज की डिजिटल टीम में स्टेट्स टीम का हिस्सा हैं, जहां वे यूपी, पंजाब, बिहार समेत अन्य राज्यों से जुड़ी अपराध और राजनीतिक खबरें लिखते और एडिट करते हैं. इस दौरान उन्हें रिपोर्टिंग, कॉपी एडिटिंग और न्यूजरूम ऑपरेशन्स का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त हो रहा है. वे खबरों को सरल, साफ और तथ्य के साथ लोगों तक पहुंचाने में विश्वास रखते हैं. रामपुर के छोटे से गांव से निकलकर फियाज ने अपनी अलग खास पहचान बनाई है, वह न्यूज रूम में अपनी शानदार छवि को लेकर हमेशा चर्चा में रहते हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दिल्ली: पाइपलाइन में लीकेज से लेकर पानी की कमी तक, डिजिटल सिस्टम रखेगा नजर
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
दीपके की हिरासत पर CJP का दावा, 'अज्ञात जगह ले गई पुलिस, हमसे संपर्क...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके की हिरासत पर केजरीवाल बोले, 'जिन्हें भारतीय तिरंगे से...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने का वीडियो, पुलिस से बोले, 'सर, अभी तो मैंने...'
Advertisement

वीडियोज

विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget