आप नेता सत्येंद्र जैन को एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने मंगलवार (18 अगस्त) को गिरफ्तार कर लिया. पिछली सरकार के दौरान दिल्ली जल बोर्ड में कथित भ्रष्टाचार के मामले में एसीबी ने ये कार्रवाई की. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी के बाद अरविंद केजरीवाल बीजेपी पर भड़क गए.

Continues below advertisement

 यह केस भी फर्जी साबित होगा- केजरीवाल

आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि सत्येन्द्र जैन को एक बार फिर बीजेपी ने गिरफ्तार करवा दिया है. अभी कुछ वक्त पहले इन लोगों ने जेल में डालकर उनकी जो दुर्दशा की थी, वह सबको याद है. पिछला केस भी फर्जी था और यह केस भी फर्जी साबित होगा."

कब तक बीजेपी की तानाशाही चलती रहेगी- केजरीवाल

इसके आगे उन्होंने कहा, "आखिर कब तक बीजेपी की ये तानाशाही चलती रहेगी? जिसे मन करता है, झूठे आरोप लगाकर जेल में डाल देते हैं. इनका झूठ एक बार फिर देश के सामने आएगा, लेकिन जेल में बिताए उस वक्त और मानसिक प्रताड़ना की भरपाई कौन करेगा? बीजेपी के पाप का घड़ा अब भर चुका है. ये चाहे जितनी तानाशाही कर लें, अब मोदी सरकार का अंत तय है. पूरी आम आदमी पार्टी और देश की जनता सत्येन्द्र जैन जी के साथ मज़बूती से खड़ी है."

Continues below advertisement

बीजेपी अब फिर से पुराने हथकंडे पर उतर आई- सिसोदिया

वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने एक्स पर लिखा, ''पंजाब चुनाव से ठीक पहले पंजाब के सहप्रभारी सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया गया है. पहले भी उनको ढाई साल तक फर्जी मामले में जेल में रखा और अब फिर एक और फर्जी मामला. GenZ आंदोलन से लेकर राम मंदिर में चंदाचोरी और E20 तक के मुद्दों पर घिरी बीजेपी अब फिर से ED-ACB-CBI के पुराने चुनावी हथकंडे पर उतर आई है.''

बीजेपी का AAP पर पलटवार

दिल्ली बीजेपी के चीफ हर्ष मल्होत्रा ने कहा, "एसटीपी घोटाला एवं इसमे हुई पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन आदि की गिरफ्तारी ने साफ कर दिया है की आखिर क्यों केजरीवाल सरकार के 10 साल में एक भी एस.टी.पी. किसी नाले पर नही लगा और क्यों दस साल में यमुना और मैली हुई. ACB जांच में पूरी Money Trail पकड़ी गई है. अरविंद केजरीवाल सामने आयें और अपनी सरकार का अपराध स्वीकारें, कानून थोड़ा समय लेगा पर सत्येन्द्र जैन एवं अन्यों का सजा जरूर होगी."

दिल्ली बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने आप पर पलटवार किया है. उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, ''दिल्ली को लूटने वालों का असली चेहरा बेनकाब हो गया है. आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री सत्येंद्र जैन के खिलाफ बड़ा एक्शन. एंटी करप्शन ब्रांच (ACB) ने दिल्ली जल बोर्ड के STP टेंडर घोटाले में गड़बड़ी और भ्रष्टाचार के मामले में सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किया है.

यही था AAP का ईमानदार मॉडल- सचदेवा

उन्होंने आगे लिखा, ''टेंडर में हेराफेरी और करोड़ों की रिश्वत, जनता के पैसे पर यही था AAP का 'ईमानदार' मॉडल. जिस पानी और साफ़-सफ़ाई के नाम पर वोट माँगे, उसी पर कमीशनखोरी की. दिल्ली की जनता AAP की असलियत पहले ही जान चुकी थी, और अब एक-एक चोरी के जवाब की ज़िम्मेदारी इनकी है. अरविंद केजरीवाल तुम्हारे पाप देश की जनता के सामने हैं.

'कहां हैं कुलदीप कुमार?', AAP का सवाल, जल्द सुनवाई को HC तैयार