आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल सोमवार (06 अप्रैल) को दिल्ली हाईकोर्ट जाएंगे. केजरीवाल हाईकोर्ट के सामने अपनी दलील खुद रखेंगे. उन्होंने जस्टिस स्वर्णकांता के सामने रिक्यूजल अर्जी दाखिल की है. 

Continues below advertisement

कथित शराब घोटाले के मामले में अरविंद केजरीवाल समेत अन्य कई पूर्व आरोपियों के निचली अदालत से आरोपमुक्त किए जाने के फैसले के खिलाफ दाखिल सीबीआई की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट सोमवार को सुनवाई करेगा.

जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के सामने रिक्यूजल की करेंगे मांग

आम आदमी पार्टी के सूत्रों के मुताबिक सोमवार को पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल समेत अन्य लोग हाईकोर्ट में सुनवाई कर रहीं जज जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा के समक्ष रिक्यूजल की मांग करेंगे. रिक्यूजल की अर्जी का मतलब है कि मामले से खुद को अलग करें जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा. आम आदमी पार्टी के सूत्रों मुताबिक़ केजरीवाल खुद कोर्ट में पेश होकर अपनी दलील रखेंगे.

Continues below advertisement

केजरीवाल समेत अन्य पहले भी निष्पक्षता पर उठा चुके सवाल

अरविंद केजरीवाल समेत अन्य आरोपी पहले भी जस्टिस स्वर्ण कांता शर्मा की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए मामले को दूसरी बेंच में ट्रांसफर की मांग हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश से की थी, जिसे कोर्ट के CJ ने ठुकरा दिया था. 

हालांकि बेंच बदलने की मांग केजरीवाल और अन्य आरोपियों ने सुप्रीम कोर्ट में भी याचिका दाखिल कर की है.