एक्सप्लोरर

मृतकों के परिवारों के लिए 10-10 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान, पीड़ितों से मिलीं दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता

Delhi Fire: दिल्ली के आनंद विहार इलाके में लगी भीषण आग में तीन लोगों की मौत हो गई है. मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा. यह ऐलान सीएम रेखा गुप्ता ने किया है.

Anand Vihar Fire: दिल्ली के आनंद विहार इलाके की सेवा बस्ती में लगी भीषण आग में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. इस हादसे के बाद पूरे इलाके में कोहराम मच गया और स्थानीय लोग दहशत में आ गए. मौके पर पहुंची मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने घटना पर दुख जताया और मृतकों के परिवारों को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग मंगलवार (11 मार्च, 2025) देर रात करीब 2 बजे लगी. शुरुआत में लोग समझ नहीं पाए, लेकिन जब लपटें तेज होने लगीं, तो अफरा-तफरी मच गई. झुग्गियों में आग तेजी से फैलने लगी, जिससे वहां रहने वाले कई परिवार अपनी जान बचाने के लिए भागने लगे. आग इतनी भयानक थी कि दमकल की कई गाड़ियों को मौके पर बुलाना पड़ा.

तीन लोगों की जलकर मौत

इस आग में तीन लोगों की जान चली गई. मृतकों की पहचान 1-मृतक जागे सिंह, जिला बांदा, गांव खेहरा, 2-श्याम सिंह पुत्र रामपाल, औरैया, गांव नवादा 3 कांता प्रसाद पुत्र रामपाल, औरैया, गांव नवादा के रूप में हुई है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब आग लगी तब ये तीनों झुग्गी के अंदर ही सो रहे थे और बाहर निकलने का मौका नहीं मिला.

मुख्यमंत्री ने किया मुआवजे का ऐलान

घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता मौके पर पहुंचीं और शोक संतप्त परिवारों को सांत्वना दी. उन्होंने कहा, “यह एक दुखद घटना है. हम पीड़ित परिवार के साथ खड़े हैं. दिल्ली सरकार की ओर से प्रत्येक मृतक के परिवार को 10-10 लाख रुपये का मुआवजा दिया जाएगा.”

दमकल विभाग की रिपोर्ट क्या कहती है?

दमकल अधिकारियों के मुताबिक, आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी हो सकती है. हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. दमकल विभाग ने यह भी बताया कि झुग्गी बस्तियों में संकरी गलियां और अव्यवस्थित बिजली कनेक्शन के कारण आग लगने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं.

स्थानीय लोगों ने की पुनर्वास की मांग

हादसे के बाद झुग्गीवासियों ने सरकार से मांग की कि उन्हें स्थायी आवास उपलब्ध कराया जाए ताकि इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके. स्थानीय निवासी रामलाल ने बताया, “हर साल गर्मियों में झुग्गियों में आग लगती है, लेकिन सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठाती. अगर हमें पक्के मकान दिए जाते, तो शायद ये जानें नहीं जातीं.”

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों में आग की घटनाएं आम

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों में आग लगने की घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. गर्मियों में ओवरलोडेड बिजली तार, गैस सिलेंडर का रिसाव और अवैध बिजली कनेक्शन के कारण कई बार बड़े हादसे हो चुके हैं. इससे पहले 2023 में कीर्ति नगर की झुग्गियों में भीषण आग लगी थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी.

सरकार ने दिए जांच के आदेश

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को जल्द से जल्द आग लगने के कारणों की जांच करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही, सरकार अब झुग्गी इलाकों में फायर सेफ्टी जागरूकता अभियान चलाने की योजना बना रही है ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

इस हादसे ने दिल्ली में झुग्गीवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं. हर साल लगने वाली आग में गरीबों की जान जाती है, लेकिन उनकी सुरक्षा के लिए अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. उम्मीद है कि सरकार इस घटना से सबक लेकर झुग्गी इलाकों में फायर सेफ्टी को प्राथमिकता देगी और पीड़ित परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा मिलेगा.

 

इसे भी पढ़ें: Holi 2025: इस्कॉन द्वारका में फूलों की होली, दो दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे शांति के लिए नोबेल मांगने वाले डोनाल्ड ट्रंप
'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे नोबेल मांगने वाले ट्रंप!
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक

वीडियोज

Indigo Flight News: हवाई टिकटों के मनमाने किराए पर क्या है सरकार का एक्शन ? | abp News
Khabar Filmy Hain : Bollywood सितारें नजर आए फ़ैशन  गोल्स में,  सभी अलग- अलग अंदाज़ में दिखे
Saas Bahu Aur Saazish: मैं तुलसी से प्यार करता हूं Noinaका दिल हुआ चकनाचूर
IPO Alert: Wakefit Innovations IPO में Invest करने से पहले जानें GMP, Price Band| Paisa Live
Indigo Flight News:  इंडिगो की गड़बड़ी से रुका गायिका उषा उत्थुप का मेगा शो|  Flight Cancellation

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे शांति के लिए नोबेल मांगने वाले डोनाल्ड ट्रंप
'जंग रुकवाने के लिए नहीं, भारत-रूस को करीब...', अपने ही देश में घिरे नोबेल मांगने वाले ट्रंप!
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
'बिहार में NDA जीता, लोकतंत्र हारा', चुनावी नतीजों समेत कई मुद्दों पर खुलकर बोले तेजस्वी यादव
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
कुलदीप यादव ने तोड़ दिया दिग्गज अनिल कुंबले का रिकॉर्ड, बन गए ऐसा करने वाले भारत के तीसरे गेंदबाज
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
एक साल में दी थी 14 हिट, लेते थे अमिताभ बच्चन से भी ज्यादा फीस, आज हैं 1650 करोड़ के मालिक
कांग्रेस में रहेंगे या छोड़ देंगे? पुतिन के साथ डिनर करने के बाद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
कांग्रेस में रहेंगे या छोड़ देंगे? पुतिन के साथ डिनर करने के बाद शशि थरूर ने दिया ये जवाब
500KM की दूरी का 7500 रुपये... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
500KM की दूरी का ₹7500... इंडिगो संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, मनमाना किराया वसूली पर रोक
ठंड में बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़े तो नहीं पहनाते हैं आप, ओवर ड्रेसिंग से रुक सकती है उनकी ग्रोथ
ठंड में बच्चों को जरूरत से ज्यादा कपड़े तो नहीं पहनाते हैं आप, ओवर ड्रेसिंग से रुक सकती है उनकी ग्रोथ
पासपोर्ट वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म, अब DigiLocker से हो जाएगा ये काम
पासपोर्ट वेरिफिकेशन की टेंशन खत्म, अब DigiLocker से हो जाएगा ये काम
Embed widget