एक्सप्लोरर

Delhi News: अलीगढ़ का संतोष दे गया चार लोगों को नई जिदंगी, परिवार ने किया अंगदान, इलाज के दौरान हो गई थी मौत

Delhi Organ Donation News: यूपी के अलीगढ़ के रहने वाले संतोष कुमार को एक हादसे में सिर में गंभीर चोट लगी थी. उसे बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के एम्स लाया गया, जहां ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया था. 

Delhi AIIMS: आज समाज में हर कोई कहीं न कहीं किसी प्रकार से दान देने का कार्य करते रहते हैं. लेकिन आपको पता है इस संसार में सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण दान 'अंगदान' है. ऐसा इसलिए क्योंकि इससे एक मृत व्यक्ति से कई लोगों की जान बचाई जा सकती है. ऐसा ही एक मामला दिल्ली के एम्स अस्पताल में आया है, जिसमें एक 30 साल के शख्स ने अपने अंगों को दान कर 4 लोगों की जिंदगियां बचाई हैं.

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में अपने परिवार के साथ रहने वाले संतोष कुमार को बीते 7 अक्टूबर को एक हादसे में काफी चोट आई थी. हादसे के तुरंत बाद उन्हें पास के एक अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया. डॉक्टरों की ओर से इलाज के दौरान उनकी लगातार गंभीर होती हालत को देख बेहतर उपचार के लिए दिल्ली के एम्स ट्रामा में रेफर कर दिया. एम्स ट्रामा सेंटर में लगातार डॉक्टरों की टीम की ओर से बेहतर से बेहतर ट्रीटमेंट देने के बाद भी उसकी जान नही बचाई जा सकी और आखिरकार 14 अक्टूबर को उन्हें ब्रेन डेड घोषित कर दिया गया.

अस्पताल की ओर से परिजनों के समाझाया गया

एम्स की डॉ. आरती विज ने कहा की अस्पताल की ओर से इस तरह से हुई मौत के बाद (ORBO) ऑर्गन रिट्रीवल बैंकिंग ऑर्गनाइजेशन ने मृतक के परिवार को अंगदान से कैसे कई लोगों की जान बचाई जा सकती है, यह समझाया गया. साथ ही मृत संतोष के परिजन को लगातार अस्पताल की टीम इस पूरे प्रोसेस के बारे में अलग-अलग एंगल और कई दूसरे लोगों के उदाहरण को देते हुए सारी बात बताई गई. इसमें काफी समय लगा पर वे इस प्रोसेस के लिए राजी हो गए.

मृतक के चाचा ऋषिचंद्र ने क्या कहा?

इसकते बाद बाद डॉक्टरों की टीम ने संतोष के दिल, लिवर और किडनी को एम्स अस्पताल के अंग प्रत्यारोपण का इंतजार कर रहे लोगों को दान किया गया, जबकि दूसरी किडनी को दूसरे अस्पताल राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती एक मरीज में प्रत्यारोपित किया गया. अपने भतीजे की अचानक हुई मौत पर मृतक के चाचा ऋषिचंद्र ने कहा कि हमारा बेटा भले ही इस दुनिया में नहीं रहा पर वो जाते-जाते कई लोगों को जिंदगी दे गया. वो हमारे साथ भले ही नहीं है लेकिन खुशी है कि अब हमेशा उनलोगों के जरिए जीवित रहेगा, जिन्हें संतोष के अंगदान से जीवन मिला है.

संतोष ने ग्रेजुएशन तक की थी पढ़ाई 

ऋषिचंद्र ने आगे कहा कि इस तरह सभी लोगों को अंगदान करने पर विचार करना चाहिए, क्योंकि आपके परिजन तो इस दुनिया को छोड़ जा चुके हैं, लेकिन आपका फैसला जो काफी कष्टदायक है, अगर कोशिश की जाए तो कई घरों को फिर से रोशन करने का काम करते हैं. ऋषिचंद्र ने आगे बताया कि मेरा भतीजा (मृत संतोष) काफी सीधे और ईमानदार व्यक्ति थे. उन्होंने ग्रेजुएशन तक पढ़ाई की थी और खेती कर अपने परिवार का गुजारा किया करते थे. मृत संतोष अपने दोनों बच्चों के साथ अलीगढ़ में ही रह रहे थे.

ये भी पढ़ें- Delhi Weather Update: दिल्ली में आसमान में छाए बादल, गिरने वाला है पारा, जानें- कल कैसा रहेगा मौसम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हज 2026 की शुरुआत, पहला जत्था हुआ रवाना; पहली फ्लाइट में 371 जायरीन भरेंगे उड़ान
हज 2026 की शुरुआत, पहला जत्था हुआ रवाना; पहली फ्लाइट में 371 जायरीन भरेंगे उड़ान
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
दिल्ली: CR पार्क डबल मर्डर केस का पुलिस ने किया खुलासा, पुरानी रंजिश में की बाप-बेटे की हत्या
महिला आरक्षण बिल पर घमासान, संजय सिंह बोले- 'उत्तर-दक्षिण विवाद भड़काने की कोशिश में सरकार'
महिला आरक्षण बिल पर घमासान, संजय सिंह बोले- 'उत्तर-दक्षिण विवाद भड़काने की कोशिश में सरकार'
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम का यूटर्न, गर्मी से मिली राहत; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट
दिल्ली-NCR में बारिश के बाद मौसम का यूटर्न, गर्मी से मिली राहत; जानें IMD का लेटेस्ट अपडेट

वीडियोज

Sansani: VIP रौब की डरावनी पिक्चर ! | MP News | MLA
Breaking News: ईरान ने खोला होर्मुज, युद्ध खत्म? | Iran Israel US War | Trump | Netanyahu
Women's Reservation Bill गिरने के बाद Amit Shah का आया बयान | Breaking | BJP | Congress
Women's Reservation Bill: गिर गया महिला आरक्षण और परिसीमन बिल | Congress | Breaking
Women Reservation Bill: बीच संसद Amit Shah ने स्पीकर से क्यों की ये खास अपील? | Parliament Session

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Hormuz Crisis: 'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
'अमेरिका ने नाकेबंदी नहीं हटाई तो...', होर्मुज में जहाजों की छूट के बाद ईरान ने फिर दी ट्रंप को धमकी
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
गिर गया महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल, टूट गई 50% आबादी की उम्मीद, पक्ष में पड़े 298 वोट
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
महिला आरक्षण बिल गिरा तो अपर्णा यादव ने जलाया सपा-कांग्रेस का झंडा, कहा- देश माफ नहीं करेगा
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
IPL 2026 में RCB के टिकट की कालाबाजारी, कीमत 15 से 19 हजार; कैंटीन कर्मचारी गिरफ्तार
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
क्या नहीं बनेगी 'हेरा फेरा 3'? अक्षय कुमार ने दिया बड़ा अपडेट, बोले- 'शायद हमारे बूढ़े होने तक....'
Iran-US War: तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
तेल-LPG की टेंशन खत्म? स्ट्रेट ऑफ होर्मुज खुलने से भारत को होगा बड़ा फायदा, जानें पूरी बात
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
AI का ज्यादा यूज करने वाले संभल जाएं, आपकी नींद उड़ा देगी यह नई स्टडी
Territorial Army Recruitment 2026: 161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
161 पदों पर भर्ती, रिटायर्ड उम्मीदवारों के लिए मौका, जानें योग्यता, सैलरी और आवेदन प्रक्रिया
Embed widget