एक्सप्लोरर

Delhi Water Crisis: 'आप इस मामले में दखल दें तो...', AAP नेताओं की जल शक्ति मंत्री से अपील 

Delhi Water Crisis: आप (AAP) नेता व विधायक दिलीप पांडे प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली के अंदर पानी का संकट गहराया हुआ है. जल शक्ति मंत्री हस्तक्षेप करें तो इसका समाधान निकल सकता है.

Delhi AAP Leaders Letter To CR Patil: दिल्ली में गहराते जल संकट और लोगों की नाराजगी को देखते हुए आम आदमी पार्टी सरकार के तेवर में नरमी के संकेत मिले हैं. अब तक लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर बनी रही दिल्ली सरकार के विधायकों ने दिल्लीवासियों को इस संकट से तुरंत ही राहत दिलाने के मकसद से केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल को चिट्ठी लिखी है. 

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री से आप विधायकों ने कहा है कि दिल्ली को जल संकट से उबारने के लिए उनकी सरकार हर संभव प्रयास कर रही है, लेकिन यमुना में पानी की कमी के चलते दिल्ली की जरूरतें पूरी नहीं हो पा रही है. इस मामले में आप अपने स्तर पर दखल देकर दिल्ली वालों को पानी से राहत दिलाएं. 

आम आदमी पार्टी के विधायकों ने कहा कि यह पूरा मामला हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के बीच का है. अगर केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल इंटर स्टेट कोऑर्डिनेशन की जिम्मेदारी उठा लें तो दिल्ली को जल संकट से तुरंत ही उबारा जा सकता है. 

आप विधायकों ने सीआर पाटिल से मुलाकात के लिए रविवार समय मांगा है. ताकि वो उनके सामने पूरा मामला रख सकें. आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं विधायक दिलीप पांडे ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि सीआर पाटिल इस मामले में दखल देकर दिल्ली को जल्द राहत दिलाएंगे.

'गर्मी के कारण बढ़ी दिल्ली में पानी की मांग'

विधायक दिलीप पांडे प्रेस वार्ता कर कहा कि दिल्ली के अंदर पानी का संकट गहराया हुआ है. हर आदमी पानी की कमी का सामना कर रहा है. जबकि कुछ लोग पानी की किल्लत पर राजनीति भी कर रहे हैं, जो बहुत ही दुर्भाग्यपूण है. दिल्ली सरकार के जल मंत्री और विभागीय टीम लगातार दिल्ली की जनता को जल संकट से राहत देने के लिए जमीनी स्तर पर सभी संभव प्रयास कर रहे हैं. इस बार की गर्मी अत्याशित है. ऐसे में दिल्ली के अंदर पानी की मांग भी बढ़ गई है.

यमुना की पानी की कमी से आपूर्ति प्रभावित

उन्होंने कहा कि यमुना में मौजूद पानी की उपलब्धता दिल्ली की मांग को पूरा नहीं कर पा रही है. हालांकि, उनके निवेदन पर हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा अतिरिक्त पानी छोड़े जाने के बाद भी यमुना में पर्याप्त पानी नहीं है और यह पेयजल के उत्पादन को प्रभावित कर रहा है. इस वजह से दिल्ली के अंदर कई इलाकों में पानी की आपूर्ति प्रभावित हो रही है और दिल्लीवाले जल संकट झेल रहे हैं.

दिलीप पांडे ने एक बार फिर से हरियाणा की बीजेपी सरकार पर पानी संकट को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया. इसके साथ ही उन्होंने बुराड़ी के पास हिरण्की में उत्तर प्रदेश की तरफ जमकर अवैध खनन का भी मुद्दा उठाया. जिसके लिए छोटे-छोटे कई डैम बनाकर यमुना के प्रवाह को रोका जा रहा है.

Delhi Water Crisis: 'आप इस मामले में दखल दें तो...', AAP नेताओं की जल शक्ति मंत्री से अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
दिल्ली: वैकेशन में कम हुईं इलेक्ट्रिक डबल-डेकर टूरिस्ट बस के टिकट की कीमत, इतने हजार यात्रियों ने किया सफर
दिल्ली: वैकेशन में कम हुईं इलेक्ट्रिक डबल-डेकर टूरिस्ट बस के टिकट की कीमत, इतने हजार यात्रियों ने किया सफर
Delhi News: दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
दिल्ली में डेंगू के 162 मामले, MCD ने 8.3 लाख घरों का किया सर्वे
स्टालिन की पार्टी DMK ने राहुल गांधी पर साधा निशाना तो संदीप दीक्षित बोले, 'उस आदमी ने...'
स्टालिन की पार्टी DMK ने राहुल गांधी पर साधा निशाना तो संदीप दीक्षित बोले, 'उस आदमी ने...'

वीडियोज

Ram Mandir Donation Controversy | Sandeep Chaudhary: भगवान राम मंदिर चढ़ावा कौन लूट रहा है?
POK Protest Against Pakistan Army | Abp Report: आजाद होगा PoK? फौज के अत्याचार से दहला रावलकोट!
Maharastra Politics | Shiv Sena UBT Split: सांसद गायब, बगावत की आहट! उद्धव ठाकरे का किला ढह रहा है?
UP Election 2027 | Mahadangal: फिर 'हिंदू-मुसलमान' ,2027 के लिए क्या यही है विपक्ष का फॉर्मूला?
2026 Toyota Hilux: भारत में सबसे दमदार Pickup बनने आ रही है? #toyota #hilux #autolive2026 Toyota Hilux: भारत में सबसे दमदार Pickup बनने आ रही है? #toyota #hilux #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान से डील के बीच ऐसे क्या बोले गए जी-7 में ट्रंप, मिडिल ईस्ट में फिर से भड़क उठे शोले
ईरान से डील के बीच ऐसे क्या बोले गए जी-7 में ट्रंप, मिडिल ईस्ट में फिर से भड़क उठे शोले
NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
NCR के क्षेत्रीय दायरे में कोई बदलाव होगा या नहीं? बैठक के बाद CM सैनी ने साफ की तस्वीर
टेस्ट में कमाल के बाद इंग्लैंड में चमके मानव सुथार, टीम की बचाई लाज; गेंद और बल्ले से लूटी महफिल
टेस्ट में कमाल के बाद इंग्लैंड में चमके मानव सुथार, टीम की बचाई लाज; गेंद और बल्ले से लूटी महफिल
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल में दीपिका पादुकोण को रिप्लेस करेंगी आलिया भट्ट, शूटिंग भी की शुरू?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है यह डील?
Explained: ईरान-अमेरिका समझौते में किसकी जीत और किसे मिली हार, दुनिया के लिए क्यों अहम है डील?
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
यूपी से लेकर उत्तराखंड तक… बीजेपी नेता के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी से हड़कंप, जानें पूरा मामला
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
'रेप के बाद ब्लैकमेल, तुम मुसलमान बन गई हो...', एयरफोर्स ऑफिसर की पत्नी के साथ रूह कंपाने वाली दरिंदगी
भारत के लोग ज्यादा पैसा खर्च करते हैं या चीन के नागरिक? आंकड़ों से समझ लें पूरा हिसाब
भारत के लोग ज्यादा पैसा खर्च करते हैं या चीन के नागरिक? आंकड़ों से समझ लें पूरा हिसाब
Embed widget