Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरगुजा जिले के प्रमुख पर्यटन स्थल मैनपाट में 23 फरवरी से 25 फरवरी तक तीन दिवसीय मैनपाट महोत्सव 2024 का आयोजन किया गया. ये महोत्सव हर साल किसी न किसी कारणों की वजह से बदनाम हो जाता है. इस बार भी कुछ ऐसे ही मामले सामने आए, जिससे महोत्सव की गरिमा तार-तार हो गई. मैनपाट महोत्सव के पहले दिन यानी 23 फरवरी को पुलिस ने चेकिंग और पास के नाम पर पत्रकारों को रोक दिया और उनसे बदतमीजी की.
पुलिस ने बीजेपी नेता को भेजा जेलयहीं नहीं क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो को भी पुलिस ने चेकिंग के लिए बाहर रोक दिया. इसके बाद पुलिस विभाग के एक अफसर ने आकर मोर्चा संभाल लिया और स्थिति को सामान्य किया. इसके बाद बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष द्वारा तहसीलदार से हाथापाई का मामला सामने आया. इस मामले में तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने बीजेपी नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
तहसीलदार ने बीजेपी को मंच पर चढ़ने से रोका थादरअसल, मैनपाट महोत्सव 2024 के पहले दिन नाम पुकारने के बाद बीजेपी युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विक्की सोनी के द्वारा मंच में चढ़ने का प्रयास किया गया. इस दौरान तहसीलदार ने उन्हें जाने से रोक दिया. इसके बाद दोनों के बीच हाथापाई हो गई. इसके बाद दूसरे दिन क्षेत्रीय विधायक रामकुमार टोप्पो और जिला प्रशासन के बीच समझौता करने की बातचीत हुई. इसके बावजूद तहसीलदार ने स्थानीय कमलेश्वरपुर थाने में इसकी शिकायत दर्ज करवाई. जिसके बाद सरगुजा पुलिस टीम ने बीजेपी युवा नेता को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया. जहां से उसे जेल भेज दिया गया है.
आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गयाइस संबंध में एसडीओपी (ग्रामीण) अखिलेश कौशिक ने बताया कि मैनपाट महोत्सव के दौरान तहसीलदार ड्यूटी पर तैनात थे. इसी बीच एक व्यक्ति विक्की सोनी के द्वारा आकार शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करते हुए हुड़दंगबाजी की गई. जिसपर कमलेश्वरपुर थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया था. आरोपी को गिरफ्तार कर सीतापुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है.
यह भी पढ़ें: Chhattisgarh: कांगेर वैली नेशनल पार्क में बर्ड सर्वे की शुरुआत, इस बार मिल सकती हैं पक्षियों की ज्यादा प्रजातियां
