Chhattisgarh News: राजनांदगांव कांग्रेस कमेटी के सचिव पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगने से राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. विवाहिता ने चिखली चौकी क्षेत्र में रहने वाले कांग्रेस नेता विकास गजभिये पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है. मामला सामने आने के बाद आरोपी ने पीड़िता के पति को भी जान से मारने की धमकी भी दे डाली है. चिखली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. विकास गजभिये शहर कांग्रेस कमेटी का सचिव और दिग्विजय कॉलेज जनभागीदारी का सदस्य है. मामले में राजनीतिक दबाव बनाने की कोशिश की गई.
कांग्रेस नेता पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप
चिखली थाना चौकी में विवाहिता ने गजभिये के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने आरोप की जांच कर दुष्कर्म का मामला दर्ज किया. बताया जा रहा है कि आरोपी विकास गजभिये कांग्रेस के कई बड़े नेताओं से संपर्क में भी रहा है. मामला सामने आने के बाद राजनीतिक दबाव भी बनाया जा रहा था. लेकिन पुलिस ने निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए आखिरकार कांग्रेस नेता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. कांग्रेस नेता के जेल भेजे जाने के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है.
Patwari Exam Date 2022: छत्तीसगढ़ में फिर बदली पटवारी भर्ती परीक्षा की तारीख, जानें क्या है नई डेट
आरोपी का राहुल गांधी के साथ फोटो
आरोपी कांग्रेस नेता का एक फोटो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. फोटो में गजभिये कांग्रेस नेता राहुल गांधी के साथ हाथ मिलाते हुए नजर आ रहा है. विपक्ष के नेता तरह-तरह की बातें कर रहे हैं और सोशल मीडिया पर जमकर कांग्रेस को आड़े हाथों ले रहे हैं. राजनांदगांव सीएसपी गौरव राय ने बताया कि 25 मार्च को चिकली चौकी में पीड़िता ने शिकायत दी थी. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करते हुए धारा 376 में एफआईआर दर्ज की. दर्फ एफआईआर पर कार्रवाई करते हुए आरोपी विकास गजभिये को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है और मामले में आगे की कार्रवाई जारी है.
