Petrol-Diesel Price Today In Chhattisgarh: देशभर में बेतहाशा बढ़ती पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों से परेशान लोगों को शनिवार को थोड़ी राहत मिली, जब केंद्र सरकार ने पेट्रोल पर 8 रुपये और डीजल पर 6 रुपये एक्साइज ड्यूटी करने की घोषणा की. इसी के साथ पेट्रोल 9.50 रुपये और डीजल 7 रुपये प्रति लीटर सस्ता हो गया है. पेट्रोल-डीजल की नई कीमत लागू भी हो गई है. रविवार को नये दर पर पेट्रोल-डीजल मिल रहा है. इसके अलावा कई राज्यों की सरकार ने भी वैट कम किया है, जिससे थोड़ी और राहत मिली है.

छत्तीसगढ़ के शहरों में ये हैं कीमतें

आपको बता दें कि इससे पहले बीते 22 मार्च से 6 अप्रैल तक पेट्रोल-डीजल के दाम में 10 रुपये का इजाफा हुआ था, लेकिन बीते 6 अप्रैल से ये दाम स्थिर थे. इस बीच अगर छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां पर दुर्ग में रविवार को पेट्रोल के दाम 95.77 रुपये प्रति लीटर और डीजल के रेट 103.12 रुपये प्रति लीटर तक पहुंच गए हैं. वहीं बस्तर में पेट्रोल 105.29 रुपये प्रति लीटर और डीजल 98.23 रुपये प्रति लीटर बेचा जा रहा है. जशपुर में पेट्रोल के दाम 97.39 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 104.41 रुपये प्रति लीटर है. रायपुर की बात करें तो यहां आज पेट्रोल के रेट 95.44 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 102.86 रुपये प्रति लीटर है.

Chhattisgarh News: सोशल मीडिया पर सीएम भूपेश बघेल दी गोली मारने की धमकी, गैर जमानती धाराओं में युवक गिरफ्तार

SMS के जरिए ऐसे जानें अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के रेट

आप अपने शहर में पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं. इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर और एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं. बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं.

Chhattisgarh के मंत्री का विवादित बयान, हेमा मालिनी के गालों से की नारायणपुर की सड़कों की तुलना