Chhattisgarh News: बीजेपी ने छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) और सीएम विष्णु देव साय (Vishnu Deo Sai) समेत कई केंद्रीय मंत्रियों, बीजेपी शासित राज्यों के सीएम, पूर्व सीएम और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को प्रचारक बनाया गया है जो कि आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में प्रचार करते हुए देखे जाएंगे. छत्तीसगढ़ वह राज्य है जहां बीजेपी ने पांच साल के बाद 2023 में दोबारा सत्ता हासिल की है. यहां पढ़िए स्टार प्रचारकों की पूरी लिस्ट....

1. पीएम नरेंद्र मोदी2.  जगत प्रकाश नडडा3.  राजनाथ सिंह4.  अमित शाह5.  नितिन गड़करी6.  स्मृति ईरानी7.  धर्मेन्द्र प्रधान8.  अर्जुन मुंडा9. ज्योति राजे सिंधिया10. सीएम योगी आदित्यनाथ11. सीएम हिमंत बिस्वा सरमा12.सीएम मोहन यादव13. फग्गन सिंह कुलस्ते14. शिवराज सिंह चौहान15.  नितिन नबीन16. सतपाल जी महाराज17.  मनोज तिवारी18.  हेमा मालिनी19. नवल किशोर यादव20. बाबू लाल मरांडी21. सीएम विष्णु देव साय22. किरणदेव23.  अरुण साव24.  विजय शर्मा25.  अजय जामवाल26. पवन साई27. मुश्री लता उसेंडी28.  रामविचार नेताम29. केदार कश्यप30. ओ.पी. चौधरी31.  धरमलाल कौशिक32. विक्रमदेव उसेण्डी33.  मोहन मंडावी34. शिवरतन शर्मा35. अजय चन्द्राकर36. दिनेश कश्यप37. महेश गागड़ा38. मधुसूदन यादव39. गुरु बाल दास40.  श्रीनिवास राव मद्दी

छत्तीसगढ़ में लोकसभा की कुल 11 सीटें हैं. छत्तीसगढ़ की 11 में से 9 सीटें बीजेपी के पास हैं जबकि दो कांग्रेस के खाते में है जिनमें कोरबा और बस्तर सीट है. कांग्रेस ने सभी सीटों पर अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है. सरकार बनाने के लिए इन सीटों का भी अहम रोल रहेगा.

बीजेपी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती. इसलिए, बीजेपी ने भी पहली ही सूची में छत्तीसगढ़ की सभी सीटों पर उम्मीदवारों का एलान कर दिया था ताकि प्रत्याशियों को तैयारी का पूरा मौका मिल सके. छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में मतदान कराए जाएंगे. एक सीट पर 19 अप्रैल को, तीन सीट पर 26 अप्रैल को और सात सीट पर 7 मई को मतदान कराए जाएंगे. छत्तीसगढ़ नक्सल प्रभावित इलाका है इसलिए यहां तीन चरणों में मतदान कराए जाने हैं.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election: बस्तर में कांग्रेस को झटका, मेयर सफीरा साहू समेत 8 पार्षद बीजेपी में शामिल