एक्सप्लोरर

जगदलपुर में सड़क किनारे खड़े ट्रक में तेज रफ्तार एंबुलेंस ने मारी टक्कर, दो की मौत, छह गंभीर

Chhattisgarh Accident: घायलों को जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास यह हादसा हुआ.

Jagdalpur Accident: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर-दंतेवाड़ा नेशनल हाईवे 30 में गुरुवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई है जबकि 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को जगदलपुर के डीमरापाल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जिनमें 3 घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के मुताबिक बस्तर जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र के किलेपाल के पास यह हादसा हुआ है.

दंतेवाड़ा जिले के किरंदुल परियोजना अस्पताल से एक मरीज को एंबुलेंस की मदद से रेफर कर जगदलपुर डिमरापाल अस्पताल लाया जा रहा था, जहां किलेपाल के पास सड़क किनारे खड़ी एक ट्रक को तेज रफ्तार एंबुलेंस ने पीछे से जोरदार टक्कर मारी, जिससे एंबुलेंस के सामने की परखच्चे उड़ गए और इसमें सवार डॉक्टर और ड्रेसर की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया जा रहा है कि तड़के सुबह हुए इस हादसे में ड्राइवर को सड़क किनारे खड़ी ट्रक नहीं दिखी और एंबुलेंस ड्राइवर ने ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे यह हादसा हुआ. वहीं एंबुलेंस में कुल 8 लोग सवार थे जिसमें 2 लोगों की मौके पर मौत होने के साथ घायल 6 लोगों को कोड़ेनार पुलिस ने एम्बुलेंस की मदद से जगदलपुर डिमरापाल  अस्पताल पहुंचाया.

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने ट्रक को मारी पीछे से टक्कर

कोड़ेनार थाना प्रभारी मोहम्मद तारिक ने बताया कि इस हादसे में जिनकी मौत हुई है उसमें डॉक्टर मनोज पांडे और ड्रेसर राजकुमार शामिल हैं. एंबुलेंस ड्राइवर के साथ सामने बैठे इन दोनों ही व्यक्ति ट्रक में पीछे से एंबुलेंस की टक्कर से पूरी तरह से दब गए जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

वहीं एंबुलेंस ड्राइवर की स्थिति भी नाजुक बनी हुई है. घटना की जानकारी मिलने के बाद तुरंत कोड़ेनार थाना पुलिस की टीम ने घायलों को दूसरे एंबुलेंस की मदद से डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया और नेशनल हाईवे को तुरंत बहाल कर दिया गया है. वहीं जिस ट्रक से यह हादसा हुआ है उस ट्रक को भी जब्त करने की कार्यवाही की गई है. फिलहाल इस मामले में मामला दर्ज कर आगे  की कार्रवाई की जा रही है.
 

2 सप्ताह में 6 लोगों की हुई मौत 10 घायल

गौरतलब है कि बस्तर जिले में  पिछले 14 दिनों में सड़क हादसे का यह तीसरा मामला है. 2 दिन पहले ही जगदलपुर के आमागुड़ा चौक में सिग्नल के पास ट्रक के नीचे आ जाने से बाइक सवार पति-पत्नी और बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई थी. वहीं एक अन्य हादसे में भी एक व्यक्ति की जान चली गई थी. 14 दिनों में अब तक 6 लोगों की जान चली गई है और 10 से अधिक लोग घायल हुए हैं.

इसे भी पढ़ें: रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव में 50.50% वोटिंग, 30 उम्मीदवारों की किस्मत का होगा फैसला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर

वीडियोज

हर तरफ बिछी सफेद चादर..रास्ते बंद और सांसों पर संकट!
अदृश्य जल्लाद के खूनी कांड की आंखों-देखी !
'मुंब्रा ही नहीं पूरे महाराष्ट्र को हरा रंग में रंग देंगे', ओवैसी की वायरल गर्ल
शंकरार्च की लड़ाई CM कुर्सी तक आई!
शंकराचार्य विवाद में मुगलों की एंट्री..2027 की बिछ गई बिसात?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अगर बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो पाकिस्तान की मिसाइलें...', शहबाज शरीफ के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
'बांग्लादेश की ओर आंख उठाकर भी देखा तो PAK की मिसाइलें...', शहबाज के करीबी की भारत को गीदड़भभकी
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
तेजस्वी यादव को RJD की कमान सौंपने जा रहे लालू यादव! राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में हो सकता है बड़ा ऐलान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
'संविधान को पवित्र मानते हैं PM मोदी', कांग्रेस से नाराजगी की अटकलों के बीच शशि थरूर का बड़ा बयान
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
ICC को बताया 'इंडियन क्रिकेट काउंसिल', पूर्व PCB चीफ ने खड़ा किया नया बखेड़ा; BCCI के खिलाफ उगला जहर
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
धनुष और मृणाल ठाकुर की क्या हो गई है शादी? जानिए वायरल हो रही वीडियो की सच्चाई
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से गायब कर दिया जाता है', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
'जहां BJP की हार दिखती है, वहां वोटर ही सिस्टम से...', SIR को लेकर राहुल गांधी का बड़ा आरोप
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
गाड़ी में पेट्रोल भरवाते वक्त ये 3 चीज नजर में रखीं, तो ठगी दूर रहेगी
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज- वीडियो वायरल
फॉर्च्यूनर और एक थार इसके बाद 1 करोड़ पांच लाख रुपये नकद, दूल्हे को भर भरकर दिया गया दहेज
Embed widget