Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ में इन दिनों लोग गर्मी (Heat) से खासा परेशान हैं. देश के अधिकतर इलाकों में तेज धूप और गर्म हवाएं चल रही हैं. जिसके कारण लोग घरों से ज्यादा जरूरी काम होने पर ही निकल रहे हैं. ऐसे में छत्तीसगढ़ की बात करें तो यहां भी गर्मी का प्रकोप जारी है. छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के अधिकतर जिलों में 40 डिग्री सेल्सियस के ऊपर तापमान बना हुआ है. हालांकि, कुछ इलाकों पर बारिश (Rain) हुई है और तेज हवाएं चलने से उन इलाकों के लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत जरूर मिली है.
कैसा है मौसम का हालमौसम विभाग (Weather Department) के अनुसार एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा दक्षिण-पूर्व उत्तर प्रदेश के ऊपर 1.5 किलोमीटर ऊंचाई पर स्थित है. एक द्रोणिका पंजाब से बंगलादेश तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. एक उत्तर दक्षिण द्रोणिका पूर्वी विदर्भ से अंदरूनी तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक स्थित है. अगले 24 घंटो में प्रदेश के एक से दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है. प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ भी चलने की संभावना है. प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.
इन इलाकों में हो सकती है बारिशअगले 24 घंटे में छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग और उससे सटे दक्षिणी भाग में बारिश होने की संभावना है. साथ ही गरज-चमक के साथ आंधी भी चलने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में मौसम के अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होने की संभावना है.
ये भी पढ़ें:
