Durg Crime News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग (Durg) जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित के पूर्व अध्यक्ष और बीजेपी के वरिष्ठ नेता प्रीतपाल बेलचंदन (Pritpal Belchandan) को पुलिस ने करोड़ों रुपये के घोटाले में गिरफ्तार किया है. प्रीतपाल बेलचंदन पर आरोप है कि बैंक में अध्यक्ष पद पर रहते हुऐ आर्थिक अनिमियतता करके बैंक को करीब 14.89 करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया था. प्रीतपाल बेलचंदन को सोमवार को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया गया था जहां से कोर्ट ने प्रीतपाल बेलचंदन को जेल भेज दिया है. 

प्रीतपाल बेलचंदन वर्तमान में डोंगरगांव विधानसभा के प्रभारी हैं. 2021 में बैंक के तत्कालीन सीईओ पंकज सोढ़ी ने दुर्ग सिटी कोतवाली थाने में रिपोर्ट दर्ज कराया था.  आईपीसी की धारा 420,409, 467 और 468 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई थी.

जानिए क्या है पूरा मामलाप्रीतपाल बेलचंदन के ऊपर आरोप है कि बिना पंजीयक सहकारी संस्था की अनुमति के 234  मामलों में करीब साढ़े तेरह करोड़ रुपयों का लोन बांटकर आर्थिक अनियमितता की थी. प्रीतपाल बेलचंदन ने हाई कोर्ट में अग्रिम जमानत याचिका दायर की थी. हाल ही में छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने सभी पेंडिंग मामलों पर पुलिस को त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए थे. अब करीब 2 साल बाद प्रीतपाल बेलचंदन को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. कोतवाली पुलिस ने प्रीतपाल बेलचंदन को गिरफ्तार कर न्यायालय के सामने पेश किया. जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया है. 

हाई कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने की कार्रवाई दुर्ग एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि साल 2020 में कलेक्टर के निर्देश पर एक जांच कमेटी बैठी थी. तत्कालीन जिला सहकारी मर्यादित बैंक के अध्यक्ष प्रीतपाल बेलचंदन के खिलाफ कुछ शिकायतें मिली थीं जो जांच में सही पाई गई थीं जिसके बाद पुलिस ने एफ आई आर दर्ज किया था. उच्च न्यायालय का निर्देश था कि जितने भी लंबित मामले हैं उन्हें जल्द से जल्द निपटाया जाए. उसी के तहत उनको हिरासत में लेकर के रिमांड पर भेजा गया है.

ये भी पढ़ें- Bastar News: बस्तर संभाग में भारी बारिश के बीच एंटी नक्सल ऑपरेशन जारी, हर कोई जवानों के हौसले को कर रहा सलाम