एक्सप्लोरर

ABP News Chhattisgarh Survey Highlights: छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों का सामने आया सर्वे, राज्य में फिर से बन सकती है कांग्रेस की सरकार

ABP Matrize Survey Highlights: abp न्यूज़ के लिए Matrize ने छत्तीसगढ़ की सभी 90 विधानसभा सीटों पर सर्वे किया है. इसमें 27 हजार लोगों की राय ली गई है. सर्वे में मार्जिन ऑफ एरर प्लस माइनस 3 फीसदी है.

Key Events
Desh Ka Mood Live Updates ABP News Matrize Chhattisgarh Survey CM Bhupesh Baghel PM Modi Rahul Gandhi BJP Congress ABP News Chhattisgarh Survey Highlights: छत्तीसगढ़ की कुल 90 सीटों का सामने आया सर्वे, राज्य में फिर से बन सकती है कांग्रेस की सरकार
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल
Source : face book

Background

ABP Chhattisgarh Survey Highlights: छत्तीसगढ़ में इस साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं. इसे लेकर राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस के अलावा बीजेपी, आम आदमी पार्टी ने चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं. बीते दिनों आम आदमी पार्टी की ओर से छत्तीसगढ़ में सभा का आयोजन कर चुनावी बिगुल फूंका गया था, जहां विपक्ष बीजेपी लगातार कांग्रेस पर हमलावर है वहीं सीएम भूपेश बघेल के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जनता को साधने का कोई भी मौका नहीं छोड़ना चाहती है. बीते छह मार्च को छत्तीसगढ़ में पेश किए गए बजट के दौरान राज्य सरकार की ओर से कई घोषणाएं की गई जिसमें जनता की हर मांग को ध्यान रखने का दावा किया गया.

वहीं दूसरी राज्य में ईडी के छापे को लेकर राज्य की बघेल सरकार केंद्र की बीजेपी सरकार पर कई मौकों पर निशाना साध चुकी है. इस बीच राज्य में आम आदमी पार्टी की एंट्री हो चुकी है.

राज्य में बेरोजगारी भत्ता की घोषणा की गई है, जिसमें हर महीने पढ़े लिखे बेरोजगारों को ढाई हजार रुपये देने की घोषणा की गई है. छत्तीसगढ़ में ईडी के छापे को लेकर भूपेश बघेल कई बार केंद्र की बीजेपी सरकार पर निशाना साध चुके हैं. 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राज्य सरकार का एक लाख 21 हजार 500 करोड़ बजट पेश किया है. इसमें कृषि क्षेत्र को विशेष महत्व दिया गया है. बजट में कृषि विभाग को स्कूल शिक्षा और पंचायत ग्रामीण विभाग के बाद तीसरा महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है. अकेले कृषि विभाग के लिए 10 हजार 70 करोड़ रुपये का प्रावधान है.

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा पेश किया गया बजट मुख्य रुप से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था पर आधारित छत्तीसगढ़ मॉडल में समाहित उद्देश्यों को पूरा करने वाला रहा. जिसमें सभी वर्गों को ध्यान में रखा गया. इस बजट में जिले को कई नवीन सौगातें मिली हैं. जिसमें संभाग मुख्यालय में अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों के लिए 100-100 सीटर बालक और बालिका छात्रावास का निर्माण, नवीन मानसिक चिकित्सालय तथा ई-चिकित्सालय की स्थापना, किसान सुविधा केन्द्र की स्थापना और उदयपुर में एसडीएम कार्यालय भवन निर्माण शामिल है.

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं में खुशी

इसके साथ ही स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय के लिए सेटअप और भवन निर्माण और महारानीपुर, राजापुर और मंगारी में पशु औषधालय खुलेगा. सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सीतापुर का 100 बिस्तर अस्पताल में उन्नयन. बजट में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं के मानदेय में बढ़ोतरी की गई है. 

26 लाख से अधिक किसानों को होगा लाभ 

साल 2023-24 के पेश किये गए बजट में कृषि के अलावा अन्य क्षेत्रों के लिए 23 हजार 215 करोड़ रुपए का बजट में प्रावधान किया गया है. यह कुल बजट का 19.11 प्रतिशत है. इसमें पिछले चार वर्षों में लगातार कृषि क्षेत्र में राजीव गांधी किसान न्याय योजना के अंतर्गत किसानों को सहायता प्रदान करने के लिए 6 हजार 800 करोड़ की राशि का प्रावधान है. इससे 26 लाख 41 हजार किसानों को सीधा फायदा पहुंचेगा.

गन्ना उत्पादकों के लिए इतने करोड़ का प्रावधान

बजट में छत्तीसगढ़ के गन्ना उत्पादक को बढ़ावा देने के लिए गन्ना उत्पादक किसानों को प्रोत्साहन राशि प्रदान करने के लिए 60 करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है. जिला राजनांदगांव के ग्राम आलीवारा और सरगुजा जिले के ग्राम केवरा में किसान सुविधा केन्द्र की स्थापना की जाएगी. यहां पर किसानों को आवश्यक सुविधाएं और सलाह प्रदान की जाएगी. 

17:59 PM (IST)  •  26 Mar 2023

सीएम भूपेश बघेल ने आम आदमी पार्टी को दी थी ये सलाह

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस और बीजेपी के साथ-साथ अब आम आदमी पार्टी ने भी एंट्री कर ली है. हालांकि सीएम भूपेश बघेल ने बीते दिनों आम आदमी पार्टी को सलाह दी थी कि जहां कांग्रेस मजबूत है वहां आम आदमी पार्टी को चुनाव नहीं लड़ना चाहिए. सीएम भूपेश बघेल ने कहा था कि आप को समझना चाहिए कि बीजेपी उन्हें कैसे प्रताड़ित कर रही है. सीएम बघेल ने कहा- उन्हें (आप) उन राज्यों में नहीं जाना चाहिए जहां कांग्रेस बीजेपी को सीधी टक्कर दे रही है. उन्होंने भी यह भी कहा डाला कि बल्कि वे वहां कांग्रेस को हराने के लिए जाते हैं. सीएम बघेल ने साफ किया कि वे अपनी यहां लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन वे अगर ऐसे राज्यों में जाते हैं तो एक तरह से बीजेपी की मदद कर रहे हैं. 

17:29 PM (IST)  •  26 Mar 2023

बीजेपी नेता बृज मोहन अग्रवाल ने सीएम बघेल पर साधा निशाना 

छत्तीसगढ़ के बीजेपी नेता बृज मोहन अग्रवाल ने सीएम भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ की जनता का भरोसा सीएम भूपेश बघेल से उठ चुका है. इसका परिणाम आने वाले चुनाव में देखने को मिलेगा.

Load More
New Update
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
'मैं उनकी सपोर्ट सिस्टम...', युजवेंद्र चहल संग रिलेशनशिप में थीं आरजे महवश? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
'मैं उनकी सपोर्ट सिस्टम...', युजवेंद्र चहल संग रिलेशनशिप में थीं आरजे महवश? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी

वीडियोज

Golmaal 5 में Akshay Kumar की एंट्री ने बढ़ाई excitement, comic villain role और फीस की चर्चा तेज
Varun Dhawan की फिल्म पर छिड़ा बड़ा विवाद, ‘Chunari Chunari’ गाने को लेकर भिड़े Vashu Bhagnani और Tips Music
Mouni Roy और Disha Patani की सीक्रेट शादी की वायरल खबर ने मचाई हलचल, सामने आया सच
Shehnaaz Gill का RCB cricketer Devdutt Padikkal संग जुड़ा नाम, dating rumours ने मचाई हलचल
Amjad Khan की आखिरी सांसों को याद कर भावुक हुए बेटे Shadaab Khan

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
रोहिणी कोर्ट में विवाद के बाद जज का ट्रांसफर, जांच की मांग को लेकर कल हड़ताल पर रहेंगे वकील
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
फिर विवादों में FBI चीफ काश पटेल, गर्लफ्रेंड को सरकारी जेट से लग्जरी ट्रिप कराने का आरोप, उठे सवाल
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
अब तक इतनी टीम प्लेऑफ से बाहर, सिर्फ RCB कर पाई क्वालीफाई; जानें सभी 10 टीमों का हाल
'मैं उनकी सपोर्ट सिस्टम...', युजवेंद्र चहल संग रिलेशनशिप में थीं आरजे महवश? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
'मैं उनकी सपोर्ट सिस्टम...', युजवेंद्र चहल संग रिलेशनशिप में थीं आरजे महवश? डेटिंग पर तोड़ी चुप्पी
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
अमेरिका की धमकियों के बीच ईरान ने उठाया बड़ा कदम, गालिबाफ ने बताया नया वर्ल्ड ऑर्डर, आगबबूला हो जाएंगे ट्रंप!
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
तो क्या नवंबर 2026 में खत्म हो रही है दुनिया? अगर सच हुई ये भविष्यवाणी तो कभी नहीं आएगा 2027, खौफ में लोग
Hotel Safety Tips: टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
टॉयलेट सीट से भी ज्यादा गंदी होती हैं होटल की ये चीजें, यूज करने से पहले जान लें जरूरी बात
Video: कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
कैच पकड़ TIM David ने पंजाबी फैंस के सामने किया Sidhu Moosewala step, वीडियो हो रहा वायरल
Embed widget