एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: पैसे लेकर सरकारी नौकरी देने का दावा कर रही थी ठग, करती थी एडवांस बुकिंग

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी दिलाने के नाम एक लड़की कई लोगों को बेवकूफ बना रही थी. इस लड़की ने लोगों से सोशल मीडिया के जरिए संपर्क साधा था और 13 लोगों को अपने झांसे में ले रखा था.

Raipur News: छत्तीसगढ़ में पीएससी(PSC) परीक्षा इन दोनों विवादों के घेरे में है. इसी बीच रायपुर (Raipur) पुलिस ने एक लड़की को गिरफ्तार किया है. लड़की सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर अभ्यर्थियों से पैसे ले रही थी. इस मामले के बाद बीजेपी (BJP) ने कांग्रेस सरकार को घेरने शुरू कर दिया है. वहीं, पीएससी की तरफ से नोटिफिकेशन जारी करते हुए विवादों पर अपना पक्ष रखा है. पीएससी ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से आयोग द्वारा की जा रही भर्ती प्रक्रियाओं पर कुछ सोशल मीडिया और प्रिंट मीडिया के जरिए आधारहीन तथ्यों के आधार पर प्रश्नचिह्न लगाए जा रहे हैं. इस कारण से आयोग को यह सूचना पत्र जारी करना पड़ रहा है.

नोटिफिकेशन में कहा गया है कि आयोग एक संवैधानिक संस्था है और आयोग के द्वारा की जा रही भर्तिया, संबंधित विभाग के मांग पत्र और उसके भर्ती नियमों के तहत आयोग भर्ती प्रक्रिया पूरी करती है. इसके आगे पीएससी (PSC) ने अभ्यर्थियों को सलाह देते हुए कहा कि किसी भी भ्रामक समाचार से विचलित न हों और अपनी आगामी परीक्षाओं के लिए तैयारी जारी रखे.

पैसे लेकर सरकारी नौकर लगवाने का भंडाफोड़
 कुछ दिन पहले सोशल मीडिया में एक वीडियो वायरल हुआ. इसमें वनरक्षक भर्ती के लिए अभ्यर्थियों से पैसे लेनेदेन की चर्चा हो रही थी. इस वायरल वीडियो में रायपुर की श्वेता देवांगन नाम की एक लड़की वन विभाग में भर्ती कराने के लिए डेढ़ लाख रुपए एडवांस और नियुक्ति के बाद पांच लाख रुपए के हिसाब से लेने का फ्रॉड स्कीम चला रही थी. इसमें 13 लोगों से बातचीत कर उन्हें पैसे देने के लिए राजी कर लिया था. इसके अलावा तीन लोगों ने श्वेता को पैसे भी दे दिए थे. लेकिन वीडियो वायरल हुए तो रायपुर पुलिस ने लड़की को धारा 420 आईपीसी के तहत एफआईआर(FIR) दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है.

पुलिस ने जारी किया अभ्यर्थियों के लिए मोबाइल नंबर
उधर, धोखाधड़ी से अभ्यर्थियों को बचने के लिए पीएससी के अलावा पुलिस विभाग की तरफ से भी पहल की गई है. रायपुर पुलिस ने एक मोबाइल नंबर जारी किया है. इसमें अभ्यर्थी गड़बड़ी होने पर पुलिस को शिकायत कर सकते हैं.. रायपुर पुलिस ने कहा है कि यदि कोई भी व्यक्ति छत्तीसगढ़ शासन के किसी भी विभाग में नौकरी लगाने का झांसा देता है या पैसों की मांग करता है तो रायपुर पुलिस के मोबाइल नंबर - 9479191099 पर कॉल या व्हाट्सऐप(WhatsApp) कर सूचना दें. 

ये भी पढ़ेंSuccess Story: रोजाना 6 घंटे ईंट बनाने का काम करने वाली यमुना बनी मिसाल, NEET क्लियर कर रोशन किया नाम, पढ़ें संघर्ष की कहानी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
अप्रैल में ही लू का ऐसा असर! इस राज्य में स्कूल बंद, समय से पहले ही गर्मी की छुट्टी का ऐलान
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़ में लागू होगा यूनिफॉर्म सिविल कोड, विष्णुदेव साय कैबिनेट का अहम फैसला
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: सक्ती जिले में पावर प्लांट में भीषण हादसा, बॉयलर फटने से मरने वालों की संख्या 20 हुई
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर
छत्तीसगढ़: 5 लाख के इनामी नक्सली कमांडर रूपी की मौत, सेना ने एनकाउंटर में किया ढेर

वीडियोज

Sansani: नशे के लिए मौत का ट्रायल ! | ABP News
Women’s Reservation Bill पर विपक्ष को भरोसा नहीं...कौन गलत, कौन सही? | Chitra Tripathi | PM Modi
US Iran Peace talks : Munir पहुंचे ईरान क्या है गेम प्लान? | Chitra Tripathi | Trump
Bharat Ki Baat: संसद की 'ब्लैंक चेक' पॉलिटिक्स क्या? | Women Reservation | NDA Vs INDIA
Sandeep Chaudhary: 850 सीटें...सरकार का चक्रव्यूह? | Womens Reservation Bill | PM Modi | NDA

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
प्रियंका बोलीं- संसद में पीएम उड़ाते राहुल का मजाक, फिर घर जाकर करते हैं उनकी बातों पर गौर
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
मोनालिसा की शादी को लेकर MP पुलिस ने उठाया बड़ा कदम, फरमान से विवाह के बाद हुआ विवाद
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
'भूत बंगला' से पहले इन फिल्मों में दिखी अक्षय कुमार-प्रियदर्शन की जोड़ी, जानें बॉक्स ऑफिस का हाल
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
काला टीका, अखिलेश करते हमारी मदद और इतिहास से सबक…, महिला आरक्षण पर क्या-क्या बोले पीएम मोदी?
Watch: ' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
' कैच ऑफ द सीजन', श्रेयस अय्यर ने पकड़ा अविश्वसनीय कैच; सूर्यकुमार और रोहित का रिएक्शन वायरल
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अकेले तेलंगाना की कितनी है आबादी? SEEPC सर्वे में राज्य की जनसंख्या के आंकड़े आए सामने
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
अमेरिकी रक्षा मंत्री ने ईरान को बताया समुद्री लुटेरा, कहा- अब हम पूरी तरह तैयार, डील नहीं की तो उड़ा देंगे पावर प्लांट
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
TTE vs TC रेलवे में कौन सी नौकरी बेहतर है, जानें सैलरी और काम का पूरा फर्क
Embed widget