एक्सप्लोरर

लड़की बनकर करता रहा बात और फिर..., छत्तीसगढ़ के इंजीनियर को जाल में फंसा ऐसे ठगे 1 करोड़ 40 लाख

Bilaspur News: पुलिस ने बताया कि आरोपी रोहित जैन मिमिर्की आर्टिस्ट है लिहाजा वह आवाज बदलने में माहिर है. उसने पहले काल्पनिक लड़की एकता जैन बनकर इंजीनियर रोहित से बात की और अपना शिकार बनाया.

Chhattishgarh News: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर का सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपनी 'ड्रीमगर्ल' की चाहत में ठगी का शिकार हो गया. उससे एक करोड़ 40 लाख रुपए की ठगी हो गई. मिमिक्री आर्टिस्ट ने लड़की की आवाज में उससे बात की और शादी करने की बात कहकर फंसा लिया. इसके बाद फीमेल वॉइस में ब्लैकमेल कर पैसे वसूलता रहा.

दरअसल, पूरा मामला छत्तीसगढ़ के बिलासपुर सरकंडा थाना क्षेत्र का है, यहां ठगी से परेशान होकर इंजीनियर ने पुलिस से शिकायत की जिसके बाद बिलासपुर पुलिस ने मामले की जांच करते हुए आरोपी तक पहुंच गई और उसे मध्य प्रदेश के मैहर से गिरफ्तार कर लिया गया.

बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह ने बताया कि सरकंडा निवासी नितिन जैन महाराष्ट्र के पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर है. उसे शादी करने के लिए लड़की की तलाश थी. कुछ दिन पहले मध्य प्रदेश के मैहर का रोहित जैन अपने भाई से मिलने पुणे गया था. इसी दौरान नितिन रोहित से मिला. बातचीत में उसने बताया कि शादी के लिए उसे लड़की की तलाश है. बस इसी का फायदा उठाते हुए रोहित ने नितिन से मेल-जोल बढ़ाना शुरू कर दिया. उसने लड़की तलाशने की बात कहकर नितिन को अपने भरोसे में ले लिया.

इसके बाद उसने इंटरनेट से तीन लड़कियों के फोटो निकालकर नितिन के पास भेज दिए. इसमें एक युवती को नितिन ने पसंद किया. रोहित ने उसका नाम एकता जैन बताया. फिर उसने खुद ही दूसरे नंबर से लड़की की आवाज में बात करनी शुरू कर दी. पहले उसने एकता बनकर अलग-अलग बहाने से लाखों रुपए ट्रांसफर कराए, फिर अलग अलग सिम से खुद को एकता का भाई, जज और अधिकारी बनकर नितिन से बात की. इतना ही नहीं उसने नितिन को ब्लैकमेल कर एक करोड़ 40 लाख रुपए वसूल लिए.

इससे तंग आकर नितिन ने पुलिस की मदद ली. उसकी शिकायत पर पुलिस ने जांच के बाद आरोपी रोहित जैन को मैहर से गिरफ्तार किया.
आरोपी रोहित जैन मिमिर्की आर्टिस्ट है लिहाजा वह आवाज बदलने में माहिर है. उसने पहले काल्पनिक लड़की एकता जैन बनकर इंजीनियर रोहित से बात की, शादी के लिए तैयार होने की बात कहते हुए उसे अपने झांसे में लिया. इसके बाद बीमार होने की बात कहते हुए उसने नितिन से 30 लाख रुपए अलग-अलग अकाउंट में ट्रांसफर कराए.

आरोपी रोहित अपनी मनगढ़ंत कहानी का दूसरा पात्र अंशुल जैन बन गया और लड़की का ममेरा भाई बताकर नितिन से बातचीत शुरू की. साथ ही अपनी बहन की शादी कराने पारिवारिक सहमति बनाने में मदद करने की बात कही. इसी दौरान उसने शेयर मार्केट में नुकसान होने की बात कहते हुए नितिन से मदद मांगी. इसके बाद पारिवारिक समस्या और प्रॉपर्टी टैक्स भरने के बहाने 30 लाख रुपए ट्रांसफर करा लिए.

रोहित ने बदली हुई आवाज में इंजीनियर को कॉल किया. उसने इंस्टट लोन ऐप के जरिए रकम अदाएगी नहीं कर पाने की बात कही. साथ ही जांच एजेंसियों की नजर में होने का झांसा दिया. रोहित ने ED के अधिकारियों के आने का डर दिखाते हुए नितिन से 20 लाख रुपए जमा करा लिए. 

एसपी रजनेश सिंह के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि आरोपी रोहित जैन स्कूल के समय से ही फिल्मी कलाकारों की नकल करता है.. वह कई कलाकारों की आवाज अच्छी तरह से निकाल लेता है. इसके अलावा लड़कियों की आवाज में भी बात करता है. इसी हुनर का फायदा उठाते हुए उसने इंजीनियर से ठगी की...

वहीं एसपी ने मामले का पर्दाफाश करते हुए बताया कि आरोपी आदतन सटोरिया है. वह ऑनलाइन सट्टा पर दांव लगाता है. ठगी की रकम को उसने अलग-अलग ऑनलाइन सट्टे पर लगा दिया. आरोपी ने पुलिस को बताया कि हारने के बाद ठगी और ब्लैकमेलिंग के पैसों को सटोरियों के अलग अलग एकाउंट में ट्रांसफर कराया. मामले में पुलिस ने करीब 40 बैंक अकाउंट फ्रीज कराए. फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है.

ये भी पढ़ें

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
The Raja Saab BO Day 8: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन

वीडियोज

Bharat Ki Baat:जब दो ठाकरे लड़े, तो शिंदे-भाजपा ने मारी बाजी! कहां हार गए Thackeray Brothers? | BMC Election Result 2026
Sansani:पटना में हैवानियत की हॉरर पिक्चर ! | Crime News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | National Capital | delhi | ABP News
Parking Area में Air India प्लेन हुआ हादसे का शिकार! | breaking | delhi | ABP News
Chitra Tripathi: ठाकरेशाही का पतन... इनसाइड फैक्ट्स जो चौंकाने वाले | BMC Election Results

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान को लेकर डोनाल्ड ट्रंप के रुख में आई नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा अमेरिका! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
ईरान को लेकर ट्रंप के रुख में नरमी, अब मुस्लिम देश में दखल नहीं देगा US! खामेनेई शासन ने क्या कर दिया ऐसा?
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
दिल्ली में कड़ाके की सर्दी और शीतलहर से छूटी कंपकंपी, भीषण ठंड के बीच आज भी घने कोहरे का अलर्ट
श्रेयस अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव; सुंदर भी बाहर
अय्यर IN, तिलक वर्मा OUT, BCCI ने टी20 सीरीज के लिए भारतीय स्क्वाड में किए बदलाव
The Raja Saab BO Day 8: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी प्रभास की 'द राजा साब', मेकर्स को रूला रहा 8 दिनों का कलेक्शन
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
'अगर भारत में कुछ भी होता है तो इसके बारे में हिंदुओं से पूछा जाएगा', RSS चीफ मोहन भागवत का बड़ा बयान
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
खुशखबरी: वैश्विक तनाव और यूएस के साथ ट्रेड डील पर बातचीत के बीच आयी ये राहत की खबर
BJP National President Election: क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
क्या आम आदमी भी लड़ सकता है BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, जानें कौन-कौन सी शर्तें करनी होती हैं पूरी?
Heart Attack After Stent: स्टेंट डलवाने के बाद भी क्यों ब्लॉक हो जाती हैं दिल की नसें? डॉक्टर से समझें
स्टेंट डलवाने के बाद भी क्यों ब्लॉक हो जाती हैं दिल की नसें? डॉक्टर से समझें
Embed widget