एक्सप्लोरर

Chhattisgarh: दुर्ग में एक बार फिर अपराधी के हौसले बुलंद, बदमाशों ने सरेआम चौक पर युवक को लोहे के रॉड से मारा

Chhattisgarh Crime: दुर्ग जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है. कुछ ऐसे ही हुआ जहां कुछ बदमाश एक युवक को सरेआम चौक पर लोहे के रॉड से पीटते नजर आए. इसका वीडियो वायरल हो रहा है.

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हो गए है कि बदमाश थाने के कुछ ही दूरी पर सरेआम बड़े अपराधिक घटनाओ को अंजाम देने में जरा से भी नहीं डर रहे है. कुछ ऐसे ही घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जहाँ कुछ बदमाश एक युवक को सरेआम चौक पर लोहे के रॉड से पीटते नजर आ रहे है और घायल युवक रोड पर अधमरा पड़ा हुआ है.

दुर्ग पुलिस ने नाबालिग समेत नौ लोगों को किया गिरफ्तार

दुर्ग सीएसपी मणीशंकर चंद्रा ने बताया कि डिपरापारा मोची मोहल्ला निवासी गौतम कन्नौजिया चौक पर खड़ा था. उसी समय इंदिरा नगर निवासी बदमाश गणेश उड़िया, भूपेन्द्र उड़िया, निक्कू और एक नाबालिग सहित 9 युवक औजार से लैस होकर चौक पर पहुंचे. बाइक से उतरे और गौतम कन्नौजिया को घेर लिया. उस पर पेचकस और चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर सड़क पर गिरा दिया. इसके बाद गणेश उड़िया ने लोहे की रॉड से प्राणघातक हमला कर अधमरा कर दिया और सभी मौके से फरार हो गए. इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल टीम गठित कर रातों रात नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. 

सरेआम युवक को लोगों की राड से पीटा

लेकिन अब सवाल यह उठता है कि बदमाशों को पुलिस तक का भय नहीं है. आखिर बदमाशों में इतना साहस कहां से आ रहा है कि खुलेआम चौराहे पर इस तरह आपराधिक घटना को अंजाम दे रहे हैं. दुर्ग के गांधी चौक पर दिनदहाड़े हुई इस घटना से लोगों में दहशत फैल गई. आरोपी गौतम उड़िया का दुस्साहस इतना कि पूरा घटना का वीडियो भी बनवाया और वायरल किया. वायरल वीडिय़ो में आरोपी बेखौफ बोल रहा है कि यह गुंडा बन रहा है और इसका वीडियो बनाओ. और उसके बाद दनानदन लोहे के रॉड से प्रहार कर रहा है. इस घटना को देखने के लिए लोगों के वाहनों के पहिया थम गए, लेकिन बीच बचाव करने के लिए कोई नहीं आया. 

क्या अपराधी पुलिस पर पड़ रहे हैं भारी

इधर पुलिस ने सिटी कोतवाली थाना से कुछ दूर उतई टैंपो स्टैंड चौक पर दिनदहाड़े लोहे की रॉड, डंडा, पेचकस से युवक पर ताबड़तोड़ हमला कर अधमरा करने वाले नाबालिग समेत 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लोहे की रॉड, पेचकस, कैंची, बांस का डंडा व तीन बाइक जब्त किया है. इधर घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है. पुलिस ने वायरल वीडियो के आधार पर सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स *T&C Apply

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के

वीडियोज

Interview: Tarun Garg, COO, Hyundai Motor India on Hyundai Creta electric | Auto Live
Haval H9: क्या ये गाड़ी India में मिलती है? | Auto Live #havalh9
Passenger anger On Flight Delay: Indi'Go' कहें या फिर Indi'Stop'? | Bharat Ki Baat With Pratima
Road Test Review Of Volkswagen Golf GTI India  | Auto Live
दोस्ती इम्तिहान लेती है...दोस्तों की जान लेती है। | Sansani | Crime News

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
अजित पवार के बेटे जय पवार की बहरीन में शादी, दुल्हन संग ऐसे किया खुशी का इजहार, देखें तस्वीरें
पुतिन के भारत दौरे से अमेरिका में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में ले लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
पुतिन के भारत दौरे से US में खलबली! ट्रंप ने दिल्ली के पक्ष में लिया बड़ा फैसला; बताया कैसे देगा साथ
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
गौतम गंभीर पर भड़के रविचंद्रन अश्विन, ये ऑलराउंडर है वजह; कहा- वो खुद की पहचान...
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
न्यू डैड विक्की कौशल ने खरीदी करोड़ों की लग्जरी कार, कीमत जान रह जाएंगे हक्के-बक्के
UP AQI: नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
नोएडा-गाजियाबाद नहीं थम रहा जहरीली हवा का कहर, घुट रहा दम, आज भी हालत 'बेहद खराब'
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
कहीं आपका गैस सिलेंडर एक्सपायर तो नहीं हो गया, घर पर ही ऐसे कर सकते हैं चेक
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
CBSE में 124 नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, जानें किस उम्र सीमा तक के उम्मीदवार कर सकते हैं अप्लाई?
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
स्टील के बर्तन में कभी न रखें ये फूड आइटम्स, हो सकता है फूड पॉइजनिंग का खतरा
Embed widget