Jashpur Nagar News: छत्तीसगढ़ में इन दिनों चाकूबाजी की घटनाओं में इजाफा हुआ है. जिसके मद्देनजर अपराध की संभावना को देखते हुए जशपुर पुलिस ने अभियान चलाकर जिलेभर से 204 धारदार हथियार बरामद किया है. ये सभी हथियार ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स के जरिए मंगाए गए थे. जशपुर पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस मामले का खुलासा किया है. चार टीमों का किया गया था गठनदरअसल, प्रदेश के रायपुर और बिलासपुर जैसे शहरों में आए दिन चाकूबाजी की घटनाएं होती रहती है. जशपुर में ऐसी घटनाएं न हो इसलिए पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल ने 4 विशेष टीम का गठन कर खतरनाक हथियारों की बरामदगी के लिए अभियान चलाया. इस टीम ने ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स फ्लिपकार्ट से 2019 से 2021 तक की अवधि में खरीदे गए धारदार हथियारों की सूची मंगाई. जिसके बाद इन हथियारों को खरीदने वाले 349 लोगों तक पहुंची. जिनके कब्जे से 204 चाकू/छुरी बरामद किया गया. वहीं 145 चाकू/छुरी या तो गुम हो गए या खराब हो गए.
यह भी पढ़ें-
