Durg Crime: छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के दुर्ग (Durg) जिले में एक बार फिर दरिंदगी की शर्मनाक घटना सामने आई है. जिले के मोहन नगर थाना क्षेत्र में दो नाबालिगों ने मिलकर पांच साल की बच्ची के साथ रेप (Rape) की वारदात को अंजाम दिया. इन दरिंदों की हैवानियत यहीं नहीं रुकी, दोनों ने इस घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया.

मां ने देखा वीडियो तो हुआ मामले का खुलासाघटना का खुलासा उस वक्त हुआ जब पीड़ित की मां ने इस वायरल वीडियो को देखा. मां ने जब अपनी मासूम बेटी से पूछा तो दर्द से कराहते हुए बेटी ने सारी बात बताई. मां ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस में दी. मोहन नगर थाना पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 

पुलिस ने आरोपियों को भेजा बाल सुधार गृहपुलिस ने बताया कि आरोपियों ने पहले मासूम के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया और फिर इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. वीडियो वायरल करने वाले राज सोनकर को बुधवार तड़के पुलिस ने पकड़ा गया. पुलिस ने आरोपी नाबालिगों को बाल सुधार गृह भेजे दिया और आगे की जांच में जुट गई है

ऐसे दिया दरिदों ने वारदात को अंजाममंगलवार रात करीब 8.30 बजे मासूम घर के बाहर खेल रही थी, तभी दोनों नाबालिग उसके पास पहुंचे. दोनों ने बच्ची को बहलाया - फुसलाया और उसे वहां से अपने साथ ले गए. दोनों दरिंदे बच्ची को एक सूने मकान में ले गए. उनमें से एक दरिंदे ने एक हाथ से मासूम के बाल पकड़े और दूसरे हाथ से वीडियो बनाने लगा. वहीं दूसरा युवक उसके साथ दुष्कर्म करता रहा.

परिजन ने की आरोपियों को फांसी देने की मांगइस दरिदंगी को लेकर परिजनों का कहना है जिन दरिंदों ने उनकी बच्ची के साथ ऐसा किया है उन्हें फांसी होनी चाहिए. ताकि और कोई दरिंदा किसी बच्ची के साथ ऐसा करने से पहले सौ बार सोचे.

यह भी पढ़ें:

Watch: छत्तीसगढ़ के इस आदिवासी लड़की के गाने का वीडियो हुआ वायरल, लोग बता रहे 'बस्तर की लता मंगेशकर'

Durga News: गाड़ी में धक्का लगाने से किया था इनकार, दोस्तों ने ईंट और कैची से गोदकर की हत्या, 6 लोग गिरफ्तार