Raipur News: दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल की सरकारी दफ्तरों से पीएम नरेंद्र मोदी की फोटो हटाए जाने की मांग पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (Bhupesh Baghel) ने निशाना साधा है. भूपेश बघेल ने कहा कि केजरीवाल मानसिक दिवालियापन से गुजर रहे हैं. दरअसल, अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal ) ने चुनाव आयोग से मांग की है कि प्रधानमंत्री मोदी के फोटो को सरकारी दफ्तरों से हटाया जाए, इससे आचार संहिता का उल्लंघन होता है.

केजरीवाल की विचारधारा क्या है पहले ये बताएंगुरुवार (17 नवंबर) को कांकेर दौरे से वापस लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर में मीडिया से बातचीत में कहा कि केजरीवाल एक तरफ गांधी टोपी लगाकर चुनाव लड़ते हैं. उसके बाद जब पंजाब में सरकार बनती है तो गांधी जी की तस्वीर गायब हो जाती है. सरदार वल्लभ और भगत सिंह की तस्वीर लगाते हैं. दोनों की विचारधारा की विपरीत वह नोटों में गणेश और लक्ष्मी की फोटो की मांग करते हैं. ये वैचारिक दिवालियापन है. बघेल ने पूछा कि केजरीवाल किस विचार के हैं यह पहले बताना चाहिए.

 दलित-आदिवासी को बनाना चाहिए RSS प्रमुखइसके बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मोहन भागवत के बयान पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी. सीएम बघेल ने कहा कि 40000 हजार साल पहले सब का डीएनए एक था. फिर नफरत क्यों? उन्होंने कहा कि आरएसएस प्रमुख एक वर्ग विशेष के लोग ही क्यों बनते हैं. आरएसएस प्रमुख किसी दलित आदिवासी को बनाना चाहिए. उन्होंने कहा कि हमारे सेवादल की नकल करके आरएसएस को बनाया गया है जो मुद्दा आज आरएसएस उठा रही है, उसको पहले कांग्रेस के लोग उठा चुके हैं. उन्होंने कहा कि राम, गाय, स्वदेशी ये सब मुद्दे कांग्रेस ने उठाए हैं. आरएसएस इनकी नकल कर रही है, इसमें नया क्या है बताएं

केंद्र सरकार से पेंशन निधि का पैसा लेकर रहेंगे इसके अलावा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर भी जमकर निशाना साधा. उन्होंने केंद्र सरकार से पेंशन निधि के पैसे लौटने की मांग की. उन्होंने बताया है कि पहले पेंशन निधि के पैसे के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख कर आग्रह किया था. इस पर जवाब आया है. इस जवाब के बारे में मुख्यमंत्री ने बताया कि केंद्र सरकार ने कहा कि हम पैसा वापस नहीं करेंगे, उन्होंने इसका   कारण भी नहीं बताया है. आखिर इसकी वजह क्या है? बघेल ने कहा कि पैसा राज्य के कर्मचारियों का है और हम पैसा लेकर रहेंगे.