एक्सप्लोरर

बस्तर में सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने किया सरेंडर, 25 लाख रुपये का था इनाम

Chhattisgarh News: बस्तर में सक्रिय नक्सली जोरिगे नागराजू उर्फ कमलेश ने अपनी पत्नी के साथ आंध्रप्रदेश के डीजीपी के सामने सरेंडर किया है. इसने 34 सालों से अधिक समय तक माओवादी संगठन में काम किया.

छत्तीसगढ़ के बस्तर में सक्रिय नक्सली दंपत्ति ने आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में डीजीपी हरीश गुप्ता के सामने सरेंडर किया है. इसमें माओवादी जोरिगे नागराजू उर्फ कमलेश शामिल है, जिसने 34 सालों से अधिक समय तक माओवादी संगठन के साथ सक्रिय रहकर काम किया है. जोरिगे नागराजू की पत्नी का नाम मेदका ज्योतिश्वरी उर्फ अरुणा है जो कि डिवीसीएम (डिविजनल कमेटी मेंबर) रही.

नागराजू उर्फ कमलेश सरेंडर करने से पहले तक पूर्वी बस्तर संभागीय समिति के प्रभारी के रूप में कार्यरत था और दंडकारण्य विशेष जोनल समिति में स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर (SZCM) के पद पर था, जिस पर छत्तीसगढ़ में 25 लाख और आंध्रप्रदेश में 20 लाख रुपये का इनाम घोषित था, वहीं उसकी पत्नी अरुणा पर 5 लाख रुपये रुपये का इनाम रखा गया था.

सरेंडर के बाद 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि

माओवादी पार्टी की विफलताओं और सेंट्रल कमेटी की नीतियों से निराश होकर इस दंपति ने सरेंडर करने का निर्णय लिया. आत्मसमर्पण करने वाले दंपत्ति को तत्काल राहत के रूप में 20 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि के रूप में दिए गए. 

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में हथियारों का जखीरा बरामद

वहीँ, आंध्र प्रदेश में ही नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे ऑपरेशन में जवानों की टीम ने अल्लूरी सीतारामाराजू जिले में हथियारों का जखीरा जब्त किया है, इनमें कुल 18 हथियार शामिल हैं. इसमें 1 एके-47, 2 बीजीएल, 5 एसएलआर, 2 इंसास राइफल, 606 जिंदा राउंड, 37 किलोग्राम कार्डेक्स तार और अन्य सामान बरामद किए गए. आंध्र प्रदेश के डीजीपी हरीश कुमार गुप्ता ने इसकी पुष्टि की है.

इससे पहले छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में गुरुवार (24 जुलाई) को 15 नक्सलियों ने सरेंडर किया था. इसमें 5 इनामी नक्सली भी शामिल था. इन पांच नक्सलियों पर 17 लाख का इनाम घोषित था. इस दौरान भी सरेंडर करने वालों में 1 माओवादी दंपत्ति भी शामिल रहा. सरेंडर करने वाले नक्सलियों में बुधराम उर्फ लालू कुहराम पर 8 लाख रूपये का इनाम घोषित था. बुधराम पिछले 20 सालों से नक्सली संगठन में सक्रिय था.

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं

वीडियोज

बेबस लड़की की 'लुटेरा बाबा' !
जिस जज ने Anuj Chaudhary को दिया FIR का आदेश, उनका ही हो गया तबादला!
स्वामी Avimukteshwaranand के Shankaracharya होने पर हो रही राजनीति?
Akhilesh Yadavकी मीटिंग और Asaduddin Owaisi का जिक्र! क्या है नया 'MDH' फॉर्मूला?
पालकी पर रोक... बैरिकेड पर बवाल, Prayagraj में शंकराचार्य विवाद क्यों?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
नोएडा: इंजीनियर की मौत मामले में दूसरी FIR, 5 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
एक्शन मोड में नए BJP अध्यक्ष! 8 घंटे चली मीटिंग में 5 राज्यों के चुनावों पर चर्चा, नितिन नवीन ने SIR पर क्या कहा?
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने सबसे बड़ा टोटल बनाकर न्यूजीलैंड को दिया 239 रन का लक्ष्य
IND vs NZ 1st T20I: पहले अभिषेक शर्मा और अंत में बरसे रिंकू सिंह, भारत ने बनाया सबसे बड़ा टोटल
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
गर्लफ्रेंड गौरी को लेकर सीरियस हैं आमिर खान, बोले- दिल से तो मैं शादी कर चुका हूं
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की US-EU की ट्रेड डील
यूरोपीय संसद ने ट्रंप को दिया तगड़ा झटका! ग्रीनलैंड पर चल रहे विवाद के बीच सस्पेंड की ट्रेड डील
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
यूपी बंटेगा? इन 28 जिलों को मिलाकर अलग राज्य बनाने की मांग, BJP नेता बढ़ाएंगे अपनों की मुश्किल!
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
खुल गया जेठालाल के घर का राज, गोकुलधाम सोसायटी पहुंचा व्लॉगर फिर खोल डाला गड़ा हाऊस- वीडियो देख उड़े लोगों के होश
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
पाकिस्तान ने खोल डाला नकली Pizza Hut, जानें असली वाले की कैसे मिलती है फ्रेंचाइजी?
Embed widget