Surajpur Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में सात साल की बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. इस घटना को एक 12 साल के नाबालिग लड़के ने अंजाम दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. वहीं बच्ची को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. यह मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है.

आम दिलाने का लालच दियादरअसल ग्राम देवनगर में रविवार के दिन कुछ बच्चों का समूह आम के पेड़ के नीचे खेल रहा था. इसी दौरान वहीं की रहने वाली एक 7 साल की बच्ची आम तोड़ने की कोशिश करने लगी, लेकिन आम तोड़ने में हर बार असफल हो रही थी. ये सब देखकर पड़ोस में रहने वाले नाबालिग बच्चे ने उसे आम दिलाने की बात कही. बच्ची से कहा कि घर पर आम रखा हुआ है, चलो देता हूं. लड़के की बात मानकर लड़की उसके साथ चली गई.

Dantewada News: नक्सल पीड़ित रामनाथ को मिला खुद का मकान, CM बघेल ने सौंपी 'उम्मीदों की चाबी'

घर ले जाकर किया रेपतब लड़का उसे मवेशी बांधने की जगह पर ले गया और आम दिया और फिर उसके साथ रेप किया. घटना के बाद बच्ची रोते हुए अपने घर पहुंची तो उसके प्राइवेट पार्ट से खून बह रहा था. परिजनों ने ये सब देखकर बच्ची से पूछताछ की तो पूरे मामले का पता चला. जिसके बाद परिजन बच्ची को लेकर सबसे पहले स्थानीय नजदीकी अस्पताल में लेकर गए. जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल सूरजपुर रेफर कर दिया गया.

पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई इस मामले की जानकारी सूरजपुर पुलिस को दी गई. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को पकड़ लिया है. पुलिस ने नाबालिग लड़के के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है. चाइल्ड लाइन के सहयोग से नाबालिग से पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस संदेह पर भी जांच कर रही है कि मोबाईल पर पोर्न वीडियो देखने की वजह से तो यह वारदात नहीं हुई है. इस संबंध में एएसपी हरीश राठौर ने बताया कि मामले में धारा 376, पॉस्को एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है. आरोपी की गिरफ्तारी कर न्यायिक रिमांड पर पेश कर दिया गया है.

Petrol Diesel Rate: छत्तीसगढ़ के प्रमुख शहरों में क्या है पेट्रोल-डीजल की कीमत, राज्य सरकार से जनता ने की ये अपील