एक्सप्लोरर

अप्रैल में ही गर्मी की शिद्दत देखिए, बिहार में 27 फीट नीचे गिरा बूढ़ी गंडक का वाटर लेवल

Budhi Gandak: बिहार की बूढ़ी गंडक नदी अप्रैल की शुरुआत में ही सिकुड़ने लगी है. जिले के अधिकतर तालाब और नदियां भी सूखने की कगार पर हैं. विशेषज्ञों का मानना है कि जल संकट की यह स्थिति चिंता का विषय है.

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में जल संकट ने समय से पहले ही दस्तक दे दी है. शहर के बीचोंबीच बहने वाली बूढ़ी गंडक नदी अप्रैल की शुरुआत में ही सिकुड़ने लगी है. बहादुरपुर, जितवारपुर, हकीमाबाद, अंगारघाट जैसे दर्जनों स्थानों पर नदी की धारा बहुत पतली हो गई है, जिससे स्थानीय लोग चिंतित हैं. यह स्थिति पहले कभी इतनी जल्दी सामने नहीं आई थी.

तालाब और नदियां भी सूखने की कगार पर

वहीं, जिले के अधिकतर तालाब और नदियां भी सूखने की कगार पर हैं. इसका सीधा असर भूगर्भीय जलस्तर पर पड़ा है, जो औसतन 22 फीट नीचे चला गया है. सबसे गंभीर स्थिति पूसा प्रखंड में देखी गई है, जहां जलस्तर 27 फीट तक गिर गया है. समस्तीपुर और सरायरंजन में भी भूजल स्तर में 26 फीट की गिरावट दर्ज की गई है.

गंगा किनारे बसे मोहिउद्दीननगर और मोहनपुर में भी जलस्तर क्रमशः 20-23 फीट तक नीचे चला गया है. लगातार गिरते जलस्तर को देखते हुए आने वाले महीनों में जिले में गंभीर जल संकट की आशंका जताई जा रही है. लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग (पीएचईडी) को सरकार ने इस स्थिति को लेकर अलर्ट किया है.

हर 15 दिन पर जलस्तर की स्थिति की समीक्षा की जा रही है। कार्यपालक अभियंता कुमार अभिषेक ने बताया कि बारिश की कमी और नदी-नालों के सूखने के कारण भूजल स्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. राजेंद्र कृषि विश्वविद्यालय, पूसा के मौसम विभाग के अनुसार, साल 2024 में जिले में केवल 783 मिमी वर्षा हुई, जबकि दीर्घकालिक औसत 1,250 मिमी है.

नमी की कमी के कारण मेढ़क, केंचुआ जैसे जीव विलुप्त

सितंबर और अक्टूबर में सामान्य से 80 प्रतिशत कम वर्षा हुई. वहीं, नवंबर से मार्च तक बारिश न के बराबर रही. कृषि वैज्ञानिक डॉ. अब्दुल सत्तार ने बताया कि नमी की कमी के कारण मेढ़क, केंचुआ, केकड़ा जैसे जीव विलुप्त हो सकते हैं, जिससे खेतों में शत्रु कीटों का खतरा बढ़ जाएगा। साथ ही चापाकल (हैंडपंप) सूखने लगेंगे और मिट्टी की उर्वरा शक्ति भी प्रभावित होगी.

विशेषज्ञों का मानना है कि जल संकट की यह स्थिति चिंता का विषय है. अगर समय रहते पर्याप्त बारिश नहीं हुई और जल संरक्षण के उपाय नहीं किए गए, तो समस्तीपुर सहित पूरे जिले को भीषण जल संकट का सामना करना पड़ सकता है.

ये भी पढ़ें: 'चाचा के राज में दारू बंद है, अगर गांजा फूंकना है तो...'- नशे पर ज्ञान देते पीके का वीडियो वायरल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर को झटका, इस कद्दावर नेता ने जन सुराज को छोड़ा, थामा कांग्रेस का 'हाथ'
प्रशांत किशोर को झटका, इस कद्दावर नेता ने जन सुराज को छोड़ा, थामा कांग्रेस का 'हाथ'
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी, सबसे अधिक अध्यक्ष पद का नामांकन रद्द
पटना यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव: प्रत्याशियों की फाइनल लिस्ट जारी, सबसे अधिक अध्यक्ष पद का नामांकन रद्द
नीतीश कुमार को आरजेडी ने बताया 'रिमोट' वाला CM, कहा- 'मुख्यमंत्री की हरकतें और…'
नीतीश कुमार को आरजेडी ने बताया 'रिमोट' वाला CM, कहा- 'मुख्यमंत्री की हरकतें और…'
'शराबबंदी पूरी तरह फेल, 30 हजार करोड़ का काला कारोबार', RJD का दावा, सदन में चर्चा की मांग
'शराबबंदी पूरी तरह फेल, 30 हजार करोड़ का काला कारोबार', RJD का दावा, सदन में चर्चा की मांग

वीडियोज

Rashmika Mandanna - Vijay Deverakonda’s Wedding Update: कब, कहां और कौन होगा शामिल?
The Long Walk Review: 50 लोगों की खतरनाक दौड़, जहां रुकना मतलब मौत
FY27 में FMCG का Focus Shift – Price नहीं, Volume से होगी Growth | Paisa Live
Kennedy Review: Sunny Leone & Rahul Bhat Shine in Anurag Kashyap's Gritty Crime Drama
Bollywood News: शादी के ऐलान के बाद उदयपुर एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बस कंडक्टर का बेटा, रामभद्राचार्य के शिष्य... कौन हैं महंत आशुतोष ब्रह्मचारी, जिन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज कराया मुकदमा?
कौन हैं महंत आशुतोष ब्रह्मचारी, जिन्होंने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद के खिलाफ दर्ज कराया केस
लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
लखनऊ में डबल डेकर बस पलटी, हादसे में 5 लोगों की दर्दनाक मौत, कई घायल
'क्रैश नहीं हुआ था फाइटर जेट', तेजस हादसे पर HAL की सफाई, जानें क्या कहा?
'क्रैश नहीं हुआ था फाइटर जेट', तेजस हादसे पर HAL की सफाई, जानें क्या कहा?
सुपर-8 के अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड माहिका के गले में हाथ डाले दिखे हार्दिक पांड्या
सुपर-8 के अगले मैच के लिए चेन्नई पहुंची टीम इंडिया, गर्लफ्रेंड के गले में हाथ डाले दिखे हार्दिक
एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच फंसीं साई पल्लवी, गाड़ी की तरफ भागने लगीं एक्ट्रेस
एयरपोर्ट पर भीड़ के बीच फंसीं साई पल्लवी, गाड़ी की तरफ भागने लगीं एक्ट्रेस
'जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें...', इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को दी चेतावनी, हालात गंभीर
'जल्द से जल्द ईरान छोड़ दें...', इंडियन एम्बेसी ने भारतीय नागरिकों को दी चेतावनी, हालात गंभीर
"मेहमानों से भरे स्टेज से दुल्हन का पर्स उठा ले गया चोर" हाथ की सफाई देख हैरान रह जाएंगे आप
शाहरुख, सलमान या आमिर... तीन खानों में सबसे पढ़ा-लिखा कौन, किसने कहां से की है पढ़ाई?
शाहरुख, सलमान या आमिर... तीन खानों में सबसे पढ़ा-लिखा कौन, किसने कहां से की है पढ़ाई?
Embed widget