एक्सप्लोरर

Video Viral: नियमों को ताक पर रखकर मुखिया के पति ने पटना में कराया बार-बालाओं का डांस, जमकर फायरिंग

Bihar Panchayat Chunav 2021: वायरल वीडियो पटना से सटे नौबतपुर की नवही पंचायत का है. तीज के दिन कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसके बाद से वीडियो वायरल है.

पटना: बिहार में पंचायत चुनाव (Bihar Panchayat Chunav 2021) की घोषणा होने के बाद आदर्श आचार संहिता लागू है. इसके बावजूद नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं. मामला राजधानी पटना से सटे नौबतपुर का है, जहां मुखिया के पति ने ना सिर्फ बार-बालाओं का डांस कराया बल्कि जमकर फायरिंग भी की. वीडियो वायरल होने के बाद शनिवार को पुलिस ने इस मामले में प्रथामिकी दर्ज की है. फायरिंग करने वाले व्यक्ति की पहचान नौबतपुर की नवही पंचायत की मुखिया के पति सुधीर पासवान के रूप में की गई है.

बताया जाता है कि वायरल वीडियो तीज के दिन का है. चुनाव को देखते हुए क्षेत्र में दबदबा बनाने के लिए नौबतपुर की नवही पंचायत की मुखिया के पति सुधीर पासवान ने बार-बालाओं के डांस का आयोजन करवाया था. इस मौके पर उनकी ओर से फायरिंग की गई जिसका किसी ने वीडिया बना लिया. सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद इस मामले में पुलिस ने संज्ञान लिया. यह वीडियो नवही पंचायत के तीसखोरा हनुमान मंदिर के पास का बताया जा रहा है.

चौकीदार ने की सुधीर पासवान की पहचान

इस मामले में फुलवारीशरीफ थाने के एएसपी मनीष कुमार ने संज्ञान लिया है और मुखिया के पति सुधीर पासवान पर एफआईआर दर्ज की गई है. सुधीर पासवान की गिरफ्तारी के लिए टीम भी बनाई गई है. एएसपी मनीष कुमार ने कहा कि वीडियो सामने आने के बाद नौबतपुर थाने के चौकीदार ने फोटो में कार्यक्रम के बीच गोली चलाते हुए शख्स की पहचान की है. यह कार्यक्रम तीज के दिन कराया गया था. कहा कि जिले में पंचायत चुनाव को लेकर अचार संहिता लागू है. जल्द ही सुधीर पासवान की गिरफ्तारी की जाएगी.

बता दें कि बिहार में पंचायत चुनाव की घोषणा हो चुकी है. ऐसे में वोटरों को लुभाने के लिए प्रत्याशियों की ओर से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जाता रहा है. चर्चा है कि नौबतपुर की नवही पंचायत की मुखिया इस बार भी पंचायत में चुनाव लड़ने वाली हैं. माना जा रहा है कि यही वजह है कि उनके पति ने क्षेत्र में इस तरह का कार्यक्रम कराया और फायरिंग की है.

यह भी पढ़ें- 

Bihar News: सफाईकर्मियों की हड़ताल से बढ़ा बीमारी का खतरा, पहले दिन की बैठक में नहीं बनी बात, आज फिर होगी पहल

Ram Vilas Paswan Death Anniversary: PM नरेंद्र मोदी ने राम विलास पासवान के परिवार को लिखा पत्र, भावुक हुए चिराग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Crisis News Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
Live: एलपीजी संकट के बीच जयपुर में सीएम भजनलाल शर्मा ने बुलाई बैठक, तेल मंत्रालय ने कहा- गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं
अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा
अररिया: राज्यसभा जाने के फैसले पर CM नीतीश कुमार ने साधी चुप्पी, RJD को घेरा
राज्यसभा चुनाव: महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान
महागठबंधन को मिलेगा AIMIM का साथ? तेजस्वी यादव से मिलने पहुंचे अख्तरुल ईमान
Saharsa News: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से लटका, बिहार के सहरसा में हुआ बड़ा कांड
बिहार: पति ने की पत्नी की हत्या, फिर खुद फंदे से लटका, सहरसा में हुआ बड़ा कांड

वीडियोज

Bollywood News: विवाद के बावजूद Sitaare Zameen Par को लेकर दर्शकों में उत्सुकता और चर्चा लगातार बनी हुई है (11-03-2026)
Mahadev & Sons: धीरज ने उठाई विद्या के लिए आवाज, क्या बाप-बेटे का रिश्ता हो जायेगा ख़तम?
Tesla Model Y vs Mercedes-Benz CLA electric range and power comparison | Auto Live #tesla #mercedes
Strait of Hormuz ही ईरान का सबसे बड़ा हथियार..चल दिया दांव! | US Israel Iran War | Khamenei
AI Impact Summit Congress protests: Rahul के बयान पर संबित का पलटवार | BJP MP

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'जब बोलने का मौका आता है तो जर्मनी-इंग्लैंड घूमते हैं', राहुल गांधी के आरोपों पर संसद में भड़के अमित शाह
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
'...इसलिए उन्हें सदन में बोलने से रोका जाता है', राहुल गांधी पर रामदास अठावले का बड़ा दावा
US Israel Iran War Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता, जंग के बीच इजरायल का बड़ा फैसला 
Live: थाईलैंड के कार्गो शिप पर स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में अटैक, 3 क्रू मेंबर लापता; इजरायल का बड़ा फैसला 
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
5 करोड़ में बनी फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर, मेकर्स को 2357% का प्रॉफिट, ओटीटी पर देखें
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
पहला वनडे बुरी तरह हारा पाकिस्तान, बांग्लादेश ने 8 विकेट से बुरी तरह रौंदा
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
Fuel Shortage Live: एलपीजी संकट ने बढ़ाई मुसीबत, दुनियाभर में बढ़ा महंगाई का खतरा, देशभर में लंबी कतारें
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
NEET-JEE ही नहीं, 12वीं के बाद इन कोर्स से भी बना सकते हैं शानदार करियर
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
'मिडिल ईस्ट संकट पर कांग्रेस कर रही राजनीति', केरल में बोले PM मोदी, कहा- हमने अपने नागरिकों...
Embed widget