सहरसा: बिहार के सहरसा का प्रधान डाकघर (Saharsa Head Post Office) मंगलवार को लड़ाई का अखाड़ा बन गया. डाकघर में उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब डाकघर में तैनात सुरक्षा गार्ड और प्रधान डाकघर के एजेंट के बीच झड़प हो गई. दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई. इसके बाद लोग वहां इकट्ठा होने लगे. अभिकर्ता ने गुस्से में सुरक्षा कर्मियों के साथ खूब बहसबाजी की और अभद्र व्यवहार करने का आरोप भी लगाया. लोगों ने समझाया और उनको शांत कराया.
जानिए पूरा मामला
बताया जाता है कि प्रधान डाकघर के अभिकर्ता विमल गुप्ता फिक्स डिपॉजिट की प्रक्रिया के कार्यों को देखने पहुंचे थे. इस दौरान जैसे ही वे प्रधान डाकघर के अंदर प्रवेश करते तभी वहां पर तैनात सुरक्षा गार्ड ने उनको रोक दिया. इसके बाद दोनों के बीच जमकर बहस हुई. दोनों हाथापाई पर उतारू हो गए. अभिकर्ता विमल गुप्ता ने बताया कि सुरक्षा गार्ड द्वारा अभद्र व्यवहार किया गया और अंदर जाने से रोका गया. वह प्रतिदिन प्रधान डाकघर में आते हैं. यहां फिक्स डिपॉजिट के हिसाब के साथ-साथ अन्य काम देखते.
यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: बकरी बनी दो लोगों का काल, कुएं में गिरी तो बचाने गए युवकों की दम घुटने से मौत
हाथापाई पर उतारू हुए दोनों
मंगलवार को भी वह इसी संदर्भ में पहुंचे थे. इस दौरान उनके साथ इस तरह का व्यवहार हुआ. उन्होंने प्रधान डाकघर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया. इस मामले को लेकर प्रधान डाकघर में तैनात सुरक्षा गार्ड संजय कुमार ने बताया कि डाकघर में भीड़ होने के कारण वह उनको पहचान नहीं सका. लोगों को एक-एक कर अंदर जाने को कहा गया. इसके बाद वे आग बबूला हो गए और हाथापाई पर उतारू हो गए.
यह भी पढ़ें- Bihar Politics: सुशील कुमार मोदी ने लालू को बताया कौन सी चीज हैं पीएम नरेंद्र मोदी, कहा- मुरई नहीं हैं कि उखाड़ देंगे