बिहार में महागठबंधन के लोकभवन मार्च के बाद नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए केंद्र की भाजपा सरकार और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर तीखा हमला बोला. तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च का वीडियो एक्स पर शेयर किया और कैप्शन में लिखा- ‘मोदी भागवत का प्यारा, लोकतंत्र का क्रूर हत्यारा.’

Continues below advertisement

तेजस्वी की पोस्ट किए गए वीडियो में प्रदर्शनकारी मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारे लगाते नजर आ रहे हैं. वीडियो में ‘ज्ञानेश कुमार चोर’, ‘ज्ञानेश कुमार महाचोर’ और ‘ज्ञानेश कुमार को गिरफ्तार करो’ जैसे नारे सुनाई दे रहे हैं.

यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री पर कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार का हमला, 'आपने भगवान से लेकर…'

Continues below advertisement

एक्स पोस्ट में तेजस्वी का सीधा हमला

तेजस्वी यादव ने लोकभवन मार्च के वीडियो के जरिए चुनाव आयोग को लेकर विपक्ष के विरोध को सामने रखा. उनके पोस्ट के कैप्शन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता मोहन भागवत का नाम लेते हुए लोकतंत्र को लेकर गंभीर आरोप लगाया गया. वीडियो में प्रदर्शनकारी भी चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी करते दिखाई दे रहे हैं.

जिला मुख्यालयों पर भी महागठबंधन का प्रदर्शन

महागठबंधन ने बिहार के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन किया. इसी क्रम में पटना में लोकभवन मार्च निकाला गया. मार्च में आरजेडी, कांग्रेस, वीआईपी, आईआईपी और वाम दलों के नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. प्रदर्शन के दौरान विपक्षी नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर विरोध जताया.

सप्तमूर्ति से शुरू हुआ करीब 2 KM मार्च

पटना में महागठबंधन का मार्च सुबह करीब 11 बजे सप्तमूर्ति के पास से शुरू हुआ. मार्च के बाद तेजस्वी यादव के नेतृत्व में विपक्षी नेताओं का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा.

राज्यपाल को ज्ञापन, हिरासत की खबर से पुलिस का इनकार

महागठबंधन नेताओं ने राज्यपाल के सामने अपनी मांगें और शिकायतें रखीं. तेजस्वी यादव के साथ अन्य नेताओं ने भी मुलाकात की. इस दौरान तेजस्वी यादव या वीआईपी नेता मुकेश सहनी समेत किसी नेता को हिरासत में लिए जाने की खबरों से पुलिस ने इनकार किया. राज्यपाल को ज्ञापन सौंपने के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया.

यह भी पढ़ें- नाना पाटेकर के निधन पर तेज प्रताप ने ऐसे दिया रिएक्शन, पप्पू यादव बोले- 'दो दिन में…