बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों के बाद सियासी बयानबाजी जारी है. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सभी विजयी प्रत्याशियों को बधाई दी है. उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवारों को विशेष शुभकामनाएं दीं और मतदाताओं का आभार जताया. तेजस्वी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर एनडीए और बीजेपी सरकार पर भी निशाना साधा.

Continues below advertisement

तेजस्वी यादव ने अपनी पोस्ट में लिखा कि बिहार विधान परिषद की आठ सीटों पर जीतने वाले सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई. उन्होंने आरजेडी के विजेता उम्मीदवार डॉ. संजीव कुमार और अनिल झा को विशेष शुभकामनाएं दीं. साथ ही मतदाताओं का अभिनंदन और आभार जताया. तेजस्वी ने कहा कि दशकों बाद आरजेडी के उम्मीदवारों को यह जीत मिली है.

यह भी पढ़ें- बिहार में मौसम हुआ ठंडा, 21 डिग्री पहुंचा पारा, इन इलाकों में रेड अलर्ट जारी

Continues below advertisement

NDA सरकार के खिलाफ जनादेश बताया

तेजस्वी ने शिक्षक और स्नातक निर्वाचन के नतीजों को एनडीए सरकार की नीतियों के खिलाफ शिक्षित समाज का जनादेश बताया. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार में भ्रष्टाचार, सत्ता का दुरुपयोग और शिक्षकों व युवाओं पर दमनात्मक कार्रवाई हुई है. आगे लिखा कि मतदाताओं ने इन मुद्दों पर अपना संदेश दिया है.

महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे उठाए

आरजेडी नेता ने महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सरकार पर सवाल उठाए. उन्होंने आरोप लगाया कि सांप्रदायिक ध्रुवीकरण और सरकारी संसाधनों के इस्तेमाल से जनता का ध्यान बुनियादी मुद्दों से हटाया गया. तेजस्वी ने इसे बदलाव का पैगाम बताया है.

विधानसभा चुनाव में जीत पर भी उठाए सवाल

तेजस्वी यादव ने भोजपुर स्थानीय प्राधिकार उपचुनाव और विधान परिषद चुनावों में एनडीए की हार का जिक्र किया. उन्होंने दावा किया कि इन नतीजों से विधानसभा चुनाव में बीजेपी की जीत पर सवाल उठते हैं. तेजस्वी ने आरोप लगाया कि विधानसभा चुनाव में बीजेपी को ‘मनी, मशीन और प्रशासनिक मशीनरी’ के दम पर जीत मिली थी. 

यह भी पढ़ें- पटना: ड्यूटी से लौटर रही महिला की गोली मारकर हत्या, दामाद पर शक