बागेश्वर धाम के सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री भगवान कृष्ण पर एक बयान देकर विवादों में हैं. उनके बयान के चलते अब सियासी गलियारों से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. बाबा बागेश्वर की ओर से भगवान कृष्ण पर की टिप्पणी को लेकर तेजस्वी यादव भड़क गए हैं. उन्होंने धीरेंद्र शास्त्री को सत्ता-पोषित मानसिक विक्षिप्त कह दिया है.

Continues below advertisement

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने बीते सोमवार (02 नवंबर, 2026) को अपने एक्स हैंडल से पोस्ट किया. लिखा, "लोक एकता की कनिष्ठ अंगुली से इंद्रासन को हिला देने वाले लोकनायक, धार्मिक सीमाओं से परे जन जन के पूज्य, हमारे कुलदेवता भगवान श्री कृष्ण पर सत्ता-पोषित एक मानसिक विक्षिप्त द्वारा की गई टिप्पणी अशोभनीय, अक्षम्य एवं अमर्यादित है."

तेजस्वी यादव ने अपने पोस्ट में कहीं धीरेंद्र शास्त्री का नाम नहीं लिखा है. हालांकि तेजस्वी की ओर से यह प्रतिक्रिया धीरेंद्र शास्त्री के बयान के बाद दी गई है. 

Continues below advertisement

तेजस्वी यादव बोले- माफी मांगनी चाहिए

आरजेडी नेता ने मांफी मांगने के लिए कहा है. एक्स पोस्ट में लिखा है, "राम और कृष्ण एक दूसरे के पूरक हैं. यह नफरती लोग पहले इंसान को बांटते थे, अब भगवान को बांटने लगे. राजनीतिक लोभ में और कितना नीचे गिरेंगे? लोक समता और सनातनी एकता को खंडित करने वाले इस शिखंडी के संरक्षक मोदी जी और तमाम भाजपा नेताओं को सामने आकर देश से, समाज से और सनातनियों से दंडवत होकर माफी मांगनी चाहिए."

यह भी पढ़ें- मधुबनी में बड़ा कांड! ASI ने 4 लोगों को मार दी गोली, एक की मौत

पोस्ट के अंत में तेजस्वी लिखते हैं, "हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे। हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे॥" 

भगवान कृष्ण पर धीरेंद्र शास्त्री ने क्या कहा है?

बता दें कि मध्य प्रदेश में श्रीराम कथा के दौरान पंडित धीरेंद्र शास्त्री ने भक्तों से यह कहा कि तुम अपने वाले ठाकुर जी की एक भी फोटो देख लो, कहीं बैठे हैं तो टेढ़ें, वो खड़े भी होते हैं तो तीन जगह से टेढ़े. पैर के ऊपर पैर, कमर कहीं लचकाएं, बंसी बजाएं तो टेढ़े. हमारे वाले भगवान खड़े भी होते हैं तो एकदम सीधे होते हैं. .."

वे आगे कहते हैं, "हमारे वाले का नाम भी एकदम सीधा, हमारे वाले भगवान का चलना भी एकदम सीधा, दिखते भी सीधे हैं... हमारे वाले का धाम भी सीधा...अयोध्या, तुम्हारे वाले का वृंदावन...'' धीरेंद्र शास्त्री ने यह तुलना भगवान राम से की है. उनके इस बयान पर अब विवाद शुरू हो गया है.

यह भी पढ़ें- बिहार MLC विवाद में चिराग पासवान का सेफ हैंड! BJP के फैसले पर उठाए सवाल